स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 3 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 3 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 3 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- हिंदी रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष 3 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1868 में वाराणसी में हुई थी, जब शीतलाप्रसाद त्रिपाठी ने पहला हिंदी नाटक ‘जानकी मंगल’ लिखा और उसका मंचन किया। यह दिन हिंदी रंगमंच की समृद्ध परंपरा और अभिनय कला के महत्व को याद करने का अवसर है।
- वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से 210.46 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.22% अधिक है।
- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 से 3 दिन में पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, केरल, माहे और ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
- भारतीय संसद ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। यह विधेयक आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में संशोधन करता है और अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा प्रदान करता है।
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत अधिकृत आधार केंद्रों को मैपल्स ऐप पर प्रदर्शित किया जा सकेगा।
- पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर भारत सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर 30 जून तक सीमा शुल्क में पूर्ण छूट देने का निर्णय लिया है।
- वित्तीय सेवा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने इस वर्ष मार्च में 22 अरब 64 करोड़ ट्रांजेक्शन का आंकड़ा पार किया है।
- केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
- पंजाब ने अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य पूर्ण गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी समुदायों के जीवन स्तर का आकलन करना है।
- पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन और प्रचार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है। यह प्रतिबंध 9 अप्रैल सुबह 7 बजे से 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे तक लागू रहेगा। यह निर्णय सभी 294 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट को AI असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ लॉन्च किया गया है। इससे टैक्स भरना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।
- भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) के 1998 बैच के अधिकारी श्री अनुराग कपिल ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक NMDC लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 3 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर बुर्किना फासो को एक हजार मीट्रिक टन चावल भेजा है।
- NASA ने 50 वर्षों के अंतराल के बाद चंद्रमा के लिए अपना पहला मानवयुक्त मिशन आर्टेमिस II लॉन्च कर दिया है। इस मिशन का उद्देश्य भविष्य में मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग के लिए प्रणाली का परीक्षण करना है। मिशन का समापन प्रशांत महासागर में लैंडिंग के साथ होगा।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 3 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में 3 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। आपको बता दें कि भारत इस प्रतियोगिता चार खिताब जीत चुका है।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सातवां मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- दक्षिण अफ्रीका के 37 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 3 अप्रैल से जारी करने की घोषणा की है। यह परीक्षा 14 से 21 अप्रैल के बीच होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 जून, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही UPSC जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी करेगा।
- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से ANM परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। आप ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) ने 10वीं कक्षा की परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। रिजल्ट 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे ऑनलाइन जारी होगा। इस वर्ष परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा और बोर्ड कार्यालयों में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट mbose.in, mboseresults.in और megresults.nic.in पर देख सकते हैं।
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Mains सत्र-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 5 से 8 अप्रैल के बीच है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए जून 2026 की टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। विद्यार्थियों के पास अब 30 अप्रैल तक का समय है।
आशा है कि आपको 3 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!