स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 26 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 26 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 26 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- प्रतिवर्ष भारत में 26 मार्च को ‘राष्ट्रीय पालक दिवस’ (National Spinach Day 2026) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पालक के पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
- स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ग्लोबल 2026 (S&P Global) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनावों के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का आर्थिक विकास 7.1% पर रहने का अनुमान है।
- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में 26 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, आज से 28 मार्च तक क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर के समय कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
- सर्वोच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को पश्चिम बंगाल में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया के अंतर्गत विचाराधीन मतदाताओं के मुद्दे को 6 अप्रैल से पहले सुलझाने का मौखिक निर्देश दिया है।
- ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सूची 48 साल बाद फिर से बनाई जा रही है। इस कार्य में केवल सीमित संख्या में नामित व्यक्ति पारंपरिक पोशाक में संलग्न हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (IFFD) 2026 दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। यह महोत्सव एक हफ्ते तक चलेगा और इसमें दुनिया भर की 130 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रसार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
- उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव की घोषणा की है। अब यह ट्रेन जालंधर के बजाय गुरदासपुर और बटाला होते हुए चलेगी। इस बदलाव का उद्देश्य यात्रा समय को कम करना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
- छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन के शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिलाएं भी शामिल हैं।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि सरकार नीति आयोग के समान एक नया थिंक टैंक, दिल्ली इंस्टीट्यूशनल थिंक टैंक (DITI) स्थापित करेगी।
- गुजरात विधानसभा ने बहुमत से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून के तहत अब धर्म देखे बिना विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप के नियम एक समान होंगे।
- दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के अंतर्गत दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
- केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार, नेशनल को-ऑपरेटिव फेडरेशन से प्राप्त को-ऑपरेटिव डिविडेंड आय पर आगामी तीन वर्षों तक टैक्स छूट प्रदान की जाएगी।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 26 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- ईरान द्वारा कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में स्थित प्रमुख प्रतिष्ठानों पर मिसाइल हमलों के बाद कतर एनर्जी ने कई दीर्घकालिक LNG आपूर्ति अनुबंधों को पूरा करने से इंकार कर दिया है। इससे दक्षिण कोरिया, चीन, इटली और बेल्जियम जैसे देशों पर असर पड़ सकता है।
- स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा। इसके बाद बांग्लादेश और ताजिकिस्तान का स्थान रहा। 143 देशों की सूची में भारत छठे नंबर पर रहा, जबकि चाड और कांगो चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
- अमेरिका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के उद्देश्य से 15 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में ईरान से उसके तीन प्रमुख परमाणु संयंत्रों को बंद करने, यूरेनियम संवर्धन रोकने तथा बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को निलंबित करने की मांग की गई है।
- ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पाकिस्तान के सेलेन नामक जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने से रोक दिया है। इस कार्रवाई का कारण यह था कि जहाज ने आवश्यक विभागीय मंजूरी नहीं ली थी।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 26 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को द्वारका स्थित ओमैक्से स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड समर्पित किया गया है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। वहीं अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे।
- पूर्व क्रिकेटर आर्यमान बिड़ला अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के चेयरमैन के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।
- IPL के आगामी सीजन शुरू होने से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से हटने का फैसला लिया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल हुई मिनी नीलामी में दो करोड़ रुपये में खरीदा था।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए तीन महीने तक का अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को NBA की विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर उन्हें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट बेस्ड एजुकेशन प्रदान करना है।
- QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के चार बड़े विश्वविद्यालय दुनिया के टॉप 50 में शामिल हुए हैं। इसमें IIT, JNU और IIM अहमदाबाद भी हैं। IIM अहमदाबाद को मार्केटिंग, बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज में वैश्विक स्तर पर टॉप 50 में रखा गया है।
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जाएगा। रिज्लट जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ ही SMS एवं डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर 15 अप्रैल, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 116 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- इंडियन एयर फोर्स की ओर से ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। आप ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in के माध्यम से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- NIT राउरकेला ने एक नई तकनीक बनाई है जो लोगों के चलने के तरीके को देखकर यह पता लगा सकती है कि कोई सीमा या प्रतिबंधित इलाके में घुस रहा है या नहीं। यह तकनीक सुरक्षा और निगरानी को और बेहतर बनाएगी। राउरकेला स्थित संस्थान के शोधकर्ताओं ने इसके लिए पेटेंट भी लिया है। यह प्रणाली बड़े और जटिल भवनों में अनधिकृत प्रवेश करने वालों की पहचान करने में मदद करेगी।
आशा है कि आपको 26 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!