स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 25 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 25 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- ‘अजन्मे बच्चे का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ हर साल 25 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गर्भ में पल रहे बच्चों के जीवन की रक्षा करना और गर्भपात के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है।
- कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, क्षमता निर्माण आयोग और कर्मयोगी भारत 2 अप्रैल से नई दिल्ली में ‘साधना सप्ताह’ आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम iGOT प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से संचालित होगा, जिसमें 11 भाषाओं में लगभग 20 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं।
- केंद्र सरकार ने रेल संपर्क बेहतर बनाने और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुजरात में कोसंबा रेल ओवर-रेल फ्लाईओवर और बिहार में भागलपुर बाईपास परियोजना को मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 647 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए INR 1,03,700 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया है।
- मिजोरम में जनवरी 2026 में 1845 जन्म और 720 मृत्यु के आंकड़े दर्ज किए गए। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग के अनुसार इस अवधि में लड़कियों की जन्म दर लड़कों से अधिक रही। राज्य में 896 लड़कों के मुकाबले 949 लड़कियों का जन्म हुआ।
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने 2026 का हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (संशोधन) विधेयक पास किया है। अब सरकार पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर तक टैक्स लगा सकती है।
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विश्व प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल INSEAD, सिंगापुर कैंपस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (MoU) किए हैं। इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य मेट्रो क्षेत्र में रणनीतिक, व्यावसायिक और ग्राहक संतुष्टि संबंधित अवधारणाओं की गहन समझ विकसित करना है।
- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी NPCI भीम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम ऐप में नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स 5,000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन को अपने फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से मंजूरी दे सकते हैं। इससे पेमेंट तेज और आसान होंगे और हर बार UPI पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- भारत में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ढांचे को सुरक्षित बनाने के लिए Operant AI ने नया इकोसिस्टम पार्टनरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- ईरान ने मोहम्मद बाघेर जोलघदर को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह अली लारीजानी की जगह लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत हो गई थी।
- कोलंबिया में प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरने के तुरंत बाद 128 यात्रियों को ले जा रहा सैन्य परिवहन विमान हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 66 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और कई अन्य घायल हुए हैं।
- नेपाल ने विदेशी ट्रैकर्स के लिए विशेष इलाकों में अकेले जाने की अनुमति देने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ ही देश का मौजूदा परमिट सिस्टम समाप्त हो गया है, जिसके तहत पहले केवल समूहों में आने वाले पर्यटकों को ही इन क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाती थी।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 25 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 में बेलारूस की आर्यना सबलेंका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जीत के साथ, सबलेंका लगातार 15वीं बार WTA क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका अगला मुकाबला अमेरिका की हैली बैपटिस्ट से होगा।
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। 22 साल की केली नाइट को पहली बार टीम में मौका मिला है। यह सीरीज 29 मार्च से शुरू होगी।
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयन समिति ने कप्तानी की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना संभालेंगी। पांच मैचों की T-20 सीरीज 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस सीरीज के दूसरे, तीसरे और चौथे मैच क्रमशः 19, 22 और 25 अप्रैल को खेले जाएंगे, जबकि पांचवां और अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को होगा। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम और रात में होंगे।
- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट पर बने रहेंगे।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में IPL के अगले सत्र में मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें लगभग 85.19% यानी करीब 11.11 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, जो विद्यार्थी असंतुष्ट हैं या फेल हुए हैं, उनके लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प है। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो रही है। इसके जरिए विद्यार्थी अपने अंक सुधार सकते हैं और साल बचा सकते हैं।
- वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय ने राजस्थान BSTC (Pre-DElEd) 2026 के रजिस्ट्रेशन की तारीख 2 अप्रैल, 2026 तक बढ़ा दी है। परीक्षा 20 मई को दो पालियों में होगी। किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 25 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!