स्कूल असेंबली के लिए 20 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 20 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 20 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 20 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 20 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक अन्याय के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना और समान अवसरों को बढ़ावा देना है।
  2. भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत भारत, वैश्विक भुखमरी से मुकाबला करने के लिए दो लाख मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति करेगा।
  3. गूगल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वह अगले पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर का निवेश करके समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ेगा। इस परियोजना को ‘अमरीका-इंडिया कनेक्ट’ नाम दिया गया है, और इसके तहत विशाखापट्टणम में एक नया अंतरराष्ट्रीय गेटवे स्थापित किया जाएगा।
  4. बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज’ (CeNS) के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक नया कैथोड मटेरियल विकसित किया है, जिसका नाम सल्फर वैकेंसी इंड्यूस्ड 1T-फेज मोलिब्डेनम डाइसल्फाइड (1T-MoS₂) है। यह सामग्री एक्वस जिंक-आयन बैटरी (AZIBs) की क्षमता और टिकाऊपन को बेहतर बनाती है, जिससे बड़े स्तर पर ऊर्जा भंडारण संभव हो सकेगा।
  5. भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के तहत DRDO ने ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन लेवल लोड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया। यह परीक्षण टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज सुविधा में संपन्न हुआ।
  6. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए एक नया परामर्श जारी किया है। इसमें पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए संशोधित प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख है। भारत मंडपम एक्सपो एरीना पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए बंद रहेगा जबकि कन्वेंशन सेंटर में प्रवेश केवल आमंत्रण पर होगा।
  7. होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से 8 ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुल्तानपुर और वाराणसी के बीच चलेंगी। वहीं बाकी 22 ट्रेनें रक्सौल, सहरसा और धनबाद के लिए बढ़ाई गई हैं। यह कदम यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए उठाया गया है।
  8. पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के अंतर्गत बड़ी संख्या में मतदाताओं के दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने में नाकाम रहने के कारण संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO) को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
  9. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन में ‘एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप पुस्‍तक’ का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक स्टार्टअप्स के तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम और उनके वैश्विक प्रभाव को उजागर करती है।
  10. छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण और आवास जनगणना का पहला चरण 1 मई से 30 मई तक संपन्न होगा। इस दौरान राज्य के 33 जिले, 252 तहसील और 19,978 गांव कवर किए जाएंगे।
  11. बिहार अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो गया है। राज्य के अंतिम हथियारबंद माओवादी सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में आत्मसमर्पण किया।
  12. तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों से पहले DMDK पार्टी ने DMK के नेतृत्व वाले लोकतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन के साथ गठबंधन कर लिया है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 20 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. तोशिमित्सु मोटेगी को जापान के विदेश मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है।
  2. दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को 2024 में मार्शल लॉ लगाने की नाकाम कोशिश के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
  3. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत में देशभर में हजारों कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 1,440 कैदियों को रिहा करने का निर्देश दिया है।
  4. नाइजीरिया के मध्य पठार राज्य में स्थित एक सीसा और जस्ता खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के कारण 33 खनिकों की मौत हो गई। इसी घटना में 27 अन्य खनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
  5. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से 2025 के समझौते के संदर्भ में मॉरीशस को डिएगो गार्सिया न लौटाने की अपील की है। यह कदम अमरीका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की संभावना के मद्देनजर उठाया गया है। 2025 के समझौते के अनुसार, ब्रिटेन को चागोस द्वीप समूह मॉरीशस को लौटाना होगा, जबकि डिएगो गार्सिया में स्थित अमरीकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे को 99 वर्षों के लिए पट्टे पर रखने की व्यवस्था है।
  6. ऑस्ट्रेलिया में जनवरी के अंत में भीषण लू ने लोगों और पर्यावरण को प्रभावित किया। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे कृषि और वन्यजीवों को भारी नुकसान हुआ। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में हजारों लोमड़ियों की मौत हुई, जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के आम उत्पादकों ने फसल खराब होने की जानकारी दी।
  7. अमरीका ने चीन पर 2020 में परमाणु परीक्षण करने का आरोप लगाया है। अमरीका ने यह भी चेतावनी दी है कि वह अब नए बहुपक्षीय शस्त्र नियंत्रण समझौते के तहत इसे बर्दाश्‍त नहीं करेगा।
  8. श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 मछुआरे अब चेन्नई पहुंच गए हैं। इनमें से चार मछुआरे रामनाथपुरम से हैं और बाकी सात मछुआरे नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई के हैं। श्रीलंका की नौसेना ने इन्हें पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुस गए थे।
  9. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली के ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) में वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पर भारत-फ्रांस परिसर का उद्घाटन किया।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 20 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 40वां मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  2. ICC T20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 चरण में मुकाबले तय हो गए हैं। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं। शनिवार 21 फरवरी से 8 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी और प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  3. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के शिबनोट में छठी राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप ‘अल्टीमेट रिवर बैटल’ का शुभारंभ हो चुका है। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता देशभर की शीर्ष राफ्टिंग प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और क्षेत्र में पर्यटन के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। 

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी।
  2. मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा 20 फरवरी से कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। परीक्षा एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन की सुविधा हेतु राज्य में कुल 12,920 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  3. महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 16.15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए 20 काउंसलर भी नियुक्त किए हैं।
  4. इस बार CBSE 12वीं की कॉपियों की जांच कंप्यूटर पर ऑनस्क्रीन की जाएगी। इसलिए बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों को अभ्यास कराएं ताकि मूल्यांकन के समय कोई समस्या न हो।
  5. UPPSC LT ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। कुल चार विषयों के लिए 6772 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए हैं।
  6. UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। जो युवा अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं, वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और जल्द ही आवेदन कर लें।
  7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RRB असिस्टेंट, ड्राइवर और फायरमैन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  8. IIT बॉम्बे ने JAM 2026 की परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित की थी। अब उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। इसे jam2026.iitb.ac.in वेबसाइट से लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकता है। इससे छात्र अपने उत्तरों को चेक करके रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं।

आशा है कि आपको 20 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*