स्कूल असेंबली के लिए 12 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 12 March 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 12 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 12 मार्च 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 12 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. प्रतिवर्ष 12 मार्च को दुनियाभर में ‘विश्व गुर्दा दिवस’ मनाया जाता है।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को नई दिल्ली में ‘कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी’ पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करेंगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘प्रगति को गति देना, नई ऊंचाइयों को छूना’ है। यह आयोजन नई दिल्ली के ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (ICAR) में आयोजित किया जाएगा।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
  4. नीति आयोग ने 2026 का दूसरा वार्षिक राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों को राजस्व संग्रह बढ़ाने, कर क्षमता मजबूत करने और पूंजीगत व्यय की गुणवत्ता सुधारने जैसी प्राथमिकताओं पर ध्यान देना होगा।
  5. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बग बाउंटी कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डिजिटल प्लेटफार्मों में संभावित कमजोरियों की पहचान कर सकेंगे।
  6. दिल्ली छावनी बोर्ड ने छावनी क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की प्रभावशीलता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘स्मार्ट’ उपकरण का शुभारंभ किया है। यह उपकरण स्वच्छता निगरानी और स्वचालित रिपोर्टिंग के लिए उपयोग किया जाएगा।
  7. वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम अपने तीसरे संस्करण में 14 से 17 जुलाई तक राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित होगा।
  8. मौसम विभाग ने 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं उत्तर पूर्वी भारत, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कल अत्‍यधिक बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
  9. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) ने एक ट्रेड नोटिस जारी किया है। इसमें खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पोर्ट में फंसे वेस्ट एशिया जाने वाले एक्सपोर्ट कंटेनरों के स्टोरेज और अन्य चार्ज माफ करने की जानकारी दी गई है।
  10. विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बुधवार को चिली के वाल्पारेसो में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
  11. भारत में रसोई गैस (LPG) का घरेलू उत्पादन लगभग 25% बढ़ गया है। यह वृद्धि सरकार के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बाद हुई है

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 12 मार्च 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद का पहला सत्र ढाका के जातीय संसद भवन में 12 मार्च से शुरू हुआ है। यह सत्र नवनिर्वाचित सदन की विधाई गतिविधियों की शुरूआत को दर्शाता है।
  2. ब्रिटेन की संसद ने ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ से शेष वंशानुगत सांसदों को हटाने के विधेयक को मंजूरी दी है। इस कदम के साथ ही जन्म के आधार पर उच्च सदन में सीट मिलने वाली सदियों पुरानी व्यवस्था का अंत हो गया है।
  3. भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद ईरान ने भारत के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। भारत के तेल टैंकर पुष्पक और परिमल सुरक्षित रूप से होर्मुज से गुजर रहे हैं। वहीं, अमेरिका, यूरोप और इज़राइल के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं है।
  4. पश्चिम एशिया में बढ़ती तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने इतिहास में अब तक के सबसे बड़े आपातकालीन तेल भंडार को जारी करने पर सहमति व्यक्त की है। IEA के अनुसार, सदस्य देशों के रणनीतिक भंडारों से 40 करोड़ बैरल तेल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में सदस्य देशों के पास एक अरब बीस करोड़ बैरल से अधिक सार्वजनिक आपातकालीन भंडार एवं 6 करोड़ बैरल औद्योगिक भंडार उपलब्ध हैं।
  5. श्रीलंका की एक अदालत ने अधिकारियों को दक्षिणी तट पर ईरान के युद्धपोत IRIS डेना के 84 नौसैनिकों के शवों को ईरान को सौंपने का निर्देश दिया है। यह युद्धपोत अमरीका के हमले में डूब गया था।
  6. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, क्यूबा में ईंधन की कमी के कारण मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है और वहां स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर स्थिति में पहुँच गई है।
  7. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के साथ 300 अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत अमरीका में 50 वर्षों में पहली नई बड़ी तेल रिफाइनरी ‘अमरीका फर्स्ट रिफाइनिंग’ खोली जाएगी।
  8. पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में होर्मुज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही बंद हो गई है। इस मार्ग पर पोत परिवहन में 80 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 12 मार्च 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. भारत 22 वर्ष बाद पहली बार शीर्ष अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। दिल्ली को वर्ष 2027 में एशिया कप के दूसरे चरण की मेजबानी सौंपी गई है। 
  2. FIH हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में भारतीय टीम ने हैदराबाद में पूल बी के मुकाबले में वेल्स को 4-1 से हराया है।
  3. ऑस्‍टेलिया सरकार ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनजर ईरान की दो और महिला फुटबॉल खिलाडि़यों को वीजा की स्‍वीकृति दी है।
  4. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को 15 अप्रैल से पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। 58 वर्षीय कर्स्टन को 2027 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने T-20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद छोड़ दिया था। कर्स्टन पहले भारत को 2011 विश्व कप दिला चुके हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च तक होगी। इसका एडमिट कार्ड आज यानी 12 मार्च से डाउनलोड किया जा सकता है। आप इसे RRB चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को डाक या ऑफलाइन तरीके से नहीं भेजा जाएगा।
  2. UP जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  3. IGNOU जून TEE 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ignou.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
  4. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म करेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन किया है, वे 14 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन में आवश्यक करेक्शन कर सकते हैं।
  5. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दी है। इसके अतिरिक्त, आयोग ने अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तर और प्राप्त अंक स्वयं वेरिफाई कर सकते हैं।
  6. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
  7. एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1 2026) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

आशा है कि आपको 12 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*