Today’s Current Affairs in Hindi | 22 मार्च 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 March 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज मनाया जाएगा विश्व जल दिवस

  • प्रतिवर्ष 22 मार्च को दुनियाभर में विश्व जल दिवस (World Water Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन मीठे पानी के महत्व और जल संसाधनों के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘ग्लेशियर संरक्षण’ है।

भारत आज दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, Earth Hour में होगा शामिल

  • भारत आज 22 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, अर्थ ऑवर (Earth Hour 2025) में शामिल होगा। अर्थ ऑवर का आयोजन प्रत्येक वर्ष मार्च में रात 08:30 से 09:30 तक होता है।
  • इस घंटे के दौरान, दुनिया भर के लोग सभी अनावश्यक लाइट बंद कर देते हैं। बताना चाहेंगे भारत में, प्रतिष्ठित स्थल, स्मारक, सार्वजनिक और निजी संस्थान, व्यवसाय और समुदाय इस आयोजन में एक साथ भाग लेते हैं। 
  • इस वर्ष के अर्थ ऑवर का विषय – जल के प्रति जागरूक बनें, जल संरक्षण और स्थायी प्रथाओं की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।

भारत 22 से 28 मार्च तक मध्य एशियाई युवा प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगा

  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 22 से 28 मार्च 2025 तक भारत में तीसरे मध्य एशियाई युवा प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगा। 
  • बताना चाहेंगे इस पहल का उद्देश्य भारत और मध्य एशियाई देशों – कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के बीच युवा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा राजनयिक संबंधों को मज़बूत करना है।

बिहार दिवस के अवसर पर दिल्ली हाट में होगा शिल्प और संस्कृति का भव्य आयोजन

  • बिहार दिवस (Bihar Day 2025) का भव्य उत्सव शनिवार 22 मार्च को शाम 5 बजे से नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट, आईएनए में शुरू होगा। इस खास मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 
  • बताना चाहेंगे बिहार उत्सव का यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा। इसमें बिहार की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा।

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेज वर्षा, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान व्यक्त किया 

  • मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 23 मार्च तक गरज के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं IMD ने देश के दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों में गरज के साथ वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 26 मार्च से जनता के लिए खुलेगा 

  • एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन (Tulip Garden) 26 मार्च को कश्मीर घाटी में पर्यटन सीजन की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए जनता के लिए खुलेगा। बता दें कि डल झील और जबरवान पहाड़ियों के बीच बसा लगभग 55 हेक्टेयर में फैले उद्यान में लगभग 17 लाख ट्यूलिप फूल के पौधे लगाए गए हैं। वहीं जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गार्डन का उद्घाटन करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा ने कर्नाटक पारदर्शिता संशोधन विधेयक पारित किया

  • कर्नाटक विधानसभा ने सरकारी खरीद से संबंधित कर्नाटक पारदर्शिता संशोधन विधेयक पारित कर दिया है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक अनुबंधों में मुसलमानों को 4 % आरक्षण दिया जाएगा। 
  • वहीं इस संशोधन के तहत दो करोड़ रुपये तक के सिविल निर्माण अनुबंधों और एक करोड़ रुपये तक के माल और सेवा अनुबंधों में से चार प्रतिशत मुस्लिम समुदायों के अन्य पिछड़े वर्गों के ठेकेदारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

C-DOT ने IIT दिल्ली के साथ साझेदारी की

  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने IIT दिल्ली के साथ “आपदा पूर्व चेतावनी और आपातकालीन संचार में ग्राहक सहायता के लिए जनरेटिव AI-संचालित चैटबॉट” के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

रक्षा अनुसंधान और विकास हेतु HQ IDS और DST ने MoU पर हस्ताक्षर किए

  • एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय (HQ IDS) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने शुक्रवार 21 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • यह समझौता रक्षा अनुसंधान एवं विकास में सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के लिए तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।

CSIR IIIM और हैपिको इंडस्ट्रीज ने सहयोगात्मक जैव कीटनाशक विकास के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए

  • CSIR IIIM, जम्मू ने संयुक्त रूप से नवीन जैव कीटनाशकों को विकसित करने के लिए मेसर्स हैपिको इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की टोक्यो में बैठक हुई

  • जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की बैठक शनिवार 22 मार्च को टोक्यो में हुई। इस बैठक में निम्‍न जन्‍म दर, प्राकृतिक आपदा और बढ़ते तनाव के समय सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर सहमति बनाने पर चर्चा हुई।

अमरीका में क्यूबा, ​​हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लाखों लोगों की कानूनी सुरक्षा होगी समाप्त

  • अमरीका के गृह विभाग के अनुसार क्यूबा, ​​हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लाखों लोगों की कानूनी सुरक्षा समाप्त की जाएगी। यह आदेश अक्टूबर 2022 से अमरीका गए चार देशों के पांच लाख बत्तीस हजार से अधिक लोगों पर लागू होगा। इन लोगों को अमरीका में रहने और काम करने के लिए दो साल का परमिट दिया गया था।

ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ानें फिर से शुरू हुई

  • ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ानें फिर शुरू कर दी गई हैं। बताना चाहेंगे हवाई अड्डे के पास के बिजलीघर में आग लगने से बिजली आपूर्ति 18 घंटे तक ठप रही। इस वजह से कई उड़ानें रद्द की गई और कई उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े।

अमरीका ने अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

  • अमरीका ने अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज (Cristina Fernández) के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्रिस्टीना फर्नांडीज पर पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है।

बोइंग कंपनी अमरीकी वायु सेना के लिए अगली पीढी के लड़ाकू विमान एफ-47 बनाएगी

  • अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के अनुसार बोइंग कंपनी अमरीकी वायु सेना के लिए अगली पीढी के लड़ाकू विमान एफ-47 बनाएगी। ये एफ-47 विमान सबसे आधुनिक, सक्षम और घातक होंगे। 

खेल करंट अफेयर्स

IPL 2025 का 18वां संस्करण आज से होगा शुरू

  • इंडियन प्रीमियर लीग-IPL क्रिकेट का 18वां संस्करण आज 22 मार्च से शुरू हो रहा है। कोलकाता में आज आरंभिक मैच में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दिग्गज बॉक्सर जॉर्ज फोरमैन का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ 

  • विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर जॉर्ज फोरमैन (George Foreman) का निधन हो गया है। वे 76 वर्ष के थे।

Swiss Open Badminton में महिला डबल्‍स के सेमीफाइनल में आज भारतीय जोड़ी का सामना चीन की जोड़ी से होगा

  • स्विस ओपन बैडमिन्‍टन टूर्नामेंट में महिला डबल्‍स के सेमीफाइनल में आज 22 मार्च को त्रिशा जोली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सामना चीन की शेंग शू लियू और तेन निंग की जोड़ी से होगा। 
  • यह मैच स्विटजरलैंड के बेसल में भारतीय समयानुसार शाम 5:10 पर खेला जाएगा।

सेपक टकरा विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला टीमो ने क्वाड स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

  • बिहार के पटना में सेपक टकरा विश्व कप (Sepak Takraw World Cup 2025) में भारतीय पुरुष और महिला टीमो ने क्वाड स्पर्धा के कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। 

अनाहत सिंह और वीर चोटरानी ने चेन्नई में पीएसए चैलेंजर स्क्वाश के खिताब जीते

  • स्क्वॉश में, भारत की अनाहत सिंह ने महिला वर्ग में और के वीर चोटरानी ने पुरूष वर्ग में एस आर एफ आई इंडियन टूर पीएसए चैलेंजर खिताब जीत लिया है।

22 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. चौथी भारत-यूरोपीय संघ समुद्री सुरक्षा वार्ता कहाँ संपन्न हुई है?

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली 
(C) चंडीगढ़ 
(D) बेंगलुरु 
उत्तर- नई दिल्ली 

2. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने कहाँ ‘आदि रंग महोत्सव’ का 7वां संस्करण आयोजित किया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) हैदराबाद  
(C) फरीदाबाद 
(D) गांधीनगर 
उत्तर- नई दिल्ली 

3. नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 7वें ‘द हाट ऑफ आर्ट’ कला प्रदर्शनी का अवलोकन किसने किया है?

(A) अनुप्रिया पटेल 
(B) निर्मला सीतारमण 
(C) सावित्री ठाकुर
(D) सुनीता यादव 
उत्तर- सावित्री ठाकुर

4. इस वर्ष के अंत तक किस केंद्र शासित प्रदेश में 7253 राजपत्रित और गैर-राजपत्रित रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी?

(A) दिल्ली 
(B) लक्षद्वीप 
(C) अंडमान निकोबार 
(D) जम्मू-कश्मीर 
उत्तर- जम्मू-कश्मीर 

5. 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप 2025 की मेज़बानी कौनसा देश करेगा?

(A) भारत  
(B) चीन 
(C) जापान 
(D) फिनलैंड 
उत्तर- भारत  

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

21 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
20 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
19 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
18 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
17 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
16 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
15 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
14 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
13 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
12 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
11 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
10 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
9 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
8 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
7 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
6 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
5 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
4 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
3 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
2 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
1 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*