Purushvachak Sarvanam : पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

1 minute read
Purushvachak Sarvanam

स्कूल एग्जाम में हिंदी व्याकरण में सर्वनाम से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। सर्वनाम 7 प्रकार के होते हैं। इन्हीं सर्वनाम के प्रकारों में एक पुरुषवाचक सर्वनाम भी होता है। आइए जानते हैं इस ब्लॉग में Purushvachak Sarvanam किसे कहते हैं? और पुरुषवाचक सर्वनाम से जुड़ी अन्य जानकारी। 

यह भी पढ़ें – सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण 

Purushvachak Sarvanam किसे कहते हैं?

किसी वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले (उत्तम पुरुष), सुनने वाले (मध्यम पुरुष) अथवा अन्य किसी व्यक्ति (अन्य पुरुष) के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, आप, तू, तुम, वह, वे आदि सर्वनाम शब्द आते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद कितने होते हैं?

Purushvachak Sarvanam के 3 भेद होते हैं, जैसे कि-

  1. उत्तम पुरुष
  2. मध्यम पुरुष
  3. अन्य पुरुष

यह भी पढ़ें – पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उनके भेद

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण

Purushvachak Sarvanam के कुछ उदाहरण नीचे बताए जा रहे हैं। 

  1. मैं आज साइकिल पर घूमने जाऊंगी। 
  2. तू मेरा एक काम कर दे। 
  3. मैं तेरी मां हूं इसलिए तेरा भला ही चाहती हूँ। 
  4. तुझे जब डाॅक्टर ने काम करने के लिए मना कर रखा है तो भी तुम काम क्यों करते हो?
  5. वह बहुत ही अच्छा अभिनय करती है।
  6. आप चाय लेना पसंद करेंगे या फिर काॅफी?
  7. यह जगह मेरे लिए जानी पहचानी लग रही है।
  8. आप के आने से माहौल एकदम खुशनुमा हो जाता है।
  9. अब तुझे क्या हो गया है? कल तक तो तू ठीक था।
  10. तू क्यों अपनी खुशहाल जीवन में जहर घोल रहा है।
  11. आप बहुत अच्छे हो।
  12. मैं फिल्म देखना चाहता हं।
  13. मैं घर जाना चाहती हूँ।
  14. तू कहता है तो ठीक ही होगा।
  15. तू जब तक आई तब तक वो चला गया।
  16. आजकल आप कहाँ रेहते हैं।
  17. आप जहाँ भी रहती हैं खुशियों का माहौल रहता है।
  18. मैं खाना खाना चाहता हूँ।
  19. वह बहुत अच्छा लड़का है।
  20. तुम मुझे बहुत पसंद हो।

आशा है कि इस ब्लॉग से आपको पुरुषवाचक सर्वनाम की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*