Today’s Current Affairs in Hindi | 22 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर साल 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय आम दिवस (National Mango Day) मनाया जाता है। 
  2. भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज ‘टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में जगह पाने वाले एशिया के पहले दो खिलाड़ी बन गए हैं।
  3. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
  4. ‘नूनो बोर्गेस’ ने राफेल नडाल को हराकर स्वीडिश ओपन (Swedish Open 2024) का खिताब अपने नाम किया है। 
  5. महिला T-20 एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-A में भारत ने ‘संयुक्त अरब अमीरात’ को 78 रनों से हराया है। 
  6. 75वें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री सम्मेलन में चंद्रयान-3 मिशन को ‘विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार’ दिया जाएगा।
  7. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा ‘राजीव गांधी सिविल्स अभयहस्तम योजना’ का शुभारंभ किया गया है।
  8. दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन ने तीस हजारी कोर्ट में ‘हाईब्रिड मॉडल’ का उद्घाटन किया है। 
  9. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर ‘सल्फर’ मिलने की घोषणा की है।
  10. स्टार क्रिकेटर ‘शिखर धवन’ को यूरोस्पोर्ट इंडिया ने भारत में मोटोजीपी के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें – 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को ‘राष्ट्रीय ध्वज’ के तौर पर किया था अंगीकार

22 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर किस देश के 17वें सम्राट बने हैं?

(A) इंडोनेशिया 
(B) मलेशिया
(C) तुर्की 
(D) अजरबैजान
उत्तर- मलेशिया 

 2. भारतीय फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच कौन बने है?  

(A) मनोलो मार्केज़
(B) सस्का नेनसेल
(C) मनप्रीत सिंह 
(D) माइकल हेड
उत्तर- मनोलो मार्केज़

3.नौवां कोरिया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) बीजिंग 
(B) दोदोमा
(C) बुडापेस्ट
(D) सोल 
उत्तर- सोल

4. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहाँ ‘खनिज अन्वेषण हैकाथॉन’ और ‘राष्ट्रीय डीएमएफ पोर्टल’ लॉन्च किया है? 

(A) चंडीगढ़ 
(B) हैदराबाद
(C) नई दिल्ली
(D) चेन्नई 
उत्तर- हैदराबाद 

5.किस राज्य सरकार ने मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम 1935 को रद्द करने का फैसला किया है? 

(A) असम 
(B) त्रिपुरा 
(C) राजस्थान 
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर- असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*