Today’s Current Affairs in Hindi | 22 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

22 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में स्पेन देश ने ‘9वें महिला फीफा फुटबॉल विश्वकप 2023‘ का खिताब जीता है।
  2. हाल ही में 46वें विश्व अंडर-20 कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में भारतीय पहलवानों ने कुल ’14 मेडल’ जीते है।
  3. हाल ही में BPCL ने ‘राहुल द्रविड़’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  4. हाल ही में ‘इंडोनेशिया’ देश भारत के जन औषधि केंद्र मॉडल का अनुसरण करना चाहता है।
  5. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 100 साल पुरानी संगीत विरासत ‘मैहर बैंड’ को पुनर्जीवित करने की घोषणा की है।
  6. हाल ही में असम राज्य का ‘गुवाहाटी एयरपोर्ट’ डिजी यात्रा पाने वाला नॉर्थ ईस्ट का पहला एयरपोर्ट बन गया है।
  7. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार जन्माष्टमी पर ‘प्रो गोविंदा प्रतियोगिता’ आयोजित करेगी। 
  8. हाल ही में श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स’ में शामिल हुआ है।
  9. हाल ही में केंद्र सरकार ने ‘PM e- Bus सेवा’ पहल के तहत 10 हजार बसों को शुरू करने की मंजूरी दी है।
  10. हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उदयपुर में ‘9वें राष्ट्रीमंडल संसदीय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है।
  11. हाल ही में भारत ने ‘UAE’ देश को कच्चे तेल का भुगतान स्थानीय मुद्रा में तय किया है।
  12. हाल ही में एडोब के सह संस्थापक ‘जॉन वार्नॉक’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  13. हाल ही में त्रिपुरा राज्य में ‘महाराजा बीर विक्रम’ की 115वीं जयंती मनाई गई है।
  14. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उधोगपति रतन टाटा को प्रथम ‘उधोग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।
  15. हाल ही में भारतीय नौसेना ने पहली बार सिंगापुर में आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘SEACAT-2023’ में हिस्सा लिया है।
  16. हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘द बायोडायवर्सिटी एटलस ऑफ मायेम विलेज’ का अनावरण किया है।
  17. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने ‘PM USHA’ अभियान को शुरू किया है।
  18. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के बेड़े में नवीनतम शामिल ‘INS विंध्यगिरी’ का उद्घाटन किया है।
  19. हाल ही में ‘पहलवान अंतिम पंघाल’ लगातार दो बार U20 विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं है।
  20. हाल ही में ‘पीआर शेषाद्रि’ साउथ इंडियन बैंक के नए MD एंड CEO नियुक्त किए गए है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 22 August – मद्रास का नाम बदलकर किया गया था चेन्नई, जानें आज का इतिहास

22 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश में ‘विश्व एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023’ शुरू हुई है?

(A) जर्मनी 
(B) हंगरी 
(C) फ्रांस 
(D) ऑस्ट्रेलिया 
उत्तर- (B) हंगरी

2. हाल ही में किस देश का ‘लूना-25 स्पेसक्राफ़्ट’ चांद पर क्रैश हो गया है?

(A) अमेरिका 
(B) जापान 
(C) चीन 
(D) रूस 
उत्तर- (D) रूस 

3. हाल ही में किस राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया गया है?

(A) उत्तराखंड 
(B) हिमाचल प्रदेश 
(C) तमिलनाडु 
(D) त्रिपुरा 
उत्तर- (B) हिमाचल प्रदेश 

4. हाल ही में किस प्राइवेट बैंक ने ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है?

(A) RBL बैंक 
(B) HSBC बैंक 
(C) एक्सिस बैंक 
(D) HDFC बैंक 
उत्तर- (C) एक्सिस बैंक 

5. हाल ही में किस राज्य में मक्ख़न महोत्सव ‘अंडूरी’ का आयोजन किया गया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) बिहार 
(C) मध्य प्रदेश 
(D) उत्तराखंड 
उत्तर- (D) उत्तराखंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*