Today’s Current Affairs in Hindi | 17 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 17 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 17 जुलाई को दुनियाभर में ‘विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) मनाया जाता है। 
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह’ और ‘आर. महादेवन’ को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। 
  3. ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में, 2024 के लिए भारत के विकास दर को पहले के 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।
  4. टेनिस खिलाडी ‘सुमित नागल’ एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
  5. विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा ‘ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी संस्थान’ का उद्घाटन किया है। 
  6. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए ‘महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट 2024’ पेश किया है।
  7. ‘जम्मू कश्मीर रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण’ ने 16 जुलाई 2024 को अपना आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है। 
  8. केंद्रीय वाणिज्य सचिव ‘सुनील बर्थवाल’ ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) के दो प्रमुख एमबीए कार्यक्रमों का उद्घाटन किया है। 
  9. केंद्र सरकार ने ‘रॉबर्ट जेरार्ड रवि’ को ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’ (BSNL) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  10. शिक्षा राज्य मंत्री ‘डॉ. सुकांत मजूमदार’ ने उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषा में पाठ्यपुस्तकों के लेखन पर कार्यशाला का उद्घाटन किया है। 

यह भी पढें –  1948 में आज ही के दिन भारत में महिलाओं को IAS-IPS समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की मिली थी स्वीकृति

17 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

(A) रामचन्द्र पौडेल 
(B) केपी शर्मा ओली
(C) प्रकाशमान सिंह
(D) पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’
उत्तर- केपी शर्मा ओली

2. हाल ही में सुभाष दांडेकर का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे कौन थे?

(A) कैमलिन के संस्थापक
(B) संगीतकार 
(C) अर्थशास्त्री
(D) शिक्षाविद 
उत्तर- कैमलिन के संस्थापक

3. भारत के नए विदेश सचिव का पदभार किसने ग्रहण किया है?

(A) विनय मोहन क्वात्रा
(B) अनिरुद्ध झा 
(C) अमिताभ सिन्हा 
(D) विक्रम मिसरी
उत्तर- विक्रम मिसरी

4. ICAR के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस का उद्घाटन किसने किया है?

(A) स्मृति ईरानी 
(B) शिवराज सिंह चौहान
(C) अनुराग ठाकुर 
(D) मनसुख मंडाविया
उत्तर- शिवराज सिंह चौहान 

5. राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने किस देश के 16 उपायुक्तों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर एक सप्ताह का स्पेशल कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम शुरू किया है?

(A) श्रीलंका  
(B) कंबोडिया
(C) जकार्ता  
(D) बांग्लादेश
उत्तर- बांग्लादेश

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*