Today’s Current Affairs in Hindi | 16 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 16 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 16 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. नेशनल कांफ्रेंस नेता ‘उमर अब्दुल्ला’ (Omar Abdullah) 16 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
  3. भारत ने अमरीका के साथ ‘31 एमक्‍यू-9बी प्री-डेटर ड्रोन’ ख़रीदने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। 
  4. केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में ‘शंघाई सहयोग संगठन’ (SCO) के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में भाग लेंगे। 
  5. ‘75वीं इंटरनेशनल एस्ट्रोनोटिकल कांग्रेस’ इटली के मिलान में माइको सम्‍मेलन केंद्र में शुरू हुई है। 
  6. वित्त मंत्री ‘निर्मला सीतारमण’ 16 अक्टूबर को मेक्सिको और अमेरिका की दो देशों की यात्रा पर रवाना होंगी। 
  7. वरिष्ठ सांसद ‘डॉ.के.लक्ष्‍मण’ को भारतीय जनता पार्टी का राष्‍ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। 
  8. केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 15 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में आंध्र मेडिकल टेक जोन परिसर में नए ‘राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान’ के विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया है।
  9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में ‘सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय’ की राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। 
  10. लद्दाख में करगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना ने काकसर ब्रिज का नाम बदलकर ‘कैप्‍टन अमित भारद्वाज सेतु’ रखा है। 
  11. हाल ही में ‘परमेश शिवमणि’ ने 26वें भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। 
  12. चौथी भारत-ऑस्‍ट्रेलिया 2+2 सचिव स्‍तरीय वार्ता ‘नई दिल्‍ली’ में हुई है। 

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने की थी टेस्ट करियर की शुरुआत 

16 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. भारत और किस देश ने ‘ऑडियो विज़ुअल सह-निर्माण समझौते’ पर हस्ताक्षर किए हैं?

(A) यूनाइटेड किंगडम 
(B) कुवैत 
(C) साइप्रस 
(D) कोलंबिया
उत्तर- कोलंबिया

2. भारतीय नौसेना नौकायन चैंपियनशिप 2024 कहाँ आयोजित की जाएगी?

(A) मुंबई 
(B) कोलकाता
(C) एझीमाला
(D) लखनऊ  
उत्तर- एझीमाला

3. वर्ष 2025 में ISSF जूनियर विश्व कप की मेजबानी कौनसा देश करेगा?

(A) चीन 

(B) जापान   
(C) भारत  
(D) श्रीलंका
उत्तर- भारत  

4. राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

(A) इम्तियाज़ अली
(B) राजकुमार हिरानी
(C) डेविड धवन
(D) सूरज बड़जात्या
उत्तर- राजकुमार हिरानी

5. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहाँ तीन AI उत्कृष्टता केंद्र शुरू किए हैं?

(A) नई दिल्ली 
(B) गांधीनगर 
(C) शिलांग 
(D) मुंबई 
उत्तर- नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – 15 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*