Today’s Current Affairs in Hindi | 09 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 09 जून को दुनियाभर मेंविश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) मनाया जाता है। 
  2. ईनाडु ग्रुप के संस्थापक और दिग्गज मीडिया पर्सनैलिटी ‘रामोजी राव’ का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।  
  3. भारतीय प्रवासी कलाकारों के एक समूह, पेंटब्रश आर्ट कम्युनिटी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘रेट्रो रिवाइवल’ नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है।  
  4. ICC क्रिकेट पुरुष टी-20 विश्व कप में अमरीका के टेक्सास स्थित ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में बांग्लादेश ने ‘श्रीलंका’ को दो विकेट से हराया है। 
  5. नवीनतम क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के मुताबिक ‘IIT खड़गपुर’ देश का चौथा सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थान हो गया है। 
  6. गाम्बिया के सिविल सेवकों के लिए चौथा मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘नई दिल्ली’ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। 
  7. संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) ने इज़राइल और हमास को सशस्त्र संघर्षों के दौरान बच्‍चों के खिलाफ अपराध करने वाले देशों की ‘शर्मिंदगी सूची’ में शामिल किया है। 
  8. बॉलीवुड अभिनेता ‘आदित्य रॉय कपूर’ को बिसलेरी लिमोनाटा ने अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। 

यह भी पढ़ें – 1964 में आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने संभाला था ‘प्रधानमंत्री’ का पद

09 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ISSF विश्व कप 2024 में किस भारतीय निशानेबाज ने कांस्य पदक जीता है?

(A) सिमरन सिंह 
(B) सिफ्त कौर समारा 
(C) निधि चौहान 
(D) दीपिका दहिया 
उत्तर- सिफ्त कौर समारा 

2. दुनिया का तीसरा और देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे कहाँ शुरू किया जाएगा?

(A) वाराणसी 
(B) बेंगलुरु 
(C) चेन्नई 
(D) अहमदाबाद
उत्तर- वाराणसी  

 3. 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाएगा। 

(A) नई दिल्ली 
(B) कोलकाता
(C) गांधीनगर 
(D) मुंबई
उत्तर- मुंबई 

4. कुश्ती रैंकिंग सीरीज 2024 में किस भारतीय रेसलर ने रजत पदक अपने नाम किया है?

(A) रवि दहिया 
(B) अमन सहरावत
(C) बजरंग पूनिया
(D) मनोज टंडन 
उत्तर- अमन सहरावत 

5. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला है?

(A) धीरज सिंह मोइरांगथेम
(B) विमल जैन 
(C) राजेश झा 
(D) कमल किशोर सोन
उत्तर- कमल किशोर सोन

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*