Today’s Current Affairs in Hindi | 10 मई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 May 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 मई 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

10 मई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘ISRO’ ने स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवेयरनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है।
  2. हाल ही में ‘इंडोनेशिया’ में ASEAN शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है।
  3. हाल ही में अप्रैल 2023 के लिए ‘फखर जमान’ और ‘नारूमोल चायवई’ को ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है।
  4. हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच भोलागंज के पहले ‘बॉर्डर हाट’ का उद्घाटन हुआ है।
  5. हाल ही में ‘कस्तूरी रे’ ने अपनी नई किताब ‘द्रौपदी मुर्मू: फ्रॉम ट्राइबल हिंटरलैंडस टू रायसीना हिल्स’ लिखी है।
  6. हाल ही में MakeMyTrip ने ‘माइक्रोसॉफ्ट’ के साथ मिलकर भारतीय भाषाओं में वॉइस असिस्टेंड बुकिंग शुरू की है।
  7. हाल ही में इजरायल देश के विदेशमंत्री ‘एली कोहेन’ तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये है।
  8. हाल ही में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर’ की आधारशिला रखी है।
  9. हाल ही में भारत ने म्यांमार देश के ‘सितवे बंदरगाह’ का संचालन शुरू किया है।
  10. हाल ही में नई इमारतों में गैस स्टोव के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य ‘न्यूयॉर्क’ बना है।
  11. हाल ही में 09 साल के प्रतिबंध के बाद ‘मेघालय’ राज्य में कोयला खनन कानूनी रूप से फिर से शुरू हो गया है।
  12. हाल ही में एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में ‘बिंदयारानी देवी’ ने ‘रजत पदक’ जीता है।  
  13. हाल ही में बच्चों के लिए ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’ बनाने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना है।
  14. हाल ही में उत्तराखंड राज्य के ‘तुंगनाथ मंदिर’ को राष्ट्रीय महत्व का मंदिर घोषित किया जाएगा।
  15. हाल ही में श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र में ‘भारत’ ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  16. हाल ही में केरल राज्य ने अपना ‘संस्थागत रैंकिंग ढांचा’ शुरू किया है।
  17. हाल ही में भारतीय एथलीट ‘प्रवीण चित्रवेल’ ने पुरुषों की ट्रिपल जंप चैम्पियनशिप का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
  18. हाल ही में ‘के के शैलजा’ ने अपनी नई किताब ‘माई लाइफ एज ए कॉमरेड’ लिखी है।
  19. हाल ही में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए ‘प्रोजेक्ट संजय’ लॉन्च किया गया है।
  20. हाल ही में ‘चीन’ देश का अंतरिक्ष यान 276 दिनों के बाद पृथ्वी पर लौटा है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 10 May- आज ही के दिन शुरू हुआ था भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

10 मई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में NGT ने अपशिष्ट प्रबंधन में विफलता के लिए किस राज्य पर 4000 करोड़ रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया है?

(A) पंजाब 
(B) बिहार 
(C) राजस्थान 
(D) तेलंगाना 
उत्तर- (B) बिहार 

2. हाल ही में किस राज्य में हिंसा भड़कने के बाद केंद्र सरकार ने ‘अनुच्छेद 355’ लागू किया है?

(A) मणिपुर 
(B) असम 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (A) मणिपुर 

3. हाल ही में जम्मू कश्मीर के बाद कहाँ लीथियम के भण्डार की खोज की गई है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) ओडिशा 
(C) झारखंड 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (D) राजस्थान 

4. हाल ही में किस के ‘जवाहर नवोदय विद्यालय’ ने ‘24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता’ में प्रथम पुरस्कार जीता है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) गुजरात 
(C) सिक्किम 
(D) नागालैंड 
उत्तर- (A) पश्चिम बंगाल 

5. हाल ही में कौन सी राज्य सरकार पुलिस विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मर्यादा’ चला रही है?  

(A) हरियाणा 
(B) अरुणाचल प्रदेश 
(C) बिहार 
(D) उत्तराखंड 
उत्तर- (D) उत्तराखंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*