Today’s Current Affairs in Hindi | 05 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 05 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 05 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 05 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day) मनाया जाता है। 
  2. ‘भारतीय वायु सेना’ 6 से 8 अक्‍तूबर तक चेन्नई में अपना 92वां स्थापना दिवस मनाएगी। 
  3. ‘महिला T-20 क्रिकेट विश्वकप’ के अपने पहले मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हरा दिया है।
  4. केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले ‘एससीओ शिखर सम्मेलन’ (SCO Summit 2024) के लिए इस्लामाबाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 
  5. मालदीव के राष्‍ट्रपति ‘डॉ. मोहम्‍मद मुइज्‍जु’ 6 से 10 अक्‍तूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।
  6. ‘भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव 2024’ इस वर्ष असम के गुवाहाटी में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
  7. निशानेबाजी में, मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की तिकड़ी ने पेरू में ‘ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024’ में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। 
  8. ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) ने संक्रामक रोग ‘मंकीपॉक्स’ के लिए पहले नैदानिक ​​परीक्षण को मंजूरी दी है। 
  9. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आदित्य बिड़ला सामुदायिक पहल और ग्रामीण विकास केंद्र की अध्यक्ष ‘राजश्री बिड़ला’ को 25वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किया है। 
  10. ‘असम’ राज्य की बोडो संस्कृति की पारंपरिक चावल से बनी बीयर और आठ पारंपरिक उत्पादों को GI टैग का दर्जा मिला है।
  11. हाल ही में भारत का केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ‘अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम’ (IMDRF) का संबद्ध सदस्य बना है। 
  12. भारत का ‘विदेशी मुद्रा भंडार’ 12.588 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 704.885 बिलियन डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें – 1994 में घोषणा के बाद आज ही के दिन मनाया जाता है ‘विश्व शिक्षक दिवस’

05 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. पूर्वोत्तर राज्यों के साथ गुवाहाटी में छठी क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता किसने की है?

(A) निर्मला सीतारमण  
(B) शोभा करंदलाजे
(C) अनुप्रिया पटेल  
(D) स्मृति ईरानी 
उत्तर- शोभा करंदलाजे

2. कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन 2024 कहाँ शुरू हुआ है?

(A) नई दिल्ली 
(B) गांधीनगर 
(C) रांची 
(D) शिमला
उत्तर- नई दिल्ली 

3. एशिया रग्बी सेवन्स ट्रॉफी का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) भारत 
(B) नेपाल 
(C) श्रीलंका
(D) बांग्लादेश
उत्तर- नेपाल   

4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितनी भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मंजूरी दी है?

(A) 4 
(B) 5
(C) 6 
(D) 7 
उत्तर- 5

5. तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप कहाँ शुरू हुई है?

(A) हैदराबाद
(B) गुवाहाटी 
(C) पुणे 
(D) पुद्दुचेरी
उत्तर- पुद्दुचेरी

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*