Today’s Current Affairs in Hindi | 03 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 03 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 3 जुलाई को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है। 
  2. ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी छात्रों के लिए विद्यार्थी वीजा शुल्क 710 डॉलर से बढ़ाकर 1600 डॉलर किया है। 
  3. भारतीय सेना की टुकड़ी, भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य ‘अभ्यास मैत्री’ के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने थाईलैंड पहुंची है। 
  4. ‘हंगरी’ ने अगले छह महीनों के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है।
  5. एयर इंडिया के द्वारा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फ्लाइंग स्कूल ‘अमरावती’ में स्थापित किया जाएगा।
  6. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ‘एनटीआर भरोसा पेंशन योजना’ (NTR Bharosa Pension Scheme) शुरू की है।
  7. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ (Locarno Film Festival) के 77वें एडिशन में करियर अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  8. लॉस एंजिलिस में इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को ग्रैंड जूरी अवॉर्ड मिला है।
  9. ‘सिंगापुर’ FIDE विश्व चैंपियनशिप 2024 मैच की मेजबानी करेगा।
  10. जापान ने नए बैंक नोटों में ‘होलोग्राफिक तकनीक’ का इस्तेमाल शुरू किया है।

यह भी पढ़ें – 1971 में आज ही के दिन विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का हुआ था जन्म

03 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ‘किसान सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?

(A) राजस्थान 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) पंजाब  
(D) ओडिशा
उत्तर- राजस्थान

2. महाराष्ट्र के किस जिले में ‘तोपखाना संग्रहालय’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) नासिक
(B) नागपुर  
(C) सांगली 
(D) नांदेड़
उत्तर- नासिक

3. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत किस विश्वविद्यालय ने की है? 

(A) दिल्ली विश्वविद्यालय  
(B) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(C) जामिया मिलिया इस्लामिया
(D) चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
उत्तर- जामिया मिलिया इस्लामिया 

4.  भारतीय सेना के उप-प्रमुख का पदभार किसने ग्रहण किया है?

(A) एनएस राजा सुब्रमणि
(B) उपेन्द्र द्विवेदी
(C) मनोज पांडे
(D) विमल जैन 
उत्तर- एनएस राजा सुब्रमणि

5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कोच और मेंटर किसे नियुक्त किया गया है?

(A) राहुल द्रविड़ 
(B) अजीत अगरकर
(C) दिनेश कार्तिक 
(D) युवराज सिंह
उत्तर- दिनेश कार्तिक

संबंधित आर्टिकल्स 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*