Student Quotes in Hindi : पढ़िए विद्यार्थी जीवन पर लिखित अनमोल विचार, जिनसे आप प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं

1 minute read
Student Quotes in Hindi

हर व्यक्ति के जीवन में सबसे मुख्य पड़ाव विद्यार्थी जीवन ही होता है, विद्यार्थी जीवन ही मानव की सफलता का आधार बनता है। यह एक ऐसा पड़ाव है, जिसमें कई बार विद्यार्थी कुछ चंद असफलताओं के कारण निराश होने लगते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को मिला सही मार्गदर्शन उनके भविष्य को सफल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन पर लिखे अनमोल विचार विद्यार्थियों को प्रेरित करने का काम करते हैं, जिससे विद्यार्थी बिना विचलित हुए अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। Student Quotes in Hindi के माध्यम से आप विद्यार्थी जीवन पर आधारित अनमोल विचारों को पढ़ सकते हैं, जो आपको सदा प्रेरित करेंगे। विद्यार्थी जीवन पर आधारित अनमोल विचारों को पढ़ने के लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

टॉप 10 Student Quotes in Hindi

टॉप 10 Student Quotes in Hindi निम्नवत हैं, जिनके माध्यम से आप उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं;

  1. छात्र शक्ति को ही राष्ट्र की शक्ति कहा जाता है।
  2. विद्या एक ऐसा धन है, जिसकी कभी भी लूट नहीं हो सकती। यह धन परम सुख को जन्म देता है।
  3. पढ़ाई में कभी चूक न करें, क्योंकि इसी के आधार पर संसार के सामने आपके अस्तित्व का निर्माण होता है।
  4. सफलता के लिए मेहनत और लगन बहुत जरूरी है, बिना इनके सफलता का रास्ता कठिन होता है।
  5. विद्यार्थी जीवन ही मानव को अनुशासन सिखाता है।
  6. सभ्य समाज केवल वही होता है, जहाँ ज्ञान और ज्ञानी का सम्मान होता है।
  7. विद्यार्थियों के मन में प्रथम भाव ज्ञान के प्रति समर्पण का होना चाहिए, क्योंकि ज्ञान के सहारे ही मानव जग में ख्याति कमाता है।
  8. एक विद्यार्थी को अपनी विद्या का सम्मान ऐसे ही करना चाहिए, जितना कि कोई भूखा व्यक्ति खाने के प्रति करता है।
  9. कठिन परिश्रम ही मानव को महामानव बनाता है, कठिन परिश्रम ही मानव को सद्मार्ग दिखता है।
  10. गुरु द्वारा मिले ज्ञान से बड़ा, जग में कोई दूसरा प्रकाशपुंज नहीं होता।
Student Quotes in Hindi

विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले अनमोल विचार

विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले अनमोल विचार विद्यार्थियों को हमेशा ही एक नई दिशा दिखाने का कार्य तो करेंगे ही, साथ ही शिक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को समझाएंगे। विद्यार्थियों के लिए Student Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं-

  1. हार मानना कायरों का काम है, वीर तो वही है जो अपने पुरुषार्थ पर विश्वास करता है।
  2. अपने लक्ष्यों को बड़ा सोचो और उन्हें पूरा करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दो।
  3. एक विद्यार्थी के मन में शिक्षा प्राप्त करने के लिए, अपने शिक्षक के प्रति समर्पण का भाव अवश्य होना चाहिए।
  4. अनुभव एक महान शिक्षक है, इसलिए गलतियों से डरे बिना, हर बार एक नई सीख लो।
  5. समय बड़ा ही कीमती है, इसका सदुपयोग करना सीखें।
  6. खुद की तुलना दूसरों से न करें, हर किसी का अपना अलग ही रास्ता होता है।
  7. सफलता की राह में चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनसे हार मत मानो, उनका सामना करो।
  8. अपने सपनों पर विश्वास करो और उन्हें पूरा करने के लिए हर दिन मेहनत करो।
  9. एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से एक विजयी जोड़ा रहे हैं।
  10. जब तक काम नहीं हो जाता वह असंभव लगता हैं। 
Student Quotes in Hindi

विद्यार्थी जीवन के संघर्ष पर आधारित विशेष विचार

Student Quotes in Hindi आपके लिए एक प्रेरणा का काम करेंगे, जिसमें आप एक विद्यार्थी के जीवन के संघर्ष की गाथा के बारे में जान पाएंगे। विद्यार्थी जीवन के संघर्ष पर आधारित विशेष विचार निम्नलिखित हैं-

  1. महान सपने देखने वालों के महान सपने ही हमेशा पूरे होते हैं।
  2. नकारात्मक विचारों का नाश करने के लिए गुरु की शरण में जाना आवश्यक होता है।
  3. जब हमें कोई बड़ी चोट आ जाती है तो हम तब तक दोबारा उठ नहीं सकते, जब तक हम उस चोट को भूल नहीं जाते।
  4. विनम्रता आत्मसंयम का मूल है।
  5. सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है। पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।
  6. जीवन में जितनी कठिनाइयां होती हैं, सफलता का आनंद भी उतना ही आता है।
  7. इंसान को अपनी कमियों और सीमाओ से परिचित होना चाहिए।
  8. सफलता तुम्हारे संघर्ष का अंत नहीं हैं बल्कि यह तो बस एक शुरुआत होती है।
  9. महानता गिर कर ना उठने में नहीं बल्कि महानता बार-बार गिरने के बाद भी उठने में होती है।
  10. जोखिम ना लेना ही बहुत बड़ा जोखिम हैं। 
Student Quotes in Hindi

महान हस्तियों द्वारा विद्यार्थी जीवन पर आधारित विचार

Student Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको महान हस्तियों द्वारा विद्यार्थी जीवन पर आधारित विचारों के बारे में भी पढ़ने को मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

  • “यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नही बिगाड़ सकता।” -स्वामी विवेकानंद
  • हर काम को तीन अवस्थाओं से गुज़रना होता है – उपहास, विरोध और स्वीकृति।” -स्वामी विवेकानंद
  • “विद्यार्थी जीवन एक ऐसा समय होता है जब व्यक्ति अपने जीवन के लिए बुनियाद तैयार करता है। इस समय में जो भी सीखा जाता है, वह आगे चलकर जीवन में काम आता है।” – महात्मा गांधी
  • “पढ़ाई में कभी चूक न करना, क्योंकि यही वह कुंजी है जो आपके सपनों के ताले को खोल देगी।” – अब्दुल कलाम
  • “अपने लक्ष्यों को बड़ा सोचो और उन्हें पाने के लिए दृढ़ संकल्प रखो।” – नेल्सन मंडेला
  • “शिक्षा एक ऐसा खजाना है जो कभी चोरी नहीं हो सकता, इसे अपना बना लो।” – अल्बर्ट आइंस्टीन
  • “अनुभव एक महान शिक्षक है, इसलिए गलतियों से डरो नहीं, उनसे सीख लो।” – महात्मा गांधी
  • “समय बड़ा ही कीमती है, इसे बेकार मत खोओ, इसका सदुपयोग करो।” – विनोबा भावे
  • “सफलता की राह में चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनसे हार मत मानो, उनका सामना करो।” – महात्मा गांधी
  • “अपने सपनों पर विश्वास करो और उन्हें पूरा करने के लिए हर दिन मेहनत करो।” – मार्टिन लूथर किंग

Student Quotes in English 

Student Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको विद्यार्थी जीवन और विद्यार्थियों के लिए कुछ इंग्लिश कोट्स भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. Education is the most powerful weapon which you can use to change the world.
  2. The only person who is educated is the one who has learned how to learn.
  3. The mind is not a vessel to be filled but a fire to be kindled.
  4. Learning is never done without error and defeat.
  5. The future belongs to those who believe in the beauty of their dreams.
  6. Don’t let school get in the way of your education.
  7. The more I learn, the more I realize how much I don’t know.
  8. The difference between ordinary and extraordinary is that little extra.
  9. The obstacle is the way.
  10. The only way to do great work is to love what you do.

आशा है कि Student Quotes in Hindi के माध्यम से आपको विद्यार्थी जीवन और विद्यार्थियों पर आधारित अनमोल और प्रेरक विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा, जो कि आपको सदा प्रेरित करेगी। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*