HP Board 12th Result 2024 Link : आज दोपहर 2:30 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट! यहाँ देखें लिंक

1 minute read
HP Board 12th Result 2024 Link Board 10th Result

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) परीक्षा के बाद अब 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को अपने बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच खबर सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला आज यानी 29 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। छात्र रिजल्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। आपको बता दें की इस वर्ष HPBOSE क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 28 मार्च तक एक ही शिफ्ट (सुबह) में आयोजित की गई थीं। HP Bose Results 2024 की हरपल की अपडेट के लिए HP Bose Results 2024 Live पर बने रहे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपने रोल नंबर के साथ ऑफिशियल वेबसाइट https://hpbose.org/ के माध्यम से चेक कर पाएंगे। यहाँ दिए गए स्पेट्स की मदद से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको संसथान की आधिकारिक वेबसाइट- https://hpbose.org/  पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: अब होमपेज पर जाकर आपको 12वीं क्लास के रिज़ल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें।

इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे चेक HP Board Result 2024

हिमाचल प्रदेश बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आज 29 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जायेगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट से भी चेक कर सकेंगे :

  • https://hpbose.org/
  • hpresults.nic.in
  • इसके साथ ही आप Leverage Edu Live Update से भी अपने रिजल्ट को सबसे पहले पा सकते हैं। 

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित कुल 1,03,928 छात्रों में से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इसे अगर हम प्रतिशत के हिसाब से देखें तो कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 79.74% रहा था। पिछले साल, HPBOSE 12वीं परीक्षा में 98.6% अंकों के साथ 12th साइंस स्ट्रीम की ओजस्विनी उपमन्यु ने बाजी मारी थी।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को HP Board 12th Result 2024 Link से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*