South Africa Facts : दक्षिण अफ्रीका से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 

1 minute read

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी देश है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियाँ हैं। यह है प्रिटोरिया (प्रशासनिक), केप टाउन (विधायी), ब्लोमफोंटेन (न्यायिक)। इसके अलावा इस देश को “रेनबो नेशन” (इंद्रधनुष राष्ट्र) के रूप में भी जाना जाता है। यह नाम देश की विविधता को दर्शाता है। तो अब तक ये थे दक्षिण अफ्रीका के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, अन्य South Africa in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

South Africa Facts in Hindi – दक्षिण अफ्रीका से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए South Africa Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. दक्षिण अफ्रीका, आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के नाम से जाना जाता है। 
  2. दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रीय पशु स्प्रिंगबॉक है। 
  3. नीला सारस, जिसे पैराडाइज या स्टेनली क्रेन के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रीय पक्षी है।
  4. दक्षिण अफ्रीका का कुल क्षेत्रफल लगभग 1.2 मिलियन वर्ग मील है। 
  5. दुनिया का पहला मानव हृदय प्रत्यारोपण दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में पूरा हुआ था। 
  6. संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम डेटा के वर्ल्डोमीटर के अनुसार, 2 सितंबर 2024 तक दक्षिण अफ्रीका की वर्तमान जनसंख्या 64,134,205 है। 
  7. दक्षिण अफ्रीका में 12 से अधिक प्रकार के उल्लू पाए जाते हैं।
  8. दक्षिण अफ्रिका एक बहुभाषी देश है। यहाँ 11 आधिकारिक भाषाएँ बोली जाती है जिनमें अंग्रेजी, अफ्रीकी, षोसा, नेबेले, ज़ुलु, त्सवाना, स्वाति, सोथो, दक्षिणी सोथो, वेंडा और त्सोंगा शामिल है।
  9. दक्षिण अफ्रीका में 10 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें रॉबेन आइलैंड (1999), मापुंगुब्वे सांस्कृतिक परिदृश्य (2003), रिचर्सवेल्ड सांस्कृतिक और वनस्पति परिदृश्य (2007) आदि शामिल है। 
  10. दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्थित टेबल माउंटेन को दुनिया के सबसे पुराने पहाड़ों में से एक माना जाता है। 
  1. साउथ अफ्रीका या दक्षिण अफ्रीका की करंसी को रेंड के नाम से जाना जाता है। 
  2. दुनिया का सबसे बड़ा हीरा कुलिनन हीरा, जिसका वजन 3,106 कैरेट था, 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। 
  3. दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग, दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। 
  4. दक्षिण अफ्रीका का संविधान दुनिया के सबसे प्रगतिशील संविधानों में से एक माना जाता है। 
  5. दक्षिण अफ्रीका में शार्क के साथ पिंजरे में डाइविंग करना एक बेहद रोमांचक और लोकप्रिय एडवेंचर एक्टिविटी है।
  6. दक्षिण अफ्रीका में करीब 20,000 प्रकार की पेड़-पौधे की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। 
  7. दक्षिण अफ्रीका में टुगेला फॉल्स नामक झरना दुनिया के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है।
  8. दक्षिण अफ्रीका में दुनिया की सबसे गहरी सोने की खदानें हैं, जो लगभग 4 किलोमीटर गहरी हैं।
  9. दक्षिण अफ्रीका 2010 में फीफा विश्व कप की मेज़बानी करने वाला पहला अफ्रीकी देश था।
  10. दक्षिण अफ्रीका हीरे और प्लेटिनम का एक प्रमुख उत्पादक है।

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको South Africa Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*