Shayari on Navratri : अपनों को भेजें नवरात्रि पर श्रद्धापूर्ण शायरी

1 minute read
Shayari on Navratri

नवरात्रि एक ऐसा पर्व है जिसे नौ दिन तक लगातार माँ जगदंबा की आराधना के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि पर एक विशेष उत्साह और उमंग को देखा जाता है, क्योंकि नवरात्रि सनातन हिन्दू धर्म के उन महत्वपूर्ण पर्वों में से एक हैं जिसमें शक्ति स्वरूपा जगत जननी माँ जगदंबा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। शारद ऋतु में आने के कारण इस पर्व को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि सही अर्थों में आत्मिक और आध्यात्मिक स्तर पर सुखद अनुभव की अनुभूति करने का पर्व होता है। इस पर्व पर आप शायरी के माध्यम से माँ जगदंबा की महिमा और नवरात्रि के महत्व के बारे में जान सकते हैं। इस ब्लॉग में आपको नवरात्रि पर शायरी (Shayari on Navratri) पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिन्हें आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ साझा कर पाएंगे।

नवरात्रि पर शायरी – Shayari on Navratri

नवरात्रि पर शायरी (Shayari on Navratri) कुछ इस प्रकार हैं, जिन्हें आप अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को साझा कर पाएंगे –

“परिवर्तन की घड़ी है, देखो सज रहा है माँ का दरबार
 हर कहीं सुखों का संचार करता है नवरात्रि का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई


“समाज का कल्याण हो, मानव का हो उद्धार
 सुखद और सुरक्षित रहे आपके लिए नवरात्रि का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई

“भक्ति ही मानव के विकास का एकमात्र पर्याय है
 नवरात्रि का पर्व सही अर्थों में एक नया अध्याय है…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा के चरणों में शीश झुकाते हैं
 भक्तिभाव से हम सब मिलकर नवरात्रि का पर्व मनाते हैं…”
– मयंक विश्नोई

“जीवन की सारी निराशाओं को मिटाकर
 जीवन का महत्व जानें नवरात्रि का उत्सव मनाकर…”
– मयंक विश्नोई


“नवरात्रि में प्रज्वलित अध्यात्म का दीपक
 हमारे जीवन से निराशाओं के तमस को मिटाए…”
– मयंक विश्नोई

“सुखों की हम सब मिलकर अनुभूति करेंगे
 नवरात्रि के पर्व में हम उत्साह के रंग भरेंगे…”
– मयंक विश्नोई


“नवरात्रि पर्व का ये उत्साह उमंग
 भरे निज जीवन में पवित्रता के रंग…”
– मयंक विश्नोई

“दुःखों से पल्ला झाड़ता अपना ये संसार
 उत्सवों में परम उत्सव है नवरात्रि का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई

नवरात्रि पर शेर

नवरात्रि पर शेर पढ़कर आप इन्हें शुभकामनाओं के तौर पर अपने परिजनों के साथ साझा कर पाएंगे। नवरात्रि पर शेर कुछ इस प्रकार हैं –

“जगत जननी जगदंबा करें विधर्मियों का संहार
 सभी के लिए मंगलमय हो नवरात्रि का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई


“सादगी और सरलता बने हर नर का आधार
 भक्ति का हमें महत्व बताए नवरात्रि का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई

“निज अंतर्मन में आज समर्पण का भाव जगाओ
 आपसी मतभेद मिटाकर आओ नवरात्रि का पर्व मनाओ…”
– मयंक विश्नोई


“जीवन में खुशियों की लाती है सौगात
 पवित्रता का प्रतीक है नवरात्रि की हर रात…”
– मयंक विश्नोई

“मन का मैल मिटाओ, माँ की कृपा पाओ
 चिंताओं का त्याग कर नवरात्रि का पर्व मनाओ…”
– मयंक विश्नोई


“नवरात्रि के उत्सव में सारी रात झूमकर
 दुखों को त्यागों, खुशियों का माथा चूमकर…”
– मयंक विश्नोई

“नवरात्रि का पर्व हमें जीवन जीना सिखाता है
 भक्ति का मार्ग हमारे दुखों को मिटाता है…”
– मयंक विश्नोई


“श्रद्धा के साथ गरबा का आनंद उठाओ
 आओ रे आओ! नवरात्रि का पर्व मनाओ…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा की कृपा से आपके यश का हो विस्तार
 गरबा खेलकर मनाओ आओ नवरात्रि का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई

नवरात्रि शायरी हिन्दी – Navratri Shayari in Hindi

नवरात्रि शायरी हिन्दी (Navratri Shayari in Hindi) को आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर पाएंगे, ये कुछ इस प्रकार हैं –

“सजी है माँ दुर्गा की पूजा की थाली,
 नवरात्रि पर आई है जीवन में खुशहाली…”
– मयंक विश्नोई

“नवरात्रि की पावन वेला आई है
 दसो दिशाओं में खुशहाली छायी है…”
– मयंक विश्नोई

“हम सब नवरात्रि उत्सव के उत्साह में डूबकर
 शक्ति का महापर्व मनाएंगे, नींदों की कैद से छूटकर…”
– मयंक विश्नोई

“माँ दुर्गा की कृपा बरसी है फिर सारे संसार पर
 नवरात्रि का रंग चढ़ा है फिर सारे संसार पर…”
– मयंक विश्नोई

“नवरात्रि का त्योहार आया है
 संग अपने खुशियां लाया है…”
– मयंक विश्नोई

“नवरात्रि के पर्व पर मिलकर करें मंगल कामना
 दुख सारे दूर हों, मिट जाए मन की वासना…”
– मयंक विश्नोई

“नवरात्रि पर्व का देखो ये है विहंगम दृश्य
 खुशियों का जहाँ हर कोई करता दृढ़ निश्चय…”
– मयंक विश्नोई

“माता रानी के मिलकर मंगलगीत गाओ
 नवरात्रि के पर्व को निराले अंदाज में मनाओ…”
– मयंक विश्नोई

“प्रकृति है प्रफुल्लित, ऐसी शुभ घड़ी आई है
 नवरात्रि की वेला में, प्रकृति ने ली अंगड़ाई है…”
– मयंक विश्नोई

सम्बंधित आर्टिकल्स

नवरात्रि पर आधारित कुछ अनमोल विचार नवरात्रि के बारे में कितना पता है आपको? इस क्विज से करें पता
स्टूडेंट्स इस तरह तैयार करें ‘नवरात्रि’ पर भाषण जानिए नवरात्र में कौन सा समास है?
जानिए नवरात्रि के 9 दिनों से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य इस नवरात्रि अपने प्रियजनों के साथ साझा करें ये शुभकामना संदेश!
स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में नवरात्रि पर निबंधजानिए शारदीय नवरात्रि से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी  

आशा है कि इस ब्लॉग में दी गईं नवरात्रि पर शायरी आपको पसंद आई होंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*