Sarvanamik Visheshan Kise Kahate Hain: सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा उदाहरण सहित

1 minute read
Sarvanamik Visheshan Kise Kahate Hain

Sarvanamik Visheshan Kise Kahate Hain: प्रिय विद्यार्थियों हिंदी व्याकरण में विशेषण के चार भेद होते हैं, जिनमें से एक भेद सार्वनामिक विशेषण (Sarvanamik Visheshan) भी है। बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेषण से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं और सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण को बहुत सरल और क्रमबद्ध तरीके से बताया गया है। 

सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं? – Sarvanamik Visheshan Kise Kahate Hain

जो सर्वनाम शब्द विशेषण की भांति प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण (Sarvanamik Visheshan) कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो जब कोई सर्वनाम शब्द संज्ञा शब्द से पहले आए तथा वह विशेषण शब्द की तरह संज्ञा की विशेषता बताए उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। इसे संकेतवाचक विशेषण भी कहते हैं। सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण हैं;- 

  • यह लड़का हमारे कॉलेज का है। 
  • वह आदमी मेरा दोस्त है। 
  • कोई बच्चा सो रहा है। 
  • मुझे कुछ दवाइयां चाहिए। 
  • वह आदमी व्यवहार से कुशल है। 

ध्यान दें कि यह, वह, कुछ, सर्वनाम, क्रमश: ‘लड़का’, ‘आदमी’, ‘दवाइयां’, ‘बच्चा’ की विशेषता बताते हैं, अतः ये सार्वनामिक विशेषण हुए। वहीं सर्वनामों के संबंधकारकीय रूप भी विशेषण होते हैं; जैसे- मेरा घर, हमारी पुस्तकें, तुम्हारी माताजी, उसका नाम, किसका पेन। 

सार्वनामिक विशेषण के भेद

Sarvanamik Visheshan के भेद नीचे दिए गए हैं-

  1. संकेतवाचक सार्वनामिक विशेषण
  2. अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  3. प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण
  4. संबंधवाचक सार्वनामिक विशेषण
  5. मौलिक सार्वनामिक विशेषण
  6. यौगिक सार्वनामिक विशेषण

सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण

सार्वनामिक विशेषण के 10 उदाहरण (Sarvanamik Visheshan Ke Udaharan) इस प्रकार हैं;-

  1. उस गाड़ी को सीधा खड़ा कर दो।
  2. किस व्यक्ति को रास्ता बता रहे हो।
  3. इन बच्चों का भविष्य उज्जवल है।
  4. वह शिक्षक सभी छात्रों के बीच लोकप्रिय है।
  5. कुछ करना है तो बताना।
  6. उनकी सफलता हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
  7. किसी को भेजकर गाडी मंगवा लेना।
  8. वह लड़का वहां नहीं आया।
  9. इस शरबत में मक्खी गिरी है।
  10. वह बाघ मेरे दादाजी का है।

सार्वनामिक विशेषण के 5 उदाहरण

सार्वनामिक विशेषण के 5 उदाहरण (Sarvanamik Visheshan Ke Udaharan) इस प्रकार हैं;-

  1. मेरा घर बहुत सुंदर है।
  2. उसका इरादा अच्छा था।
  3. हमारा स्कूल बहुत बड़ा है।
  4. तुम्हारी बातें हमेशा दिलचस्प होती हैं।
  5. उसकी मदद से मैं समस्या हल कर पाया।

FAQs 

सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा क्या है?

सार्वनामिक विशेषण वह विशेषण होते हैं जो सर्वनाम (Pronoun) के रूप में कार्य करते हैं और संज्ञा की विशेषता बताते हैं। ये विशेषण, सर्वनाम से संबंधित होते हैं, जैसे कि यह, वह, मेरे, तेरे, आदि। 

सार्वनामिक विशेषण का दूसरा नाम क्या है?

सार्वनामिक विशेषण को संकेतवाचक विशेषण भी कहते हैं।

सर्वनाम विशेषण का उदाहरण क्या है?

कुछ लोग बुद्धिमान होते हैं और कुछ मूर्ख । इस वाक्य में कुछ शब्द का प्रयोग विशेषण और सर्वनाम दोनों के रूप में किया गया है।

सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में क्या अंतर है?

सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, या स्थान का नाम बताता है, जबकि सार्वनामिक विशेषण उस सर्वनाम के गुण या स्थिति को दर्शाता है। सर्वनाम संज्ञा के विकल्प के रूप में काम करता है, जबकि सार्वनामिक विशेषण संज्ञा के लिए विशेषण का काम करता है। 

आशा है कि आपको इस लेख में सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं और सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण (Sarvanamik Visheshan Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही हिंदी व्याकरण, इंग्लिश व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*