खिल्ली उड़ाना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Khilli Udana Muhavare Ka Arth

खिल्ली उड़ाना मुहावरे का अर्थ (Khilli Udana Muhavare Ka Arth) होता है, जब कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को जानबूझकर चिढ़ाता है या उसका मजाक बनाया जाता है। तो उसके लिए खिल्ली उड़ाना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप खिल्ली उड़ाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

खिल्ली उड़ाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

खिल्ली उड़ाना मुहावरे का अर्थ (Khilli Udana Muhavare Ka Arth) होता है- हँसी उड़ाना, किसी का मजाक उड़ाना या उसे चिढ़ाना। 

खिल्ली उड़ाना पर व्याख्या

इस मुहावरे में “खिल्ली उड़ाना मुहावरे का अर्थ” रोहन जब परीक्षा में असफल हो गया, तो सभी मित्रों ने उसकी खूब खिल्ली उड़ाई और फिर उसने खूब मेहनत की और कॉलेज में टॉप करके दिखाया।  

खिल्ली उड़ाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

खिल्ली उड़ाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • कभी किसी कमजोर व्यक्ति की खिल्ली नहीं उड़ानी चाहिए।
  • हम जब किसी व्यक्ति की खिल्ली उड़ाते हैं तो हम उसका नहीं बल्कि खुद का अपमान करते हैं। 
  • मैं अनुराग को बहुत अच्छा दोस्त मनता था, लेकिन जब उसने भरी सभा में मेरी खिल्ली उड़ाई तो मुझे बहुत गुस्सा आई।
  • जो व्यक्ति आपके पीठ पीछे आपकी खिल्ली उड़ता है वह कभी आपका मित्र नहीं हो सकता है। 

आशा है कि खिल्ली उड़ाना मुहावरे का अर्थ (Khilli Udana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*