पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उनके उदाहरण

1 minute read
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

स्कूल एग्जाम में हिंदी व्याकरण में सर्वनाम से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। सर्वनाम 7 प्रकार के होते हैं। इन्हीं सर्वनाम के प्रकारों में एक पुरुषवाचक सर्वनाम भी होता है। आइए जानते हैं इस ब्लॉग में पुरुषवाचक सर्वनाम क्या होती है और पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद कितने होते है।

पुरुषवाचक सर्वनाम क्या होती है?

वे सर्वनाम जो उत्तम पुरुष (बोलने वाले), मध्यम पुरुष (सुनने वाले) और अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाए) के लिए आता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे : उसने, वह, मैं, तुम, उस आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद कितने होते हैं?

पुरुषवाचक सर्वनाम के 3 भेद होते हैं, जैसे कि-

  1. उत्तम पुरुष
  2. मध्यम पुरुष
  3. अन्य पुरुष

उत्तम पुरुष क्या होते हैं?

उन सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला खुद के बारे में बताने के लिए करता है, जैसे कि मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी इत्यादि।

उतम पुरुष के उदाहरण

  • मैं गाना चाहता हूं।
  • मेरा नाम अजित है।
  • मैं नॉएडा में रहता हूं।
  • मैं रोज़ क्रिकेट खेलता हूं।
  • मैं हरिद्वार जा रहा हूं।

मध्यम पुरुष क्या होते हैं?

उन सर्वनाम का उपयोग बोलने वाला व्यक्ति सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है, जैसे कि आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि।

मध्यम पुरुष के कुछ उदाहरण

  • मैं आपको कुछ सुनाना चाहता हूं।
  • तुम बहुत अच्छे हो।
  • तेरा क्या नाम है?
  • तुमको किसी दूसरे राज्य जाना चाहिए।
  • जो मैंने तुझे कहा था वही होना चाहिए।

अन्य पुरुष क्या होते हैं?

उन सर्वनाम का उपयोग बोलने वाला व्यक्ति किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है, जैसे कि यह, वह, ये, वे, आदि।

अन्य पुरुष के उदाहरण

  • वह टेनिस बहुत अच्छा खेलता है।
  • मैंने आपको बताया था वह पढाई में काफी होशियार है।
  • वह टेक्सास जाने के सपने देख रहा है।
  • उसका खाब एक दिन पूरा होगा।
  • मैंने उसे कहा था कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए।

आशा है कि इस ब्लॉग से पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*