पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? जानिए क्या हैं पृथ्वी दिवस मनाए जाने के कारण और इसका महत्व और इतिहास 

1 minute read
पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 1970 में हुई थी। पृथ्वी को हमारा घर है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल 22 अप्रैल के दिन को धरती को संरक्षित रखने के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यहाँ पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? 

पृथ्वी दिवस को मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 1970 में हुई थी। पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 में मनाया गया था। तब से हर साल 22 अप्रैल के दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य पृथ्वी को संरक्षित रखना एवं इसे सभी प्राणियों के रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाना है।  

क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस 

पृथ्वी दिवस निम्नलिखित कारणों से मनाया जाता है : 

  • पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए 
  • पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए 
  • पृथ्वी की मृदा को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए 

पृथ्वी दिवस का इतिहास 

पृथ्वी दिवस (Earth Day) को मनाने की शुरुआत वर्ष 1970 से हुई थी। वर्ष 1969 में सैन फ्रांसिस्को में यूनेस्को सम्मलेन के समय पृथ्वी के संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस चर्चा के बाद 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला किया गया। इस दौरान शांति कार्यकर्ता,जॉन मैककोनेल की ओर से धरती माता और शांति की अवधारणा का सम्मान करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। 

पृथ्वी दिवस का महत्व 

यहाँ पृथ्वी दिवस का महत्व बताया जा रहा है : 

  • पृथ्वी दिवस के कारण लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा होती है।  
  • लोग प्रदूषण कम करने और पेड़ पौधों को संरक्षित करने के प्रति जागरूक होते हैं।  
  • इस दिन स्कूलों में पृथ्वी संरक्षण से जुड़े तरह तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं जिससे छात्र पृथ्वी संरक्षण के बारे में शिक्षित होते हैं और बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।  

आशा है कि आपको पृथ्वी दिवस कब है की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*