NTA CUET PG 2023 Result: 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किए परीक्षा के परिणाम

1 minute read

CUET PG 2023 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के एग्जाम रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (cuet pg result 2023) पीजी परिणाम 2023 NTA द्वारा 20 जुलाई, 2023 को घोषित कर दिया गया है। 

सीयूईटी पीजी परिणाम 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आपको इस ब्लॉग में ही मिल जाएगा। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को एडमिशन प्रोसेस पूरा होने तक अपने CUET एग्जाम स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखना होगा। 

इस वर्ष लगभग 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया था। cuet pg result 2023 के लिए उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ 13 से 16 जुलाई तक उत्तर कुंजी को चुनौती देने का मौका दिया गया था। इसमें में करीब 5,386 आंसर की चैलेंजेस प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,422 यूनिक चैलेंजेस थीं। 

cuet pg result 2023 के बारे में कुछ खास

सीयूईटी पीजी एग्जाम रिजल्ट्स 2023 के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देखें। 

  • CUET परीक्षा 5 से 17 जून और 22 से 30 जून तक आयोजित की गई थी। 
  • सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
  • NTA ने एग्जाम दो-दो घंटे की तीन पालियों में कराई गई थी। 
  • इस साल 60 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फिर से निर्धारित की गई थी।
  • इनमें गणित, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी और बहुत कुछ शामिल थे।

cuet pg result 2023 ऐसे करें चेक-

स्टूडेंट्स अपने एग्जाम रिजल्ट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  3. अब स्टूडेंट्स का परिणाम स्क्रीन पर होगा। 
  4. रिजल्ट्स को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए रख लें।

cuet pg result 2023 की तरह अन्य एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*