NIRF Rankings 2023: IIT मद्रास, IISc देश के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स

1 minute read
NIRF Rankings 2023 IIT madras aur IISc bane desh ke top educational institutes

आज यानि 5 जून को शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) NIRF Rankings 2023 की घोषणा की है। IIT मद्रास ओवरॉल रेंज के तहत सबसे अच्छा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट है।

IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष (2019 से 2023) और लगातार आठवें वर्ष (2016 से 2023) के लिए इंजीनियरिंग कैटेगिरी में ओवरॉल केटेगरी में अपना पहला स्थान काबिज़ किए हुए है।

NIRF Rankings 2023 के दूसरे स्थान पर IISc बैंगलोर है जिसके बाद IIT-दिल्ली, IIT बॉम्बे और IIT कानपुर आते हैं।

इस वर्ष, NIRF ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में एक नया विषय जोड़ा है। इसके साथ ही, आर्किटेक्चर डिसिप्लिन का नाम बदलकर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग कर दिया गया है।

2022 में, केवल चार केटेगरी थीं- कुल मिलाकर, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स और सात विषय डोमेन- इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, मेडिकल, आर्किटेक्चर और डेंटल केयर है।

NIRF Rankings 2023: फुल लिस्ट

  1. IIT मद्रास
  2. IISc
  3. IIT दिल्ली
  4. IIT बॉम्बे
  5. IIT कानपुर
  6. AIIMS
  7. IIT खड़गपुर
  8. IIT रुड़की
  9. IIT गुवाहाटी
  10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)

इसी प्रकार की और अधिक महत्वपूर्ण के लिए Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*