Nigeria Facts : नाइजीरिया से जुड़े 20+ रोचक तथ्य

1 minute read
Nigeria Facts in Hindi (1)

नाइजीरिया पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है और इसकी सीमा चार देशों – बेनिन, नाइजर, चाड और कैमरून से लगती है। नाइजीरिया न केवल अपने तेल और प्राकृतिक गैस संसाधनों के कारण अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, बल्कि यह नॉलिवुड (नाइजीरियाई फिल्म इंडस्ट्री) और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी प्रसिद्ध है, जो वैश्विक स्तर पर तेजी से उभर रहे हैं। इसका राजधानी शहर अबुजा है, जबकि सबसे बड़ा शहर लागोस है, जो व्यापार और संस्कृति का केंद्र माना जाता है। नाइजीरिया के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Nigeria Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Nigeria Facts in Hindi – नाइजीरिया से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार नाइजीरिया से जुड़े रोचक तथ्य (Nigeria Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. नाइजीरिया का आधिकारिक नाम फेडरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया (Federal Republic of Nigeria) है। 
  2. नाइजीरिया की राजधानी अबुजा (Abuja) है। 
  3. नाइजीरिया की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। 
  4. नाइजीरिया की मुख्य माउंटेन रेंज कैमरूनियन हाइलैंड्स है। 
  5. नाइजीरिया में बहने वाली मुख्य नदियां नाइजर और बेनु है। 
  6. नाइजीरिया को अक्सर ‘जायंट ऑफ अफ्रीका’ भी कहा जाता है।
  7. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार नाइजीरिया में कम से कम 250 भाषाएँ बोली जाती हैं और संभवतः 400 से अधिक। 
  8. नाइजीरिया का अधिकांश भाग मैदानों और सवानाओं से ढका हुआ है।
  9. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार नाइजीरिया ने 1999 में एक नया संविधान अपनाया और 20 वर्षों में पहला लोकतांत्रिक चुनाव हुआ।
  10. नाइजीरिया का सबसे महत्वपूर्ण एक्सपोर्ट तेल है, जिसका आधे से अधिक हिस्सा संयुक्त राज्य अमेरिका को भेजा जाता है।
  1. नाइजीरिया का अधिकांश भाग मैदानों और सवानाओं से ढका हुआ है।
  2. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया का क्षेत्रफल 923,769 वर्ग किमी है। 
  3. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया की जनसंख्या 225 मिलियन है। 
  4. अफ़्रीका का सबसे पुराना डाई पिट कोफर माटा डाई पिट्स ‘Kofar Mata Dye Pits’ नाइजीरिया में स्थित है। 
  5. नाइजीरिया में दो उत्कृष्ट यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जिसमें पहला नाइजीरिया के अदामावा में सुकुर कल्चरल लैंडस्केप और दूसरा ओसुन में ओसुन-ओसोग्बो सेक्रेड ग्रोव।
  6. नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री ‘नॉलीवुड’ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म निर्माता है। 
  7. नाइजीरिया के राष्ट्रीय ध्वज में दो हरी धारियाँ नाइजीरिया की प्राकृतिक संपदा का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि सफेद पट्टी शांति का प्रतिनिधित्व करती है। 
  8. नाइजीरिया की जमीनी सीमाएं पश्चिम में बेनिन गणराज्य, पूर्व में चाड और कैमरून और उत्तर में नाइजर से लगती हैं।
  9. नाइजीरिया की करंसी नाइरा (Naira) है। 
  10. नाइजीरिया 1 अक्टूबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  11. नाइजीरिया के राष्ट्रीय ध्वज को 1959 में माइकल ताइवो अकिनकुनमी द्वारा डिजाइन किया गया था और 1 अक्टूबर 1960 को आधिकारिक तौर पर अपनाया गया था।

Nigeria National Symbols Facts in Hindi – नाइजीरिया के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

नाइजीरिया के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. नाइजीरिया का राष्ट्रीय पक्षी ईगल (Eagle) है। 
  2. नाइजीरिया का राष्ट्रीय फूल येलो ट्रम्पेट (Yellow Trumpet) है। 
  3. नाइजीरिया का राष्ट्रीय पेड़ कैम्फर ट्री (Camphor Tree) है। 
  4. फुटबॉल को नाइजीरिया का राष्ट्रीय खेल माना जाता है। 
  5. नाइजीरिया का राष्ट्रीय व्यंजन जोलोफ़ राइस (Jollof rice) है। 
  6. Arise, O compatriots, Nigeria’s call obey नाइजीरिया का राष्ट्रीय गान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Nigeria Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*