NET 2024: नेट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

1 minute read
NET 2024 NET 2024 pariksha ke liye admit card hue jari

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जारी कर दिए गए हैंI यूजीसी नेट परीक्षा जून में आयोजित की जाएगीI कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैंI 

बिना ब्रेक के आयोजित किए जाएंगे दोनों पेपर 

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 18 जून को दो शिफ्ट में होने वाली है: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगेI पेपर 1 और पेपर 2 एवं दोनों ही पेपर बिना किसी ब्रेक के आयोजित किए जाएंगेI 

एनटीए ने जारी की हेल्पलाइन 

एनटीए की ओर से कैंडिडेट्स की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नबर और ईमेल एड्रेस भी जारी किया गया हैI एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में कोई भी समस्या होने पर कैंडिडेट्स सहायता के लिए 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

यहाँ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UGC NET एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजीसी नेट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें।
  • अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*