नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Naak Bhau Sikodna Muhavare Ka Arth

नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का अर्थ (Naak Bhau Sikodna Muhavare Ka Arth) होता है, जब किसी व्यक्ति की कोई बात नहीं स्वीकार या मानी नहीं जाती है, तो वह व्यक्ति नाक भौं सिकोड़ने लगता है। तो उसके लिए हम नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के जरिये नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का अर्थ क्या है?

नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का अर्थ (Naak Bhau Sikodna Muhavare Ka Arth) होता है- घृणा या असंतोष प्रकट करना आदि। 

नाक भौं सिकोड़ना पर व्याख्या

मोहित से उधार लिए पैसों को देने में सुनिता हमेशा जानें क्यों नाक भौं सिकोड़ लेती है।

नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • रवि को देखते ही रमेश अपनी नाक भौं सिकोड़ लेता है।
  • आज कल लोग एक दूसरे को देखकर नाक भौं सिकोड़ लेते है। 
  • मां ने राहुल और रोहित दोनों को लड्डू खाने को दिए, मगर इन्होंने नाक भौं सिकोड़ कर नहीं खाएं।
  • किसी गरीब को देख कर  नाक भौं नहीं सिकोड़ना चाहिए। 

उम्मीद है, नाक भौं सिकोड़ना मुहावरे का अर्थ (Naak Bhau Sikodna Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*