MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। ऑफिशियल डेट शीट के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक होंगी और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक होंगी। एमपी बोर्ड दें वाले परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा (MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) की डेट शीट, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) |
परीक्षा | थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा |
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि | 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 |
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि | 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 |
एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा | 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन, पेन एंड पेपर |
एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट | अप्रैल 2025 (संभावित तिथि) |
एमपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
This Blog Includes:
- एमपी बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025
- एमपी बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025
- एमपी बोर्ड डेट शीट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- एमपी बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड लिंक
- एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
- एमपी बोर्ड 2025 सिलेबस
- एमपी बोर्ड 2025 मॉडल पेपर
- एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा का समय
- एमपी बोर्ड 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
- एमपी बोर्ड 2025 रिजल्ट डेट
- एमपी बोर्ड 2025 की कॉपी कैसे रिचेक करवाएं?
- एमपी बोर्ड 2025 कंपार्टमेंट परीक्षा
- एमपी बोर्ड 2025 ग्रेस मार्क्स की नीति
- एमपी बोर्ड 2025 फेल होने पर क्या करें?
- FAQs
एमपी बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025
एमपी बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025 इस प्रकार है:
परीक्षा तिथि | विषय |
27 फरवरी, 2025 | हिंदी |
28 फरवरी, 2025 | उर्दू |
1 मार्च, 2025 | NSQF (स्किल डेवलपमेंट) |
3 मार्च, 2025 | इंग्लिश |
5 मार्च, 2025 | मराठी, गुजराती, पेंटिंग, म्यूजिक, कंप्यूटर, सिंधी, पंजाबी |
6 मार्च, 2025 | संस्कृत |
10 मार्च, 2025 | गणित |
13 मार्च, 2025 | सोशल साइंस |
19 मार्च, 2025 | साइंस |
एमपी बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025
एमपी बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025 इस प्रकार है:
परीक्षा तिथि | विषय |
25 फरवरी, 2025 | हिंदी |
28 फरवरी, 2025 | इंग्लिश |
1 मार्च, 2025 | उर्दू, मराठी |
4 मार्च, 2025 | फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, एनिमल हसबेंडरी, इंडियन आर्ट |
5 मार्च, 2025 | बायोटेक्नोलॉजी, इंडियन म्यूजिक |
7 मार्च, 2025 | जियोग्राफी, एग्रीकल्चर |
8 मार्च, 2025 | बायोलॉजी |
10 मार्च, 2025 | साइकोलॉजी |
17 मार्च, 2025 | हिस्ट्री, केमिस्ट्री, बिज़नेस स्टडीज |
25 मार्च, 2025 | गणित |
एमपी बोर्ड डेट शीट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एमपी बोर्ड डेट शीट 2025 (MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in. पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर टाइमटेबल टैब पर क्लिक करने के बाद एमपी बोर्ड क्लास 10 टाइमटेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड एग्जाम 2025 का टाइम टेबल डाउनलोड कर लें।
- विद्यार्थी चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
एमपी बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड लिंक
एमपी बोर्ड डेट शीट का PDF (MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) यहां से डाउनलोड करें:
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 (MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) की प्रभावी तैयारी के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- एमपी बोर्ड सिलेबस को देखें और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।
- आपको वेटेज और कठिनाई स्तर के आधार पर विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- बोर्ड में आने वाली सभी विषयों को कवर करने वाली एक समय सारिणी बनाएं।
- पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हुए कठिन विषयों के लिए अधिक समय आवंटित करें।
- एमपी बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों और NCERT पुस्तकों से अध्ययन करें, विशेष रूप से विज्ञान और गणित के लिए।
- बोर्ड के परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए कम से कम 5-10 वर्षों के पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए।
- परीक्षा में समय प्रबंधन में सुधार के लिए सैंपल पेपर हल करें और मॉक टेस्ट भी देना चाहिए।
- बोर्ड के पेपर के समय पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार का पालन करें।
एमपी बोर्ड 2025 सिलेबस
एमपी बोर्ड 2025 का कक्षा 9 से लेकर 12 तक का सिलेबस यहां दिए गए पीडीएफ में उपलब्ध है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
एमपी बोर्ड 2025 मॉडल पेपर
एमपी बोर्ड 2025 मॉडल पेपर यहां दिए गए हैं:
कक्षा 10 मॉडल पेपर:
विषय का नाम (10वीं बोर्ड) | डॉयरेक्ट लिंक |
विज्ञान | यहां क्लिक करें। |
संस्कृत | यहां क्लिक करें। |
सामाजिक विज्ञान | यहां क्लिक करें। |
हिंदी | यहां क्लिक करें। |
अंग्रेजी | यहां क्लिक करें। |
गणित | यहां क्लिक करें। |
कक्षा 12 मॉडल पेपर:
विषय का नाम (12वीं बोर्ड) | डॉयरेक्ट लिंक |
हिंदी | यहां क्लिक करें। |
अंग्रेजी | यहां क्लिक करें। |
संस्कृत | यहां क्लिक करें। |
भौतिक विज्ञान | यहां क्लिक करें। |
रसायन विज्ञान | यहां क्लिक करें। |
गणित | यहां क्लिक करें। |
जीव विज्ञान | यहां क्लिक करें। |
इतिहास | यहां क्लिक करें। |
भूगोल | यहां क्लिक करें। |
राजनीतिक विज्ञान | यहां क्लिक करें। |
बिजनेस स्टडी | यहां क्लिक करें। |
बुक कीपिंग और एकाउंटेंसी | यहां क्लिक करें। |
अर्थशास्त्र | यहां क्लिक करें। |
समाज शास्त्र | यहां क्लिक करें। |
एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा का समय
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने वर्ष 2025 की परीक्षाओं के लिए समय डेट शीट कर दी है। कक्षा 10वीं की प्रत्येक परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। 12वीं की परीक्षा का समय भी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज़, जैसे एडमिट कार्ड, अवश्य लाएं।
एमपी बोर्ड 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
मध्य प्रदेश बोर्ड 2025 (MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए:
- एडमिट कार्ड साथ रखें: बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा समय का पालन करें: परीक्षा हॉल में रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- सिर्फ अनुमत सामग्री लाएं: पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक स्टेशनरी साथ लाएं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है।
- आंसर शीट ध्यान से भरें: रोल नंबर और अन्य विवरण सही तरीके से भरें।
- ड्रेस कोड का पालन करें: स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा में उपस्थित हों।
एमपी बोर्ड 2025 रिजल्ट डेट
MPBSE द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल 2025 में घोषित किए जाने की उम्मीद है।
परिणाम की जांच कैसे करें:
- MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 2025 की कॉपी कैसे रिचेक करवाएं?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) छात्रों को उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना (रीटोटलिंग) और उत्तरपुस्तिका की स्कैन की हुई प्रति प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं देता है। MP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद, रीटोटलिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल 15 दिनों के लिए उपलब्ध होता है। आप MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रीटोटलिंग के लिए प्रति विषय शुल्क का भुगतान करना होता है, जो बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाता है। बोर्ड द्वारा रीटोटलिंग का परिणाम अंतिम होगा, और इसके बाद किसी भी प्रकार की पुनः जाँच की अनुमति नहीं होगी।
एमपी बोर्ड 2025 कंपार्टमेंट परीक्षा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो नियमित परीक्षाओं में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। एमपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई उसी वर्ष में पूरी करने का एक और अवसर प्रदान करती है। आमतौर पर, मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। एमपी बोर्ड के पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर कंपार्टमेंट परीक्षाएं जुलाई 2025 में आयोजित की जा सकती हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की सभी तिथियों, आवेदन प्रक्रिया, और अन्य विवरणों के लिए आपको MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट अपडेट चेक करना चाहिए।
एमपी बोर्ड 2025 ग्रेस मार्क्स की नीति
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। एमपी बोर्ड के द्वारा ग्रेस मार्क्स उन छात्रों को प्रदान किए जाते हैं जो एक या दो अंकों से किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाते। ग्रेस मार्क्स प्रदान करने का निर्णय बोर्ड पर निर्भर करता है। एमपी बोर्ड द्वारा दिए गए ग्रेस मार्क्स का कारण प्रत्येक वर्ष की परीक्षा परिस्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकता है। छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। छात्रों को पूर्ण समर्पण और मेहनत के साथ 33% अंक प्राप्त करने चाहिए ताकि उन्हें ग्रेस मार्क्स की आवश्यकता न पड़े।
एमपी बोर्ड 2025 फेल होने पर क्या करें?
यदि कोई छात्र एमपी बोर्ड 2025 की परीक्षा में असफल हो जाता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। MP बोर्ड छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर प्रदान करता है। आप एक या दो विषयों में असफल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के साथ छात्र री-टोटलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर छात्र को लगता है कि उसके नंबर गलत जोड़े गए हैं, तो उसे री-टोटलिंग के लिए आवेदन करना चाहिए। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके उत्तर की गलत जांच की गई है तो वह अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी मंगवा सकता है।
FAQs
नियमित छात्रों के लिए, एमपी बोर्ड 10 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ शुरू करने जा रहा है। निजी छात्रों को 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 तक एमपी बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ देनी होंगी।
थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों की गणना अंतिम परिणाम के लिए की जाएगी। इसलिए, छात्रों के पास एमपी बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ छोड़ने का विकल्प नहीं है। उन्हें बोर्ड परीक्षाएँ देनी होंगी और उच्च अंक प्राप्त करने होंगे।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। यह एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एमपी बोर्ड 12वीं मे पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जो छात्र एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, उन्हें एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 33 अंक प्राप्त करने होते हैं।
एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए डेट्स की घोषणा पहले ही कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।
एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in
संबंधित ब्लाॅग्स
- हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- राजस्थान बोर्ड 8वीं 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- मणिपुर बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- गोवा बोर्ड का टाइम टेबल 2025
- CISCE टाइम टेबल 2025 कक्षा 10
अब आपको एमपी बोर्ड 2025 (MP Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) के बारे में सभी जानकारी मिल चुकी है। सही तैयारी और निर्देशों का पालन करके आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। सभी छात्रों को हमारी ओर से शुभकामनाएँ! इसी तरह के अन्य सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।