MAH MBA CET Result 2023 : mahacet.org पर रिजल्ट जारी हो चुका है, जानिए इसके बाद क्या करें?

1 minute read
MAH MBA CET Result 2023 jari ho chuka hai janiye kaise karein result check aur iske baad kya karein

MAH MBA CET 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसको आप mahacet.org पर चेक कर सकते हैं साथ ही इसके बाद आप क्या कर सकते हैं, इसका आइडिया भी आपको इस एग्जाम अपडेट से लगेगा। इस एग्जाम का उद्देश्य महाराष्ट्र के टॉप MBA कॉलेजेस जैसे JBIMS, SCMHRD, PUMBA आदि में उम्मीदवारों के एडमिशन प्रोसेस को जारी करना होता है। MAH MBA CET 2023 एग्जाम 25 मार्च 2023 और 26 मार्च 2023 को कंडक्ट किया गया था। जो उम्मीदवार तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए पुनः परीक्षा का आयोजन 6 मई 2023 को किया गया था।

परीक्षा का नामMAH MBA CET
परीक्षा की तिथि 25 मार्च 2023 और 26 मार्च 2023
परीक्षा की तिथि (तकनीक खराबी के कारण परेशान उम्मीदवारों के लिए)6 मई 2023
परीक्षा के रिजल्ट की तिथि 3 जून 2023
आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org

जानिए कैसे करें रिजल्ट चेक

MAH MBA CET 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसके देखने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाए।
  • होमपेज की दाई ओर डाउनलोड स्कोर कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर एप्लीकेशन नंबर, अपनी जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन के साथ करके एप्लीकेशन लॉग इन करें।
  • अब आपका रिजल्ट डिस्प्ले पर शो होगा, जिसको की आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जानिए रिजल्ट के बाद आगे क्या करें?

रिजल्ट देखने के बाद आपके मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि रिजल्ट के बाद आप क्या कर सकते हैं? रिजल्ट के बाद महाराष्ट्र राज्य की CET द्वारा उम्मीदवारों की कॉमन कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाता है, जो कि संभवतः जून और जुलाई में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने MAH MBA CET 2023 एग्जाम को क्वालीफाई किया है वो उम्मीदवार सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस और MAH CET CAP 2023 के लिए एलिजिबिल होते हैं। CAP राउंड लगभग 2-3 राउंड में पूरा होता है, जो उम्मीदवार को लगभग 300 कॉलेजेस और इंस्टीट्यट के अलॉट करने में सहायता करता है।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*