KIITEE 2023 की तैयारी कैसे करें?

1 minute read

KIITEE 2023 की एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। KIITEE 2023 के ऍप्लिकैंट्स एग्जाम देने से पहले, बेहतर तैयारी के लिए इस आर्टिकल को अच्छे से देख लें। KIITEE 2023 एग्जाम की तैयारी की टिप्स जान लेने से एग्जाम स्कीम की बेहतर समझ मिलेगी।

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी रखें

जिसका सामना आप करने जा रहे हैं, उसकी पूरी जानकारी होना ज़रूरी है। सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी रखने से आप बेहतर तैयारी कर सकेंगे। जिस कोर्स के लिए आपने अप्लाई किया है, उसके सिलेबस पूरी तरह ध्यान से देख लें। साथ ही यह भी देखें की किस तरह के सवाल किस टॉपिक से पूछे जाते हैं।  

मार्किंग स्कीम की जानकारी रखें

मार्किंग स्कीम की जानकारी रखने से आप एग्जाम के समय बेहतर निर्णय ले सकेंगे की किस सवाल पर रिस्क लें और किसे छोड़ दें। नेगेटिव मार्किंग की वजह से आपके टोटल मार्क्स पर गहरा असर पड़ सकता है। इसलिए KIITEE 2023 की तैयारी करते समय मार्किंग स्कीम को ज़रूर देख लें। 

टाइम टेबल बनाएँ 

रोज़ाना क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है, यह फिक्स कर लें। इसे पूरी निष्ठा के साथ फॉलो करें और स्किप न करें। हार्ड वर्क से ज़्यादा स्मार्ट वर्क पर फोकस करें। रोज़ाना कम से कम 6 से 7 घंटे पढ़ाई को दें। KIITEE 2023 एग्जाम को अभी 3 महीने हैं। इस समय रोज़ाना टाइम टेबल को फॉलो करें। 

रोज़ाना रिविज़न करें 

जो टॉपिक्स आप पढ़ चुके हैं, उन्हें बार बार देखते रहें। ऐसा करने से वह टॉपिक्स आपके दिमाग में ताज़ा बने रहेंगे। कॉन्सेप्ट्स क्लियर रहेंगे। कई बार जब हम लम्बे ब्रेक के बाद एक टॉपिक रिवाइज़ करते हैं तो पाते हैं की हम वह टॉपिक सिरे से भूल चुके हैं। फिर हमें वह टॉपिक डबल समय लगाकर दोबारा समझना पड़ता है। इसलिए, समय समय पर टॉपिक्स रिवाइज़ करते रहें। 

बेसिक्स पर ध्यान दें 

बेसिक्स को स्ट्रांग रखना बहुत ज़रूरी है। कोई भी ट्रिकी सवाल सॉल्व किया जा सकता है अगर आपको बेसिक्स की अच्छी समझ हो। 

शार्ट नोट्स बनाएँ 

किसी भी सब्जेक्ट की तैयारी करते समय उसके शार्ट नोट्स ज़रूर बनाएं। हमेशा इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स की लिस्ट बनाकर रखें। सभी फ़ॉर्मूला, ट्रिक्स, इम्पोर्टेन्ट हाइलाइट्स और इनफार्मेशन को अलग से लिखें।  ऐसा करने से चीज़ें बेहतर याद रहेंगी। 

पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स देखें 

पिछले वर्षों के पेपर्स देखने से स्टूडेंट्स को एग्जाम की बेहतर समझ मिलती है। इससे पता चलता है की किस टॉपिक से कैसे और कितने सवाल पूछे जा चुके हैं। पिछले वर्षों के सवाल सॉल्व करने से कैंडिडेट में कॉन्फिडेंस भी आता है। 

स्वस्थ्य रहें 

एक स्वस्थ्य दिमाग एक स्वस्थ्य शरीर में निवास करता है। इसलिए एग्जाम की तैयारी के समय खान पान का पूरा ध्यान रखें और समय से सो जाने की आदत डाल लें। तैयारी के दौरान स्ट्रेस न लें, स्ट्रेस फ्री खाना अपनी डाइट में शामिल करें। स्क्रीन टाइम कम रखें और पढ़ाई के बीचे ब्रेक्स लें। 

इस आर्टिकल में हमने आपको KIITEE 2023 की तैयारी कैसे करें से जुड़ी जानकारी दी। ऐसी ही KIITEE 2023 एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ और हमारे आने वाले आर्टिकल्स भी ज़रूर पढ़िए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*