Jordan Facts : जॉर्डन देश से जुड़े 15+ रोचक तथ्य

1 minute read

जॉर्डन का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है। यह देश कई प्राचीन सभ्यताओं का घर रहा है। इस देश को आधिकारिक तौर पर हाशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन कहा जाता है, दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक अरब देश है। इसके उत्तर में सीरिया, उत्तर-पूर्व में इराक, पश्चिम में इजरायल और पूर्व और दक्षिण में सऊदी अरब जैसे देश हैं। देश कुल क्षेत्रफल 89,341 वर्ग किलोमीटर है, लेकिन इसका अधिकांश भाग रेगिस्तान से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त, जॉर्डन में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर उच्च माना जाता है, और यहाँ की साक्षरता दर भी बहुत अच्छी है। तो ये थे जॉर्डन के बारे में कुछ रोचक तथ्य, अन्य Jordan Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Jordan Facts in Hindi – जॉर्डन से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Jordan Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. जॉर्डन में दुनिया के सात नए अजूबों में से एक पेट्रा मौजूद है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल है। बता दें कि जॉर्डन में चार यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 
  2. जॉर्डन में लगभग 90% रेगिस्तानी इलाका है।
  3. अरेबियन ओरिक्स, जॉर्डन का राष्ट्रीय पशु है। 
  4. जॉर्डन की आधिकारिक भाषा ‘अरबी’ (Arabic) है। 
  5. जॉर्डन की करंसी ‘जॉर्डन दिनार’ (Jordanian Dinar) है।  
  6. जॉर्डन की राजधानी ‘अम्मान’ (Amman) है। यह देश का सबसे बड़ा शहर है। 
  7. संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम डेटा के वर्ल्डोमीटर के अनुसार बुधवार, 7 अगस्त 2024 तक जॉर्डन की जनसंख्या लगभग 11,549,399 है।
  8. जॉर्डन का सबसे ऊंचा बिंदु जेबेल उम्म एल दामी है। यह समुद्र तल से लगभग 1854 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 
  9. जॉर्डन में स्थित मृत सागर (डेड सी) पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु है। यह समुद्र तल से लगभग 430 मीटर नीचे है।
  10. जॉर्डन का राष्ट्रीय व्यंजन मनसफ़ है।
  1. जॉर्डन की राजधानी  पृथ्वी के सबसे पुराने शहरों में से एक है
  2. ब्लैक आइरिस, जॉर्डन का राष्ट्रीय फूल है। 
  3. जॉर्डन ने 22 मार्च 1946 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
  4. किंग अब्दुल्लाह II, जॉर्डन के वर्तमान शासक हैं।
  5. जॉर्डन अपनी प्राचीन इमारतों, रेगिस्तानों और अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए एक बेहद लोकप्रिय स्थान है.
  6. जॉर्डन में सबसे लोकप्रिय टीम खेल फुटबॉल (सॉकर) और बास्केटबॉल हैं। 
  7. जॉर्डन का ध्वज चार रंगों से बना है: काला, सफेद, हरा और लाल।
  8. जॉर्डन का साक्षरता दर लगभग 98% है।
  9. जॉर्डन का प्रमुख प्राकृतिक संसाधन फॉस्फेट है।
  10. जॉर्डन में स्थित जॉर्डन नदी, पश्चिम एशिया की एक महत्वपूर्ण नदी है। इसकी लंबाई लगभग 251 किलोमीटर है।
  11. जॉर्डन ट्रेल को दुनिया के सबसे बेहतरीन ट्रेल्स में से एक माना जाता है। इसे आप केवल 40 दिन में पार कर सकते हैं। 
  12. जॉर्डन में स्थित मृत सागर को प्राकृतिक स्पा के रूप में जाना जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Jordan Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*