जैसलमेर कहाँ है? जानिए जैसलमेर से संबंधित रोचक तथ्य 

1 minute read
जैसलमेर कहाँ है?

जैसलमेर भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। जैसलमेर बहुत सी प्राचीन धरोहरें अपने अंदर समेटे हुए है। भारतीय इतिहास में जैसलमेर अपने एक विशेष स्थान रखता है। जैसलमेर की भौगोलिक स्थिति भी इसे एक महत्वपूर्ण स्थान बनाती है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्राय: जैसलमेर से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस कारण से परीक्षा के दृष्टिकोण से जैसलमेर एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके बारे में जानकारी स्टूडेंट्स के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। यहाँ जैसलमेर कहाँ है? और उससे जुड़े अन्य रोचक तथ्यों के बारे जानकारी प्रदान की जा रही है।  

जैसलमेर कहाँ है? 

जैसलमेर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है। यह थार मरुस्थल के क्षेत्र में आता है। जैसलमेर पाकिस्तान सीमा पर स्थित है।  

यह भी पढ़ें : जैसलमेर का प्राचीन नाम क्या था? 

जैसलमेर से जुड़े रोचक तथ्य

यहाँ जैसमेर से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • जैसलमेर जिले में भारत की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड लाइब्रेरी स्थित है। 
  • जैसलमेर में राजस्थान की सबसे कम जनसंख्या रहती है। 
  • जैसलमेर नगर की स्थापना भाटी राजा जैसल ने 1155 ई. में की थी।
  • जैसलमेर एकमात्र जिला है जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक लगती है। 
  • जैसलमेर मे तनोट माता का मन्दिर है। इस मंदिर की रक्षा स्वयं बीएसएफ के जवान करते हैं और वे इसे अपनी कुल देवी भी मानते हैं। 
  • जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 
  • जैसलमेर को “राजस्थान का अण्डमान” भी कहा जाता है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है। 
  • जैसलमेर का जनसंख्या घनत्व भी सबसे कम है। यहां प्रति वर्ग किमी में औसतन केवल 17 व्यक्ति ही निवास करते हैं।
  • जैसलमेर का सोनार किला पूरी दुनिया में अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।  
  • जैसलमेर भारत के सबसे बड़े मरुस्थल, थार मरुस्थल में स्थित है। 
  • जैसलमेर में गर्मियों में गर्मी अधिक व सर्दी में ठंडी अधिक पड़ती है।

जैसलमेर का भूगोल 

जैसलमेर राज्य का संपूर्ण भाग रेतीला व पथरीला होने के कारण यहाँ का तापमान मई-जून में अधिकतम 47 सेंटीग्रेड तथा दिसम्बर-जनवरी में न्यूनतम 05 सेंटीग्रेड रहता है। यहाँ संपूर्ण प्रदेश में जल का कोई स्थाई स्रोत नहीं है। वर्षा होने पर कई स्थानों पर वर्षा का मीठा जल एकत्र हो जाता है। यहाँ अधिकांश कुंओं का जल खारा है तथा वर्षा का एकत्र किया हुआ जल ही एकमात्र पानी का साधन है।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर के साके

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको जैसलमेर कहाँ है?  इस विषय के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*