IPS परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

2 minute read
IPS परीक्षा का सिलेबस

UPSC हर साल सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) आयोजित करता है, जिसके जरिए योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति IAS, IPS जैसे बड़े पदों पर की जाती है। अगर कोई उम्मीदवार पुलिस सेवा से जुड़ना चाहता है तो उसे IPS पद का चयन करना होता है। लेकिन इस पद तक पहुँचने के लिए सबसे पहले परीक्षा पास करना जरूरी है, और परीक्षा पास करने के लिए उसका सिलेबस जानना बहुत आवश्यक होता है। इस लेख में IPS सिलेबस और परीक्षा पैटर्न प्रीलिम्स और मेंस दोनों एग्जाम के लिए बताया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एग्जाम कंडक्टिंग बॉडीयूपीएससी
एग्जाम मोडऑफलाइन
साल में कितनी बार एग्जाम होता हैसाल में एक बार एग्जाम होता है।
IPS या IAS एग्जाम के लिए आयुसीमा(21 से 32 साल) IAS और IPS दोनों के लिए आयु सीमा समान होती है।
IPS या IAS एग्जाम के लिए योग्यताकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन।
IPS या IAS एग्जाम पैटर्नप्रीलिम्स (MCQs), मेन्स (डिस्क्रिप्टिव पेपर), इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC IPS के लिए एग्जाम पैटर्न

यूपीएससी के माध्यम से आईपीएस बनने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होता है- प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। परीक्षा पूरे देश में ऑफ़लाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित की जाती है, और प्रश्नपत्र हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होते हैं। नीचे संक्षेप में पूरा पैटर्न दिया गया है:

  1. यूपीएससी आईपीएस या आईएएस के लिए प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न इस प्रकार हैः
पेपरपेपर का प्रकारक्वैश्न नंबरमार्क्सअवधि
जनरल स्टडीज 1ऑब्जेक्टिव1002002 घंटा
जनरल स्टडीज 2ऑब्जेक्टिव802002 घंटा

नोट: CSAT केवल क्वालिफाइंग है, 33% अंक अनिवार्य। साथ ही दोनों पेपर हिंदी और अंग्रेज़ी में होते हैं।

2. यूपीएससी आईपीएस या आईएएस के लिए मेंस एग्जाम पैटर्न इस प्रकार हैः

पेपरसब्जेक्टसमयकुल अंक
पेपर 1निबंध3 घंटा250
पेपर 2जनरल स्टडीज 13 घंटा250
पेपर 3जनरल स्टडीज 23 घंटा250
पेपर 4जनरल स्टडीज 33 घंटा250
पेपर 5जनरल स्टडीज 43 घंटा250
पेपर 6ऑप्शनल 13 घंटा250
पेपर 7ऑप्शनल 23 घंटा250

3. आखिरी चरण इंटरव्यू होता है। जो कुल 275 अंक का होता है।

UPSC IPS सिलेबस

UPSC IPS सिलेबस प्रीलिम्स और मेंस दोनों पेपर के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार नीचे दिया गया है:

प्रीलिम्स के लिए IPS सिलेबस

प्रीलिम्स के पेपर 1 और 2 के लिए सिलेबस इस प्रकार हैः

पेपर‑I: सामान्य अध्ययन का सिलेबस

यहाँ प्रीलिम्स पेपर‑I: सामान्य अध्ययन का सिलेबस दिया गया है, यह पेपर 200 मार्क्स का होता है और MCQ आधारित होता है।

विषयटॉपिक डिटेल
वर्तमान घटनाक्रमभारत और विश्व की हाल की घटनाएँ
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की खबरें
सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ
भारतीय इतिहासप्राचीन, मध्य और आधुनिक भारत का इतिहास
स्वतंत्रता संग्राम
स्वतंत्र भारत का इतिहास
संस्कृतिभारतीय कला, संगीत, नृत्य, साहित्य, धरोहर स्थल, त्योहार और सांस्कृतिक परंपराएँ
भूगोलभारत और विश्व का भौतिक
सामाजिक और आर्थिक भूगोल
जलवायु, प्राकृतिक संसाधन
जनसंख्या वितरण
भारतीय शासन और राजव्यवस्थासंविधान, संविधान के मूल तत्व
कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका
पंचायत राज
स्थानीय प्रशासन
भारतीय अर्थव्यवस्थाराष्ट्रीय आय
बजट
बैंकिंग प्रणाली
मुद्रा
विदेशी व्यापार
विकास योजनाएँ
पर्यावरण और पारिस्थितिकीपारिस्थितिकी तंत्र
जैव विविधता
संरक्षण
प्रदूषण नियंत्रण
जलवायु परिवर्तन
सामान्य विज्ञानभौतिक विज्ञान
रसायन विज्ञान
जीवविज्ञान
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास

पेपर‑II: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

यहाँ प्रीलिम्स पेपर‑II: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) का सिलेबस दिया गया है, यह पेपर क्वालीफाइंग है, इसमें 33% पास मार्क्स आवश्यक होता है।

विषयटॉपिक डिटेल
तार्किक क्षमतारीजनिंग
पहेलियाँ
डेटा इंटरप्रिटेशन
निर्णय लेने की क्षमता
संख्यात्मक योग्यताबेसिक गणित
प्रतिशत
अनुपात
औसत
समय
दूरी
गति
संचार कौशलसमझ और व्याख्या
सरल अंग्रेज़ी और हिंदी वाक्यांशों का सही अर्थ
इंटरपर्सनल स्किल्सनेतृत्व कौशल
समस्या समाधान
सामाजिक समझ

मेंस के लिए सिलेबस

आईपीएस मेंस एग्जाम का सिलेबस नीचे बताया गया है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार यूपीएससी इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र माने जाते हैं।

पेपर 1 (निबंध)इसमें अलग-अलग इंपोर्टेंट टाॅपिक्स या सब्जेक्ट पर निबंध लिखना होता है। 
पेपर 2 (जनरल स्टडीज 1) भारत और विश्व का इतिहास, भूगोल और संस्कृतिप्राचीन, मध्य, आधुनिक भारतीय इतिहास
स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत
भारतीय कला, संस्कृति और धरोहर स्थल
भौगोलिक विशेषताएँ, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन
पेपर 3 (जनरल स्टडीज 2) शासन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धभारतीय संविधान, कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका
सामाजिक न्याय, मानवाधिकार
अंतरराष्ट्रीय संगठन (UNO, WTO, BRICS)
भारत की विदेश नीति और सुरक्षा मुद्दे
पेपर 4 (जनरल स्टडीज) – अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरणआर्थिक विकास, बजट, वित्तीय नीति, उद्योग
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास
साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और रक्षा
पर्यावरणीय मुद्दे और जलवायु परिवर्तन
पेपर 5 (जनरल स्टडीज 4) – नैतिकता, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमतानैतिक सिद्धांत, मूल्य आधारित नेतृत्व
प्रशासनिक निर्णय और व्यवहार
सामाजिक और व्यावसायिक नैतिकता
पेपर 6 (ऑप्शनल पेपर 1)यूपीएससी द्वारा दिए गए विषयों की सूची में से ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनना होगा।
पेपर 7 (ऑप्शनल पेपर 2)यूपीएससी द्वारा दिए गए विषयों की सूची में से ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनना होगा।

UPSC ऑप्शनल सब्जेक्ट लिस्ट इस प्रकार हैः

  • कृषि
  • पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
  • मनुष्य जाति का विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • वाणिज्य एवं लेखाशास्त्र
  • अर्थशास्त्र
  • विद्युत अभियन्त्रण
  • भूगोल
  • भूगर्भ शास्त्र
  • इतिहास
  • कानून
  • प्रबंध
  • अंक शास्त्र
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • चिकित्सा विज्ञान
  • दर्शन
  • भौतिक विज्ञान
  • राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • मनोविज्ञान
  • लोक प्रशासन
  • समाज शास्त्र
  • जीव विज्ञान
  • निम्न भाषाओं में से किसी एक का साहित्य- असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और अंग्रेजी।

नोट यह सिलेबस UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से लिया गया है, जिसमें बदलाव संभव है।

IPS सिलेबस PDF ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं : 

  1. कैंडिडेट्स को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद होमपेज के ऊपर दिख रहे मेन्यू में ‘Examinations’ टैब पर क्लिक करना होता है।
  3. जैसे ही ड्रॉपडाउन खुलेगा, उसमें से ‘Revised Syllabus and Scheme’ विकल्प को चुनना होता है।
  4. अब आपके सामने अलग-अलग परीक्षाओं की सिलेबस लिस्ट दिखाई देगी, यहाँ आपको स्क्रॉल करके ‘Civil Services Examination’ ढूँढना है, क्योंकि IPS का सिलेबस इसी के अंदर आता है।
  5. Civil Services Examination के सामने दिए गए PDF आइकन पर क्लिक करते ही पूरा सिलेबस आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

IPS परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ प्रमुख किताबें

इस परीक्षा की तैयारी के लिए आप इन किताबों की सहायता ले सकते हैं;

किताबलेखक/प्रकाशन
सामान्य अध्ययन मैनुअललूसेंट प्रकाशन
भारत का आधुनिक इतिहासबिपिन चंद्र (हिंदी)
प्राचीन एवं मध्यकालीन भारतरमेश चंद्र शर्मा
इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र (कक्षा 6-12)एनसीईआरटी (हिंदी संस्करण)
एथिक्स, इंटीग्रिटी और एप्टीट्यूडसुभ्र रंजन
CSAT सामान्य अध्ययन पेपर-2एम. के. पांडेय
रीजनिंग और मानसिक योग्यताआर. एस. अग्रवाल
UPSC निबंधशशिकांत
विश्व एवं भारत का इतिहासबिपिन चंद्र
समसामयिकी वार्षिकीसमसामयिकी प्रकाशन टीम

FAQs

क्या बिना कोचिंग के IPS बनना संभव है?

कई छात्र बिना किसी कोचिंग के भी सफलतापूर्वक चयनित होते हैं। यदि रणनीति सही हो, NCERT पुस्तकों का गहराई से अध्ययन किया जाए, नियमित रूप से टेस्ट सीरीज़ दी जाए और निरंतर पुनरावृत्ति की जाए, तो पूरी तैयारी घर पर ही संभव है। कोचिंग संस्थान केवल मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, तैयारी के लिए वे अनिवार्य नहीं होते।

IPS बनने के लिए कितनी उम्र तक फॉर्म भरा जा सकता है?

UPSC में जनरल केटेगरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल है। OBC के लिए 35 और SC/ST के लिए 37 साल तक आवेदन किया जा सकता है।

क्या हिंदी मीडियम से छात्र IPS बन सकते हैं?

बिल्कुल। UPSC में हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों में परीक्षा उपलब्ध है। कई टॉपर्स भी हिंदी मीडियम से ही आते हैं।

अगर प्रीलिम्स में CSAT क्वालिफाई नहीं हुआ तो क्या GS का स्कोर देखा जाता है?

नहीं। CSAT क्वालिफाई करना अनिवार्य है। चाहे GS अच्छा हो, फिर भी फाइनल रिजल्ट में नहीं माना जाता।

तैयारी के लिए रोज कितने घंटे पढ़ना जरूरी है?

यह छात्र के हिसाब से बदलता है। औसतन 6 से 8 घंटे की नियमित पढ़ाई पर्याप्त होती है, लेकिन क्वालिटी पढ़ाई ज्यादा मायने रखती है।

वैकल्पिक विषय क्या होता है?

मुख्य परीक्षा में एक वैकल्पिक विषय चुनना होता है। उसी विषय के दो प्रश्नपत्र होते हैं। उम्मीदवार अपनी पढ़ाई या रुचि के अनुसार विषय चुन सकता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति आदि।

क्या आईपीएस के लिए अलग परीक्षा होती है?

नहीं। आईपीएस बनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा देनी होती है। परीक्षा तीन चरणों में होती है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। अंतिम रैंक और पसंद के आधार पर आईपीएस सेवा मिलती है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको IPS सिलेबस की जानकारी मिल गई होगी। भारतीय परीक्षाओं से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*