Hathi kaun Si Sangya Hai | हाथी कौनसी संज्ञा है जानिए उदाहरण के साथ

1 minute read
Hathi kaun Si Sangya Hai

Hathi Kaun Si Sangya Hai इस सवाल का जवाब यहाँ दिया गया है। हाथी जमीन पर रहने वाला एक जीव है। संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते हैं जिससे किसी वस्तु भाव और जीव के नाम का बोध हो मतलब कि किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

Hathi Kaun Si Sangya Hai?

हाथी शब्द जातिवाचक संज्ञा है।

हाथी शब्द से बनने वाले वाक्य

हाथी शब्द से बनने वाले वाक्य नीचे दिए गए हैं:

  1. हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशालकाय जानवर है।
  2. राजा महाराजा हाथी की सवारी करते थे।
  3. आज हमारी गली में हाथी आया था।
  4. हाथी की देखभाल करने वाले को महावत कहा जाता है।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण

जिस शब्द से एक जाति के सभी प्राणियों अथवा वस्तुओं का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बच्चा, जानवर, नदी, अध्यापक, बाजार, पहाड़, खिड़की आदि शब्द एक ही प्रकार प्राणी वस्तु और स्थान का बोध करा रहे हैं,  इसलिए यह जातिवाचक संज्ञा है।

जैसे: लड़का, वस्तु, नदी, पहाड़, स्थान आदि।

  • लड़का- सभी लड़कों का बोध होता है।
  • वस्तु से सभी प्रकार की वस्तु का बोध होता है।
  • नदी से गंगा, यमुना, सरस्वती आदि सभी नदियों का बोध होता है।
  • मनुष्य कहने से संसार की मनुष्य जाति का बोध होता है।

हाथी के पर्यायवाची शब्द

Hहाथी के पर्यायवाची शब्द गज, गजराज, गजेन्द्र, कुंजर, हस्ती, मदकल, मतंग, गयन्द, करींद्र, करिवर, दंती, वितुण्ड, ऐरावत, वारण, करी और राज आदि होते हैं।

अन्य संज्ञा शब्द

अन्य संज्ञा शब्द नीचे दिए गए हैं:

संज्ञा से जुड़े अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*