GK Questions in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

2 minute read
GK Questions in Hindi

सामान्य ज्ञान (GK), जिसका पूरा नाम General Knowledge है, लगभग हर परीक्षा की तैयारी का एक जरूरी हिस्सा होता है। स्कूल स्तर की परीक्षाओं से लेकर SSC, Railway, UPSC Prelims और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं तक, GK से जुड़े प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं। कई बार यही सेक्शन कम समय में स्कोर बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।

सामान्य ज्ञान के अंतर्गत इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल, संस्कृति और करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल होते हैं। इन विषयों से जुड़े प्रश्न अक्सर सीधे तथ्यों और बुनियादी जानकारी पर आधारित होते हैं, इसलिए इनकी नियमित तैयारी जरूरी मानी जाती है।

इसी उद्देश्य से इस लेख में विभिन्न परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के आधार पर चुने गए सामान्य ज्ञान प्रश्न शामिल किए गए हैं। यह सामग्री कक्षा स्तर के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी उपयोगी है, जिसे रोज़ाना अभ्यास, रिवीजन और त्वरित तैयारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

करंट जीके प्रश्न उत्तर 2026

1. इस वर्ष 1 जनवरी 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
(A) 65वां
(B) 68वां
(C) 70वां
(D) 72वां
उत्तर: (B) 68वां

2. इस वर्ष जनवरी 2026 में कौन सा यूरोपीय देश ने ‘यूरो’ (Euro) मुद्रा को आधिकारिक तौर पर अपनाकर इसे लागू करने वाला 21वां देश बना?
(A) बुल्गारिया
(B) रोमानिया
(C) स्वीडन
(D) नॉर्वे
उत्तर: (A) बुल्गारिया

3. दक्षिण ध्रुव (South Pole) तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला कौन बनी हैं?
(A) अरुणिमा सिन्हा
(B) काम्या कार्तिकेयन
(C) अदिति अशोक
(D) शिवांगी पाठक
उत्तर: (B) काम्या कार्तिकेयन

4. हाल ही में किसे ‘इजरायल शांति पुरस्कार 2026’ (Israel Peace Prize) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(A) जो बाइडन
(B) नरेंद्र मोदी
(C) डोनाल्ड ट्रंप
(D) इमैनुएल मैक्रॉन
उत्तर: (C) डोनाल्ड ट्रंप

5. हाल ही में भारत के किस राज्य में 2,000 साल पुराने बौद्ध स्तूप और शहरी बस्तियों की खोज की गई है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) जम्मू-कश्मीर (बारामूला)
(C) बिहार
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर: (B) जम्मू-कश्मीर (बारामूला)

6. भारतीय सेना ने वर्ष 2026 को किस थीम के रूप में मनाने की घोषणा की है?
(A) तकनीक और नवाचार का वर्ष
(B) नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी का वर्ष
(C) आत्मनिर्भरता का वर्ष
(D) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वर्ष
उत्तर: (B) नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी का वर्ष (Year of Networking and Data Centricity)

7. किस राष्ट्रीय उद्यान में 34.5 किमी लंबे ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2026 में किया?
(A) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(B) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(C) गिर राष्ट्रीय उद्यान
(D) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर: (A) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)

8. भारत का पहला ‘ओपन-सी मरीन फिश फार्मिंग प्रोजेक्ट’ कहाँ लॉन्च किया गया है?
(A) लक्षद्वीप
(B) विशाखापत्तनम
(C) अंडमान और निकोबार
(D) कोच्चि
उत्तर: (C) अंडमान और निकोबार (श्री विजया पुरम)

9. जनवरी 2026 में भारत ने किस देश के साथ ‘दूरसंचार सहयोग’ (Telecommunications Cooperation) पर एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए?
(A) फ्रांस
(B) जर्मनी
(C) जापान
(D) अमेरिका
उत्तर: (B) जर्मनी

10. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर कितना कर दिया है?
(A) 6.8%
(B) 7.0%
(C) 7.3%
(D) 7.5%
उत्तर: (C) 7.3%

भूगोल पर आधारित जीके क्वेश्चन

नीचे दिए गए जीके प्रश्न भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर आधारित हैं, जो स्कूल स्तर के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों दोनों के लिए उपयोगी हैं। ये प्रश्न पिछले वर्षों में कई परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और प्रत्येक प्रश्न के साथ दी गई संक्षिप्त व्याख्या से विषय को समझने में सहायता मिलती है।

1. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है जो पूरी तरह भारत में बहती है? (SSC CGL Tier-I 2019)
A. गंगा
B. यमुना
C. गोदावरी
D. नर्मदा
उत्तर: C (गोदावरी)
व्याख्या:
गोदावरी भारत की सबसे लंबी नदी है जो पूरी तरह भारत में बहती है, जबकि गंगा और ब्रह्मपुत्र अन्य देशों से भी होकर गुजरती हैं।

2. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है? (SSC CHSL 2020)
A. 6
B. 7
C. 8
D. 9
उत्तर: C (8 राज्य)
व्याख्या:
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों – गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम से होकर गुजरती है।

3. भारत में काली मिट्टी मुख्य रूप से किस फसल के लिए उपयुक्त है? (SSC MTS 2018)
A. गेहूं
B. चावल
C. कपास
D. जूट
उत्तर: C (कपास)
व्याख्या:
काली मिट्टी में नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए यह कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

4. भारत का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा है? (SSC CGL Tier-I 2021)
A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. सुंदरवन
उत्तर: D (सुंदरवन डेल्टा)
व्याख्या:
गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा बना सुंदरवन विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है, जो भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है।

5. पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? (UPSC Prelims 2016)
A. डोडाबेट्टा
B. अनाइमुडी
C. नीलगिरि
D. महाबलेश्वर
उत्तर: B (अनाइमुडी)
व्याख्या:
अनाइमुडी चोटी केरल में स्थित है और यह पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है।

6. भारत का सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल के आधार पर) कौन-सा है? (SSC GD 2021)
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: C (राजस्थान)
व्याख्या:
क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

7. भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कौन-सा है? (SSC CGL Tier-I 2022)
A. चेरापूंजी
B. मौसिनराम
C. शिलांग
D. कोहिमा
उत्तर: B (मौसिनराम)
व्याख्या:
मेघालय में स्थित मौसिनराम को विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान माना जाता है।

8. निम्न में से कौन-सी नदी अरब सागर में गिरती है? (SSC CHSL 2019)
A. महानदी
B. गोदावरी
C. नर्मदा
D. कावेरी
उत्तर: C (नर्मदा)
व्याख्या:
नर्मदा पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है और अरब सागर में गिरती है।

9. भारतीय मानक समय किस देशांतर पर आधारित है? (SSC CGL Tier-I 2018)
A. 75° पू.
B. 80° पू.
C. 82°30′ पू.
D. 90° पू.
उत्तर: C (82°30′ पूर्वी देशांतर)
व्याख्या:
भारतीय मानक समय 82°30′ पूर्वी देशांतर पर आधारित है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के पास से गुजरता है।

10. थार मरुस्थल किस राज्य में स्थित है? (Railway Group-D 2019)
A. गुजरात
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. राजस्थान
उत्तर: D (राजस्थान)
व्याख्या:
थार मरुस्थल मुख्य रूप से राजस्थान राज्य में फैला हुआ है।

11. पूर्वी घाट की प्रकृति कैसी है? (SSC CGL Tier-I 2020)
A. सतत पर्वत
B. ज्वालामुखीय
C. खंडित पर्वत
D. नवीन पर्वत
उत्तर: C (खंडित पर्वत)
व्याख्या:
पूर्वी घाट सतत नहीं हैं, बल्कि विभिन्न नदियों द्वारा कटे-फटे पर्वत हैं।

12. गंगा नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है? (SSC CHSL 2018)
A. गंगोत्री
B. यमुनोत्री
C. बद्रीनाथ
D. केदारनाथ
उत्तर: A (गंगोत्री)
व्याख्या:
गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री हिमनद से माना जाता है।

13. भारत का सबसे लंबा तटरेखा वाला राज्य कौन-सा है? (SSC CGL Tier-I 2021)
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
उत्तर: D (गुजरात)
व्याख्या:
गुजरात की तटरेखा भारत में सबसे लंबी है।

14. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है? (SSC MTS 2020)
A. पश्चिम बंगाल
B. आंध्र प्रदेश
C. ओडिशा
D. केरल
उत्तर: C (ओडिशा)
व्याख्या:
चिल्का झील ओडिशा में स्थित एक खारे पानी की झील है।

15. अरावली पर्वतमाला की प्रमुख विशेषता क्या है? (UPSC Prelims 2014)
A. नवीन पर्वत
B. ज्वालामुखीय
C. विश्व की नवीनतम
D. विश्व की प्राचीनतम
उत्तर: D (विश्व की प्राचीनतम)
व्याख्या:
अरावली पर्वतमाला को विश्व की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक माना जाता है।

16. भारत में मानसून की वापसी सामान्यतः कब शुरू होती है? (SSC CGL Tier-I 2019)
A. अगस्त
B. सितंबर
C. अक्टूबर
D. नवंबर
उत्तर: B (सितंबर)
व्याख्या:
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सामान्यतः सितंबर महीने से शुरू होती है।

17. भारत का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है? (SSC CHSL 2021)
A. छोटानागपुर
B. दक्कन
C. मालवा
D. मेघालय
उत्तर: B (दक्कन का पठार)
व्याख्या:
दक्कन का पठार भारत का सबसे बड़ा और विस्तृत पठार है।

18. ब्रह्मपुत्र नदी भारत में किस राज्य से होकर बहती है? (SSC CGL Tier-I 2020)
A. अरुणाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. असम
D. मणिपुर
उत्तर: C (असम)
व्याख्या:
ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश से भारत में प्रवेश कर असम से होकर बहती है।

19. निम्न में से कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती? (SSC GD 2018)
A. महानदी
B. गोदावरी
C. नर्मदा
D. गंगा
उत्तर: C (नर्मदा)
व्याख्या:
नर्मदा पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है और मुहाने पर डेल्टा के स्थान पर एस्ट्यूरी बनाती है।

20. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है? (SSC CGL Tier-I 2022)
A. चिल्का
B. वूलर
C. लोकटक
D. सांभर
उत्तर: B (वूलर झील)
व्याख्या:
वूलर झील जम्मू-कश्मीर में स्थित है और भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील मानी जाती है।

इतिहास पर आधारित जीके क्वेश्चन

नीचे दिए गए जीके प्रश्न इतिहास के महत्वपूर्ण कालखंडों और घटनाओं पर आधारित हैं, जिनका उल्लेख स्कूल की इतिहास की पुस्तकों के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में भी मिलता है। प्रत्येक प्रश्न के साथ दी गई संक्षिप्त व्याख्या विषय को स्पष्ट रूप से समझने में मदद कर सकती है।

1. भारत में ताम्रपाषाण संस्कृति का प्रमुख स्थल कौन-सा है? (UPPCS Prelims 2018)
A. इनामगांव
B. बुर्जहोम
C. पाईयमपल्ली
D. आदमगढ़
उत्तर: A (इनामगांव)
व्याख्या:
इनामगांव महाराष्ट्र में स्थित ताम्रपाषाण संस्कृति का एक प्रमुख स्थल माना जाता है।

2. मेहरगढ़ स्थल किससे संबंधित है? (UPSC Prelims 2017)
A. लौह युग
B. नवपाषाण काल
C. सिंधु सभ्यता
D. वैदिक काल
उत्तर: B (नवपाषाण काल)
व्याख्या:
मेहरगढ़ को भारतीय उपमहाद्वीप के प्रारंभिक नवपाषाण स्थलों में से एक माना जाता है।

3. लोथल किस लिए प्रसिद्ध था? (UPSC Prelims 2018)
A. कृषि
B. जहाज निर्माण
C. बंदरगाह
D. मुद्रा प्रणाली
उत्तर: C (बंदरगाह)
व्याख्या:
लोथल सिंधु सभ्यता का एक प्रमुख बंदरगाह नगर था, जहाँ से समुद्री व्यापार होता था।

4. सिंधु सभ्यता की लिपि कैसी थी? (SSC CGL 2021)
A. वर्णमाला आधारित
B. चित्रात्मक
C. पूर्णतः पढ़ी जा चुकी
D. संस्कृत आधारित
उत्तर: B (चित्रात्मक)
व्याख्या:
सिंधु सभ्यता की लिपि चित्रात्मक थी, जिसे आज तक पूरी तरह पढ़ा नहीं जा सका है।

5. ‘पुरोहित’ शब्द किससे संबंधित है? (Railway Group D 2019)
A. योद्धा
B. किसान
C. पुरोहित वर्ग
D. व्यापारी
उत्तर: C (पुरोहित वर्ग)
व्याख्या:
पुरोहित वैदिक समाज में धार्मिक कर्मकांड कराने वाले वर्ग से संबंधित थे।

6. उत्तर वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था कितने वर्गों में विभाजित थी? (UPPCS Prelims 2017)
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
उत्तर: C (4)
व्याख्या:
उत्तर वैदिक काल में समाज ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र-चार वर्णों में विभाजित था।

7. पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ था? (SSC CGL 2019)
A. 1526
B. 1556
C. 1761
D. 1757
उत्तर: A (1526)
व्याख्या:
यह युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया था, जिससे मुगल शासन की स्थापना हुई।

8. अकबर के नवरत्नों में कौन शामिल नहीं था? (Railway NTPC 2021)
A. बीरबल
B. तानसेन
C. अबुल फजल
D. चाणक्य
उत्तर: D (चाणक्य)
व्याख्या:
चाणक्य मौर्य काल के विद्वान थे, जबकि अकबर के नवरत्न मुगल काल से संबंधित थे।

9. असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ? (SSC CHSL 2020)
A. 1917
B. 1919
C. 1920
D. 1922
उत्तर: C (1920)
व्याख्या:
असहयोग आंदोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1920 में शुरू हुआ था।

10. भारत छोड़ो आंदोलन कब प्रारंभ हुआ? (UPSC Prelims 2015)
A. 1930
B. 1935
C. 1942
D. 1947
उत्तर: C (1942)
व्याख्या:
भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त 1942 में शुरू हुआ था।

11. ‘भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है? (SSC CHSL 2019)
A. अशोक
B. समुद्रगुप्त
C. चंद्रगुप्त मौर्य
D. हर्षवर्धन
उत्तर: B (समुद्रगुप्त)
व्याख्या:
समुद्रगुप्त की सैन्य विजयों के कारण उन्हें ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है।

12. ‘शेर-ए-पंजाब’ की उपाधि किसे दी गई थी? (UPPCS Prelims 2018)
A. लाला लाजपत राय
B. भगत सिंह
C. रणजीत सिंह
D. सुखदेव
उत्तर: C (रणजीत सिंह)
व्याख्या:
महाराजा रणजीत सिंह को उनकी वीरता के कारण ‘शेर-ए-पंजाब’ कहा गया।

13. ‘आजाद हिंद फौज’ के संस्थापक कौन थे? (UPSC Prelims 2016)
A. भगत सिंह
B. सुभाष चंद्र बोस
C. रास बिहारी बोस
D. जवाहरलाल नेहरू
उत्तर: C (रास बिहारी बोस)
व्याख्या:
आज़ाद हिंद फौज की स्थापना रास बिहारी बोस ने की थी। बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इसका नेतृत्व किया।

14. ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ कब मनाया गया? (UPSC Prelims 2016)
A. 1942
B. 1945
C. 1946
D. 1947
उत्तर: C (1946)
व्याख्या:
डायरेक्ट एक्शन डे 16 अगस्त 1946 को मनाया गया था।

15. ‘हड़प्पा संस्कृति’ का काल लगभग क्या माना जाता है? (UPSC Prelims 2015)
A. 1500–1000 ई.पू.
B. 2500–1750 ई.पू.
C. 1000–500 ई.पू.
D. 3000–2700 ई.पू.
उत्तर: B (2500–1750 ई.पू.)
व्याख्या:
यही काल सिंधु घाटी सभ्यता का विकसित चरण माना जाता है।

16. ‘राजतरंगिणी’ के लेखक कौन थे? (SSC CGL 2017)
A. बाणभट्ट
B. काल्हण
C. भवभूति
D. अश्वघोष
उत्तर: B (काल्हण)
व्याख्या:
राजतरंगिणी कश्मीर के इतिहास पर आधारित ग्रंथ है।

17. ‘भारत का लौह पुरुष’ किसे कहा जाता है? (SSC CHSL 2018)
A. जवाहरलाल नेहरू
B. सुभाष चंद्र बोस
C. सरदार पटेल
D. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर: C (सरदार पटेल)
व्याख्या:
भारत के एकीकरण में योगदान के कारण सरदार पटेल को यह उपाधि दी गई।

18. ‘दीन-ए-इलाही’ किसने चलाया? (SSC CHSL 2021)
A. बाबर
B. अकबर
C. जहांगीर
D. शाहजहां
उत्तर: B (अकबर)
व्याख्या:
दीन-ए-इलाही अकबर द्वारा शुरू किया गया धार्मिक विचार था।

19. ‘चंपारण सत्याग्रह’ किससे संबंधित था? (UPSC Prelims 2018)
A. मजदूर आंदोलन
B. नील की खेती
C. नमक आंदोलन
D. भूमि सुधार
उत्तर: B (नील की खेती)
व्याख्या:
यह आंदोलन नील की जबरन खेती के विरोध में किया गया था।

20. ‘प्लासी का युद्ध’ कब हुआ था? (SSC CGL 2019)
A. 1757
B. 1761
C. 1764
D. 1772
उत्तर: A (1757)
व्याख्या:
इस युद्ध के बाद भारत में अंग्रेजी सत्ता की नींव पड़ी।

खेल पर आधारित जीके क्वेश्चन

नीचे दिए गए खेलों से जुड़े जीके क्वेश्चन महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित हैं, जिनका उल्लेख स्कूल की पुस्तकों और पूर्व वर्षों की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में मिलता है। साथ दी गई संक्षिप्त व्याख्या विषय को समझने में सहायक होती है।

1. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (SSC CGL 2019 – Tier I)
A. लंदन
B. दुबई
C. मेलबर्न
D. नई दिल्ली
उत्तर: B (दुबई)
व्याख्या:
ICC का मुख्यालय दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित है।

2. क्रिकेट में ‘LBW’ का पूरा नाम क्या है? (SSC CHSL 2018)
A. Long Ball Wide
B. Leg Before Wicket
C. Line Between Wicket
D. Left Bat Wing
उत्तर: B (Leg Before Wicket)
व्याख्या:
जब गेंद बल्लेबाज़ के पैर से टकराकर विकेट को लगने से रोकती है, तो LBW लागू होता है।

3. भारत ने पहला क्रिकेट विश्व कप किस वर्ष जीता था? (SSC MTS 2017)
A. 1975
B. 1979
C. 1983
D. 1987
उत्तर: C (1983)
व्याख्या:
भारत ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।

4. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहला दोहरा शतक किस खिलाड़ी ने बनाया था? (SSC CGL 2020 – संशोधित प्रश्न)
A. सचिन तेंदुलकर
B. सुनील गावस्कर
C. वीरेंद्र सहवाग
D. राहुल द्रविड़
उत्तर: C (वीरेंद्र सहवाग)
व्याख्या:
वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक बनाया था।

5. रणजी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? (RRB NTPC 2016)
A. हॉकी
B. फुटबॉल
C. क्रिकेट
D. बैडमिंटन
उत्तर: C (क्रिकेट)
व्याख्या:
रणजी ट्रॉफी भारत की प्रमुख घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है।

6. क्रिकेट में ‘गोल्डन डक’ का क्या अर्थ है? (SSC CGL 2018)
A. बिना खेले आउट होना
B. पहली गेंद पर आउट होना
C. शून्य रन पर आउट होना
D. कैच छोड़ना
उत्तर: B (पहली गेंद पर आउट होना)
व्याख्या:
जब बल्लेबाज़ पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो जाता है, तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है।

7. IPL की शुरुआत किस वर्ष हुई थी? (SSC CHSL 2020)
A. 2006
B. 2007
C. 2008
D. 2009
उत्तर: C (2008)
व्याख्या:
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी।

8. क्रिकेट पिच की लंबाई कितनी होती है? (SSC MTS 2019)
A. 20 गज
B. 21 गज
C. 22 गज
D. 24 गज
उत्तर: C (22 गज)
व्याख्या:
क्रिकेट पिच की मानक लंबाई 22 गज होती है।

9. ‘गुगली’ किस खिलाड़ी से संबंधित शब्द है? (SSC CGL 2017)
A. बल्लेबाज़
B. विकेटकीपर
C. तेज गेंदबाज़
D. स्पिन गेंदबाज़
उत्तर: D (स्पिन गेंदबाज़)
व्याख्या:
गुगली एक विशेष प्रकार की स्पिन गेंद होती है।

10. भारत का पहला क्रिकेट क्लब कहाँ स्थापित हुआ था? (UPSC Prelims 2016)
A. कलकत्ता
B. बंबई
C. मद्रास
D. दिल्ली
उत्तर: B (बंबई)
व्याख्या:
भारत का पहला क्रिकेट क्लब बंबई में स्थापित किया गया था।

11. हॉकी में एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? (SSC CGL 2018)
A. 9
B. 10
C. 11
D. 12
उत्तर: C (11)
व्याख्या:
हॉकी में प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।

12. भारत ने हॉकी में सबसे अधिक ओलंपिक स्वर्ण पदक किस दशक में जीते? (UPSC Prelims 2017)
A. 1920–30
B. 1930–40
C. 1940–50
D. 1950–60
उत्तर: B (1930–40)
व्याख्या:
इस दशक में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम दौर रहा।

13. मेजर ध्यानचंद किस खेल से संबंधित थे? (SSC CHSL 2016)
A. फुटबॉल
B. हॉकी
C. कुश्ती
D. क्रिकेट
उत्तर: B (हॉकी)
व्याख्या:
मेजर ध्यानचंद को भारतीय हॉकी का जादूगर कहा जाता है।

14. हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन कितने वर्षों में होता है? (SSC CGL 2019)
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
उत्तर: C (4 वर्ष)
व्याख्या:
हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन हर चार वर्ष में किया जाता है।

15. हॉकी इंडिया की स्थापना किस वर्ष हुई? (SSC MTS 2020)
A. 2006
B. 2008
C. 2009
D. 2011
उत्तर: C (2009)
व्याख्या:
हॉकी इंडिया की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।

16. हॉकी स्टिक किस सामग्री से बनी होती है? (RRB Group D 2018)
A. एल्यूमिनियम
B. लकड़ी
C. फाइबर
D. कार्बन फाइबर
उत्तर: B (लकड़ी)
व्याख्या:
पारंपरिक रूप से हॉकी स्टिक लकड़ी से बनाई जाती है।

17. भारत ने हॉकी में आखिरी ओलंपिक स्वर्ण कब जीता था? (UPSC Prelims 2018)
A. 1972
B. 1976
C. 1980
D. 1984
उत्तर: C (1980)
व्याख्या:
भारत ने मॉस्को ओलंपिक 1980 में आखिरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।

18. ‘पेनल्टी कॉर्नर’ किस खेल से संबंधित है? (SSC CGL 2016)
A. फुटबॉल
B. हॉकी
C. हैंडबॉल
D. क्रिकेट
उत्तर: B (हॉकी)
व्याख्या:
पेनल्टी कॉर्नर हॉकी का एक महत्वपूर्ण नियम है।

19. हॉकी में गोलपोस्ट की चौड़ाई कितनी होती है? (SSC CHSL 2019)
A. 3 मीटर
B. 3.66 मीटर
C. 4 मीटर
D. 5 मीटर
उत्तर: B (3.66 मीटर)
व्याख्या:
हॉकी गोलपोस्ट की मानक चौड़ाई 3.66 मीटर होती है।

20. एफआईएच किस खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था है? (UPSC Prelims 2019)
A. फुटबॉल
B. हॉकी
C. क्रिकेट
D. टेनिस
उत्तर: B (हॉकी)
व्याख्या:
एफआईएच हॉकी की अंतरराष्ट्रीय शासी संस्था है।

प्रशासन पर आधारित जीके प्रश्न

इस भाग में प्रशासन और संविधान से जुड़े ऐसे जीके प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनका संदर्भ स्कूल स्तर की नागरिक शास्त्र की पुस्तकों और पिछले वर्षों की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में देखने को मिलता है। ये प्रश्न प्रशासनिक व्यवस्था की बुनियादी समझ बनाने में सहायक हैं।

1. भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? (UPSC Prelims, 2018)
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. कोलकाता
D. चेन्नई
उत्तर: B (नई दिल्ली)
व्याख्या:
भारत का सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में स्थित है।

2. सर्वोच्च न्यायालय का गठन संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? (SSC CGL, 2020)
A. अनुच्छेद 124
B. अनुच्छेद 131
C. अनुच्छेद 141
D. अनुच्छेद 142
उत्तर: A (अनुच्छेद 124)
व्याख्या:
अनुच्छेद 124 में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना, संरचना और न्यायाधीशों की नियुक्ति का उल्लेख है।

3. भारत में न्यायिक समीक्षा का अधिकार किस अनुच्छेद से संबंधित है? (UPSC Prelims, 2016)
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 226
C. अनुच्छेद 141
D. अनुच्छेद 368
उत्तर: A (अनुच्छेद 32)
व्याख्या:
अनुच्छेद 32 के तहत नागरिक सर्वोच्च न्यायालय में मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए जा सकते हैं। हाई कोर्ट को यह शक्ति अनुच्छेद 226 से भी मिलती है।

4. हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने के लिए कौन-सी योग्यता आवश्यक है? (SSC CHSL, 2019 – प्रश्न स्पष्ट किया गया)
A. न्यूनतम 35 वर्ष की आयु
B. 10 वर्ष तक अधिवक्ता या न्यायिक पद का अनुभव
C. केवल प्रशासनिक सेवा का अनुभव
D. न्यूनतम 50 वर्ष की आयु
उत्तर: B (10 वर्ष का अधिवक्ता या न्यायिक अनुभव)
व्याख्या:
संविधान में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं है, बल्कि आवश्यक योग्यता के रूप में 10 वर्ष का न्यायिक या अधिवक्ता अनुभव अनिवार्य है।

5. भारतीय संविधान किस प्रकार की न्यायपालिका सुनिश्चित करता है? (UPPCS, 2017)
A. एकल
B. संघीय
C. स्वतंत्र
D. राजनैतिक
उत्तर: C (स्वतंत्र)
व्याख्या:
भारतीय संविधान न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है।

6. वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या कितनी है? (SSC GD, 2021)
A. 30
B. 31
C. 33
D. 34
उत्तर: D. 34
व्याख्या:
यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट (Number of Judges) अमेंडमेंट एक्ट, 2019 से हुआ है।

7. भारत में हाईकोर्ट की स्थापना किसके द्वारा की जाती है? (SSC GD, 2021)
A. राज्यपाल
B. राष्ट्रपति
C. संसद
D. प्रधानमंत्री
उत्तर: B (राष्ट्रपति)
व्याख्या:
हाईकोर्ट की स्थापना राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी शक्ति सुप्रीम कोर्ट के अंतर्गत नहीं आती है? (SSC CGL, 2018)
A. संवैधानिक व्याख्या
B. न्यायिक समीक्षा
C. राष्ट्रपति का चुनाव
D. विवाद निवारण
उत्तर: C (राष्ट्रपति का चुनाव)
व्याख्या:
राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित विवादों का निपटारा सुप्रीम कोर्ट नहीं करता।

9. लोकायुक्त मुख्य रूप से किसकी निगरानी करता है? (UPSC Prelims, 2015)
A. न्यायपालिका
B. राज्य प्रशासन
C. संसद
D. राष्ट्रपति
उत्तर: B (राज्य प्रशासन)
व्याख्या:
लोकायुक्त राज्य स्तर पर प्रशासनिक भ्रष्टाचार की निगरानी करता है।

10. संविधान द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को दिया गया अंतिम उपाय क्या है? (SSC CHSL, 2020)
A. आदेश
B. आदेश और निर्देश
C. अंतरिम आदेश
D. सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय
उत्तर: D (सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय)
व्याख्या:
सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

प्रशासन और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई जीके प्रश्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर आधारित होते हैं, इसलिए ऐसे टॉपिक्स की बुनियादी समझ होना जरूरी है, जैसे विश्व बैंक क्या है और WHO क्या है

अर्थव्यवस्था पर आधारित जीके क्वेश्चन

इस खंड में अर्थव्यवस्था से जुड़े ऐसे सामान्य ज्ञान प्रश्न शामिल किए गए हैं, जो स्कूल स्तर की पाठ्यपुस्तकों और पिछले वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में देखे जा चुके हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से आर्थिक अवधारणाओं की बुनियादी समझ विकसित करने में मदद मिलती है।

1. भारत में नई GDP श्रृंखला का आधार वर्ष क्या है? (SSC CHSL 2020)
A. 2004–05
B. 2010–11
C. 2011–12
D. 2015–16
उत्तर: C (2011–12)
व्याख्या:
भारत में वर्तमान GDP गणना के लिए 2011–12 को आधार वर्ष माना जाता है।

2. भारत में आर्थिक नियोजन की शुरुआत किस पंचवर्षीय योजना से हुई? (UPPSC Prelims 2017)
A. द्वितीय
B. प्रथम
C. तृतीय
D. चतुर्थ
उत्तर: B (प्रथम पंचवर्षीय योजना)
व्याख्या:
भारत में आर्थिक नियोजन की शुरुआत प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951–56) से हुई थी।

3. प्रति व्यक्ति आय किसका संकेत देती है? (SSC GD 2019)
A. कुल उत्पादन
B. आर्थिक विकास का स्तर
C. जनसंख्या वृद्धि
D. सरकारी व्यय
उत्तर: B (आर्थिक विकास का स्तर)
व्याख्या:
प्रति व्यक्ति आय किसी देश के जीवन स्तर और आर्थिक विकास का संकेत देती है।

4. भारत के GDP में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्र का होता है? (UPSC Prelims 2020)
A. कृषि
B. उद्योग
C. सेवा
D. खनन
उत्तर: C (सेवा क्षेत्र)
व्याख्या:
वर्तमान में भारत के GDP में सबसे अधिक योगदान सेवा क्षेत्र का है।

5. ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) किस वर्ष लागू हुआ? (SSC CHSL 2018)
A. 2004
B. 2005
C. 2006
D. 2007
उत्तर: C (2006)
व्याख्या:
मनरेगा अधिनियम वर्ष 2006 में पूरे देश में लागू किया गया।

6. भारत में श्वेत क्रांति का संबंध किससे है? (UPSC Prelims 2014)
A. मछली
B. दूध
C. अंडा
D. ऊन
उत्तर: B (दूध)
व्याख्या:
श्वेत क्रांति का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना था।

7. NABARD की स्थापना किस वर्ष हुई? (RBI Assistant 2021)
A. 1978
B. 1980
C. 1982
D. 1985
उत्तर: C (1982)
व्याख्या:
NABARD की स्थापना ग्रामीण विकास और कृषि वित्त के लिए 1982 में की गई थी।

8. भारत में सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक राज्य कौन-सा है? (UPPSC Prelims 2019)
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: C (उत्तर प्रदेश)
व्याख्या:
कुल खाद्यान्न उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।

9. भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र कौन-सा है? (UPPSC Prelims 2018)
A. कोयला
B. कपड़ा
C. इस्पात
D. आईटी
उत्तर: B (कपड़ा उद्योग)
व्याख्या:
रोजगार और यूनिट्स के आधार पर कपड़ा उद्योग भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है।

10. SEZ अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ? (UPSC Prelims 2017)
A. 2003
B. 2004
C. 2005
D. 2006
उत्तर: D (2006)
व्याख्या:
विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम वर्ष 2006 में लागू किया गया था।

11. भारत में पहली औद्योगिक नीति कब घोषित की गई? (SSC GD 2018)
A. 1947
B. 1948
C. 1950
D. 1951
उत्तर: B (1948)
व्याख्या:
स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली औद्योगिक नीति 1948 में घोषित की गई।

12. भारत में सबसे अधिक विदेशी निवेश किस क्षेत्र में आता है? (UPSC Prelims 2022)
A. रक्षा
B. दूरसंचार
C. सेवा क्षेत्र
D. कृषि
उत्तर: C (सेवा क्षेत्र)
व्याख्या:
विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा सेवा क्षेत्र में आता है।

13. भारत का सबसे बड़ा सेवा निर्यात कौन-सा है? (UPSC Prelims 2021)
A. पर्यटन
B. स्वास्थ्य
C. आईटी सेवाएं
D. शिक्षा
उत्तर: C (आईटी सेवाएं)
व्याख्या:
आईटी सेवाएं भारत का प्रमुख सेवा निर्यात हैं।

14. सेवा क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार किस क्षेत्र में है? (UPSSC PET 2022)
A. बैंकिंग
B. आईटी
C. व्यापार
D. परिवहन
उत्तर: C (व्यापार)
व्याख्या:
सेवा क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में पाया जाता है।

15. GST लागू होने की तिथि क्या है? (SSC CGL 2018)
A. 1 अप्रैल 2016
B. 1 जुलाई 2017
C. 1 जनवरी 2018
D. 1 अप्रैल 2018
उत्तर: B (1 जुलाई 2017)
व्याख्या: भारत में वस्तु एवं सेवा कर 1 जुलाई 2017 से लागू हुआ।

16. भारत में पर्यटन मंत्रालय किस क्षेत्र से संबंधित है? (UPSC Prelims 2019)
A. प्राथमिक
B. द्वितीयक
C. तृतीयक
D. चतुर्थक
उत्तर: C (तृतीयक क्षेत्र)
व्याख्या:
पर्यटन सेवा क्षेत्र का हिस्सा है।

17. वित्त आयोग का गठन कितने वर्षों में होता है? (SSC CGL 2022)
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
उत्तर: C (5 वर्ष)
व्याख्या:
संविधान के अनुसार वित्त आयोग का गठन हर पाँच वर्ष में किया जाता है।

18. आयुष्मान भारत योजना किस वर्ष शुरू हुई? (UPSC Prelims 2019)
A. 2016
B. 2017
C. 2018
D. 2019
उत्तर: C (2018)
व्याख्या:
आयुष्मान भारत योजना वर्ष 2018 में शुरू की गई।

19. ‘सबका साथ, सबका विकास’ किससे संबंधित है? (UPPSC Prelims 2016)
A. आर्थिक नीति
B. विदेश नीति
C. शिक्षा नीति
D. स्वास्थ्य नीति
उत्तर: A (आर्थिक नीति)
व्याख्या:
यह नारा समावेशी आर्थिक विकास से संबंधित है।

20. बजट में घाटे का अर्थ क्या है? (SSC CGL 2020)
A. आय > व्यय
B. व्यय > आय
C. आय = व्यय
D. कर अधिक होना
उत्तर: B (व्यय > आय)
व्याख्या:
जब सरकार का व्यय उसकी आय से अधिक होता है, तो उसे बजट घाटा कहा जाता है।

अर्थव्यवस्था से जुड़े जीके प्रश्नों में बजट और सरकारी नीतियों से जुड़े तथ्य बार-बार देखने को मिलते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि भारत का बजट क्या है और इसका महत्व क्या होता है।

संस्कृति पर आधारित जीके क्वेश्चन

इस खंड में भारतीय संस्कृति से जुड़े ऐसे सामान्य ज्ञान प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनका संबंध सामाजिक परंपराओं, कला, साहित्य, त्योहारों और जीवन पद्धति से है। ये विषय स्कूल स्तर की पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पिछले प्रश्न पत्रों में भी देखने को मिलते हैं, इसलिए इनका अध्ययन सामान्य ज्ञान की तैयारी में उपयोगी रहता है।

1. भारतीय संस्कृति में ‘धर्म’ का अर्थ क्या है? (UPSC Prelims 2017)
A. पूजा-पाठ
B. नैतिक कर्तव्य
C. ईश्वर
D. जाति व्यवस्था
उत्तर: B (नैतिक कर्तव्य)
व्याख्या:
भारतीय संस्कृति में धर्म का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि कर्तव्य और नैतिक आचरण से होता है।

2. भारतीय संस्कृति का विकास मुख्यतः किस प्रक्रिया से हुआ है? (State PCS, UP 2019)
A. अलगाव से
B. संघर्ष से
C. समन्वय से
D. उपनिवेशवाद से
उत्तर: C (समन्वय से)
व्याख्या:
भारतीय संस्कृति विभिन्न विचारों और परंपराओं के समन्वय से विकसित हुई है।

3. ‘लोहड़ी’ पर्व किस फसल से जुड़ा है? (SSC CHSL 2019)
A. गेहूं
B. चावल
C. मक्का
D. ज्वार
उत्तर: A (गेहूं)

4. पोंगल त्योहार किस देवता को समर्पित है? (TNPSC 2020)
A. इंद्र
B. सूर्य
C. विष्णु
D. शिव
उत्तर: B (सूर्य)

5. छठ पूजा मुख्यतः किस नदी से संबंधित है? (BPSC Prelims 2019)
A. यमुना
B. गंगा
C. सरयू
D. गोदावरी
उत्तर: B (गंगा)
व्याख्या:
छठ पूजा सूर्य उपासना से जुड़ा पर्व है, जो मुख्य रूप से गंगा नदी के साथ-साथ कोसी, सरयू, गंडक जैसी नदियों के तट पर भी मनाया जाता है।

6. अजंता की गुफाएँ किस कला शैली के लिए प्रसिद्ध हैं? (SSC CHSL 2020)
A. मूर्तिकला
B. चित्रकला
C. स्थापत्य
D. शिल्पकला
उत्तर: B (चित्रकला)

7. ओडिसी नृत्य किस राज्य से संबंधित है? (Railway NTPC 2019)
A. झारखंड
B. ओडिशा
C. छत्तीसगढ़
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर: B (ओडिशा)

8. संयुक्त परिवार प्रणाली की प्रमुख विशेषता क्या है? (SSC MTS 2019)
A. स्वतंत्रता
B. व्यक्तिगत जीवन
C. सामूहिक जीवन
D. आर्थिक विभाजन
उत्तर: C (सामूहिक जीवन)
व्याख्या:
संयुक्त परिवार प्रणाली में सभी सदस्य मिल-जुलकर जीवन व्यतीत करते हैं।

9. अतिथि को देवता मानने की परंपरा किस उक्ति से जुड़ी है? (UPSC Prelims 2016)
A. सत्यं वद
B. धर्मं चर
C. अतिथि देवो भव
D. कर्मण्येवाधिकारस्ते
उत्तर: C (अतिथि देवो भव)

10. महाभारत किस भाषा में मूल रूप से रचित है? (UPSC Prelims 2017)
A. प्राकृत
B. पाली
C. संस्कृत
D. अवधी
उत्तर: C (संस्कृत)

11. ‘गीतांजलि’ के रचयिता कौन हैं? (SSC CHSL 2020)
A. प्रेमचंद
B. महादेवी वर्मा
C. रवींद्रनाथ टैगोर
D. जयशंकर प्रसाद
उत्तर: C (रवींद्रनाथ टैगोर)
व्याख्या:
‘गीतांजलि’ के लिए रवींद्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला था।

12. भारत में शास्त्रीय संगीत की कितनी प्रमुख परंपराएं हैं? (SSC CGL 2021)
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
उत्तर: B (2)
व्याख्या:
भारत में हिंदुस्तानी और कर्नाटक—दो प्रमुख शास्त्रीय संगीत परंपराएं हैं।

13. कुम्भ मेला किससे संबंधित है? (UPPCS 2020)
A. नृत्य
B. साहित्य
C. तीर्थ परंपरा
D. कृषि
उत्तर: C (तीर्थ परंपरा)

14. ‘रंगोली’ किससे संबंधित कला है? (SSC GD 2021)
A. संगीत
B. नृत्य
C. चित्रकला
D. मूर्तिकला
उत्तर: C (चित्रकला)

15. भारतीय संस्कृति में ‘आश्रम व्यवस्था’ की संख्या कितनी है? (UPSC Prelims 2015)
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
उत्तर: C (4)
व्याख्या:
ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास—चार आश्रम माने जाते हैं।

16. भारत में लोकगीतों की मुख्य विशेषता क्या है? (SSC CGL 2020)
A. लिखित रूप
B. शास्त्रीय नियम
C. मौखिक परंपरा
D. विदेशी प्रभाव
उत्तर: C (मौखिक परंपरा)

17. किस त्योहार को ‘प्रकाश का पर्व’ कहा जाता है? (SSC MTS 2018)
A. होली
B. दीपावली
C. दशहरा
D. मकर संक्रांति
उत्तर: B (दीपावली)

18. भारत में लोकनृत्य ‘गरबा’ किस राज्य से संबंधित है? (SSC CHSL 2019)
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: B (गुजरात)

19. ‘अमर चित्र कथा’ का संबंध किससे है? (UPSC Prelims 2020)
A. इतिहास लेखन
B. लोककथा
C. कॉमिक्स
D. नाटक
उत्तर: C (कॉमिक्स)
व्याख्या:
अमर चित्र कथा भारतीय इतिहास और संस्कृति पर आधारित कॉमिक्स श्रृंखला है।

20. भारत में विवाह को किस संस्कार के रूप में माना जाता है? (UPPCS 2017)
A. अंतिम
B. धार्मिक
C. सामाजिक
D. प्रमुख संस्कार
उत्तर: D (प्रमुख संस्कार)
व्याख्या:
विवाह को सोलह संस्कारों में एक प्रमुख संस्कार माना जाता है।

GK की तैयारी कैसे करें?

सामान्य ज्ञान की तैयारी में सबसे बड़ी गलती यह होती है कि छात्र बिना स्पष्ट दिशा के पढ़ना शुरू कर देते हैं। परिणाम यह होता है कि बहुत कुछ पढ़ लेने के बावजूद परीक्षा में वही प्रश्न छूट जाते हैं जो अपेक्षित होते हैं। इसलिए GK की तैयारी करते समय सबसे पहले क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है और किस स्तर तक पढ़ना है यह तय करना जरूरी होता है।

नीचे दिए गए बिंदु GK की तैयारी को सही दिशा देने में मदद करते हैं:

  • सबसे पहले परीक्षा का स्तर और आवश्यकता स्पष्ट करें
    GK की तैयारी इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस परीक्षा के लिए पढ़ रहे हैं। स्कूल स्तर पर अवधारणाओं की स्पष्टता अधिक जरूरी होती है, जबकि SSC, Railway जैसी परीक्षाओं में तथ्यात्मक प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं। UPSC जैसी परीक्षाओं में तथ्यों के साथ उनका कारण और प्रभाव भी पूछा जाता है। इसलिए सभी परीक्षाओं के लिए एक जैसी GK पढ़ना सही तरीका नहीं है।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नों को केवल अभ्यास नहीं, विश्लेषण के रूप में देखें
    पुराने प्रश्न यह बताते हैं कि परीक्षा किस दिशा में सोचती है। कौन-से टॉपिक बार-बार पूछे गए हैं, किन विषयों से सीधे प्रश्न आए हैं और किनसे घुमा-फिराकर—इसका विश्लेषण करने से पढ़ाई अनावश्यक रूप से फैलती नहीं है।
  • Static GK को तैयारी की नींव मानें
    इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था और संस्कृति ऐसे विषय हैं जिनसे हर साल किसी न किसी रूप में प्रश्न आते हैं। इन विषयों को सतही रूप से नहीं, बल्कि बुनियादी समझ के साथ पढ़ना चाहिए। एक बार मजबूत आधार बन जाने के बाद GK के बाकी हिस्से आसानी से संभाले जा सकते हैं।
  • तथ्यों को अलग-अलग न पढ़ें, आपस में जोड़कर समझें
    GK में केवल नाम और तिथियाँ याद करना पर्याप्त नहीं होता। यह समझना भी जरूरी होता है कि कोई घटना क्यों महत्वपूर्ण है, किसी योजना की आवश्यकता क्यों पड़ी या किसी निर्णय का प्रभाव क्या रहा। इससे प्रश्न नए रूप में आने पर भी भ्रम नहीं होता।
  • नोट्स सीमित लेकिन उपयोगी रखें
    GK के लिए बहुत विस्तृत नोट्स बनाने से दोहराव मुश्किल हो जाता है। बेहतर होता है कि केवल वही बिंदु लिखे जाएँ, जिनमें भ्रम की संभावना रहती है या जो बार-बार भूल जाते हैं। परीक्षा से पहले इन्हीं नोट्स का दोहराव सबसे ज्यादा काम आता है।
  • GK को समय-समय पर दोहराने की आदत बनाएं
    GK ऐसी विषयवस्तु नहीं है जिसे एक बार पढ़कर छोड़ा जा सके। जो जानकारी आज याद है, वह कुछ समय बाद धुंधली हो जाती है। इसलिए नियमित अंतराल पर दोहराव जरूरी होता है, खासकर Static GK के लिए।
  • स्कूल स्तर और प्रतियोगी स्तर की तैयारी को आपस में न मिलाएँ
    स्कूल के छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की जानकारी अधिक महत्वपूर्ण होती है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र आधारित तैयारी ज्यादा प्रभावी रहती है। दोनों स्तरों की तैयारी का तरीका अलग होना चाहिए, तभी परिणाम बेहतर आते हैं।

स्टैटिक जीके और करंट जीके में अंतर

GK की तैयारी करते समय बहुत से छात्रों को यह साफ नहीं होता कि स्टैटिक जीके और करंट जीके में असल फर्क क्या है और दोनों को कैसे पढ़ना चाहिए। कई बार छात्र केवल करंट जीके पर ज़्यादा ध्यान देने लगते हैं, जबकि कुछ छात्र सिर्फ स्टैटिक जीके पढ़कर मान लेते हैं कि तैयारी पूरी हो गई। जबकि सच्चाई यह है कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए दोनों का संतुलन जरूरी होता है।

स्टैटिक जीके वह हिस्सा होता है जो लंबे समय तक लगभग एक जैसा रहता है, जबकि करंट जीके समय के साथ बदलती रहती है। नीचे दिए गए अंतर से यह समझना आसान होगा कि दोनों का उपयोग और तैयारी का तरीका कैसे अलग है।

बिंदुस्टैटिक जीकेकरंट जीके
क्या होता हैऐसे तथ्य और जानकारी जो वर्षों तक नहीं बदलतीहाल के समय की नई घटनाओं से जुड़ी जानकारी
इसमें क्या पढ़ते हैंइतिहास, भूगोल, संविधान, संस्कृति, बुनियादी अर्थव्यवस्थासरकारी योजनाएँ, बजट, खेल समाचार, नियुक्तियाँ, अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
जानकारी बदलती है या नहींबहुत कम बदलती हैबार-बार बदलती रहती है
तैयारी कब करनी चाहिएतैयारी की शुरुआत मेंतैयारी के दौरान और परीक्षा के पास
कितनी बार पढ़ना पड़ता हैसमझकर पढ़ने के बाद समय-समय पर दोहरानानियमित रूप से अपडेट करना पड़ता है
परीक्षा में कैसे सवाल आते हैंसीधे तथ्य या थोड़ा घुमा-फिराकरघटना से जुड़ा सीधा या कारण-आधारित प्रश्न
स्कूल स्तर पर उपयोगकिताबों में पढ़ाया जाने वाला मुख्य हिस्सासीमित रूप में
प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वलगभग हर परीक्षा में जरूरीहाल के वर्षों में बढ़ता महत्व
छात्रों से होने वाली आम गलतीइसे आसान समझकर कम समय देनासिर्फ इसी पर निर्भर हो जाना
सही तरीकाइसे आधार बनाकर तैयारी करनाStatic GK के साथ जोड़कर पढ़ना
उदाहरणकर्क रेखा, संविधान के अनुच्छेद, स्वतंत्रता आंदोलननई योजनाएँ, हाल का बजट, हालिया खेल विजेता

अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में GK का स्तर और दायरा अलग होता है, इसलिए तैयारी शुरू करने से पहले संबंधित परीक्षा का सिलेबस देख लेना फायदेमंद रहता है, जैसे UPSC सिलेबस

FAQs

GK का फुल फॉर्म क्या होता है?

GK का फुल फॉर्म General Knowledge होता है, जिसे हिंदी में सामान्य ज्ञान कहा जाता है। इसमें रोज़मर्रा की दुनिया, देश-दुनिया की घटनाओं और विभिन्न विषयों से जुड़ी बुनियादी जानकारी शामिल होती है।

GK में सबसे पहले क्या पढ़ना चाहिए?

GK की शुरुआत हमेशा उन विषयों से करनी चाहिए जो हर परीक्षा में किसी न किसी रूप में सामने आते हैं। इतिहास, भूगोल और भारतीय संविधान जैसे विषय पहले पढ़ने से एक मजबूत आधार बनता है। जब यह आधार साफ हो जाता है, तब बाकी GK के हिस्सों को समझना आसान हो जाता है। शुरुआत में बहुत सारे विषय एक साथ लेने से बचना चाहिए।

GK में कितने विषय होते हैं?

GK कोई एक विषय नहीं, बल्कि कई विषयों का समूह होता है। इसमें मुख्य रूप से इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और समसामयिक घटनाएँ शामिल होती हैं। अलग-अलग परीक्षाओं में इन विषयों का वजन अलग हो सकता है, इसलिए सभी को एक ही गहराई से पढ़ना जरूरी नहीं होता।

GK और GS में क्या अंतर है?

GK (सामान्य ज्ञान) में अधिकतर सीधे तथ्य पूछे जाते हैं, जैसे तिथियाँ, स्थान, नाम और परिभाषाएँ। GS (सामान्य अध्ययन) में उन्हीं विषयों को थोड़ा गहराई से समझने की अपेक्षा होती है, जहाँ कारण, प्रभाव और विश्लेषण भी पूछा जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो GK जानकारी पर आधारित होता है, जबकि GS समझ और सोच पर।

GK की तैयारी के दौरान सबसे ज़्यादा कन्फूज़न कहाँ होता है और उससे कैसे बचें?

GK में सबसे ज़्यादा कन्फूज़न आमतौर पर मिलते-जुलते तथ्यों में होता है, जैसे एक जैसी योजनाओं के नाम, पास-पास की तिथियाँ, या एक ही विषय से जुड़े कई तथ्य। ऐसी स्थिति में छात्र सही जानकारी जानते हुए भी गलत विकल्प चुन लेते हैं।
इस कन्फूज़न से बचने के लिए जरूरी है कि ऐसे टॉपिक्स को अलग से चिन्हित किया जाए और उन्हें तुलना करके पढ़ा जाए। बार-बार गलत हो रहे प्रश्नों को दोबारा देखकर यह समझना चाहिए कि गलती तथ्य में है या समझ में। जब तथ्यों को उनके संदर्भ के साथ पढ़ा जाता है और भ्रम वाले टॉपिक्स को बार-बार दोहराया जाता है, तो GK में होने वाली कन्फूज़न काफी हद तक कम हो जाती है।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में दिए गए विगत वर्षों के जीके प्रश्न आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार रहे होंगे। सामान्य ज्ञान से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारी और अभ्यास प्रश्न पढ़ने के लिए आप Leverage Edu पर उपलब्ध अन्य हिंदी जीके ब्लॉग्स भी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

66 comments
  1. आपने जो अभ्यास तयार किया है बहुत अच्छा है धन्यवाद मॅडम/ सर
    सवाल और जबाब बहुत बहुत अच्छे है धन्यवाद

    1. चन्दन जी, आपका आभार। हम त्वरित ही आपके सुझाव को अपने ब्लॉग में अपडेट करेंगे।

  2. My Name is Arti Rajvanshi , … This blag is very nice and other pepar very helpful thank you thank you so much

  3. में बहुत प्रभावित हूँ, इस प्रयास से मन में सफलता की चाहत बड गयी हैं। आपका कोटी कोटी नमन।

  4. Veri nice to hear that the best for your future life thinking about how to use the same time in a few days

    1. आपका धन्यवाद, ऐसे ही आप हमारे ब्लॉग्स पढ़ते रहिए।

  5. आप ने जो जानकारी दी है वो मेरे लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है आप का बहुत-बहुत धन्यवाद

    1. IAS बनने के लिए आप हमारी बेवसाइट में जाकर UPSC से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।

  6. बहुत अच्छा sir आप इसी तरह
    और जानकारी देते रहिए बहुत बहुत धन्यवाद आपका 🙏🙏🙏✍✍

  7. सर प्रतियोगी परीक्षा में इसी तरह का सवाल रहता है ।कृपया जानकारी दीजिए।धन्यवाद

    1. धन्यवाद, इसी तरह के और मजेदार और जानकारी भरे ब्लॉग पढ़ने के लिए आप https://leverageedu.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

    1. धन्यवाद, इसी तरह के और मजेदार और जानकारी भरे ब्लॉग पढ़ने के लिए आप https://leverageedu.com/ पर विजिट कर सकते हैं।