E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप: जानिए इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि

1 minute read
E Kalyan Jharkhand

E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप झारखंड सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करती है कि राज्य का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप ई कल्याण झारखण्ड स्कॉलरशिप आरंभ किया गया है। इस ब्लॉग के अंदर ई कल्याण झारखण्ड स्कॉलरशिप के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। स्कॉलरशिप का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज के संबंधित सभी जानकारियां आप इस ब्लॉग के अंदर प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं E Kalyan Jharkhand  के बारे में।

योजना का नामJharkhand e Kalyan scholarship
इनके द्वारा शुरू की गयीझारखण्ड सरकार
लाभार्थीपोस्ट मैट्रिक में पढ़ रहे और 10 वीं पास करने वाले विधार्थी
विभागई कल्याण विभाग झारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ekalyan.cgg.gov.in/Login.do

यह भी पढ़ें: जियो स्कॉलरशिप

झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति 2023 प्राप्त करने के लिए टाइमलाइन

E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए टाइमलाइन नीचे दी गई है-

डिटेल्सडेट्स
आवेदन शुरू करने के लिए डेट10 मार्च 2023
आवेदन करने के लिए लास्ट डेट10 मई 2023

झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल क्या है?

E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप के माध्यम से राज्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान करती है। एस्कॉलरशिप उच्च माध्यमिक कक्षा पास करने वाले छात्रों को प्रदान की जाती है। E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को प्रदान किए हैं जो अपने आर्थिक स्थिति के कारण आगे नहीं पढ़ पाते हैं।  इस योजना के कारण वह सभी लोग शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं और आगे प्रोत्साहित होते हैं। E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आपको झारखंड कल्याण विभाग द्वारा दी गई वेबसाइट पर जाना होता है। इस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना होता है। E Kalyan Jharkhand  स्कॉलरशिप यह केवल पोस्ट मैट्रिक और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी को ही प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: सीताराम जिंदल स्कॉलरशिप

ई कल्याण स्कॉलरशिप की लिस्ट

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप बच्चों को प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तीन स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है जो की कुछ इस प्रकार है।

  • प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (राज्य के भीतर)
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (राज्य के बाहर)

यह भी पढ़ें: एनएमएमएस स्कॉलरशिप

ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लाभ तथा विशेषताएं

ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लाभ तथा विशेषताएं नीचे बताई गई है:

  • झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के माध्यम से झारखंड के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण ना छोड़े और अपना भविष्य सुधार सकें।
  • सरकार द्वारा झारखंड ई कल्याण पोर्टल की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं और स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं।
  •  यह स्कॉलरशिप केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए आरंभ की गई है।
  • राज्य के सभी विद्यार्थी जो स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस स्कॉलरशिप के माध्यम से अब बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी और  भविष्य मैं अपने सपने को अच्छे से साकार कर पाएंगे। क्योंकि उनकी पढ़ाई का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
  • स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है , जिससे स्कॉलरशिप के पैसे उनके खाते में आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब स्कॉलरशिप

ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट नीचे दिए गए हैं:

  • मैट्रिक का मार्कशीट (10 th Marksheet)
  • जाती प्रमाण पत्र (ऑनलाइन)
  • आय प्रमाण पत्र (ऑनलाइन )
  • आय प्रमाण पत्र की वैधता 1 अप्रैल से होनी चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र (ऑनलाइन)
  • स्कूल/कॉलेज का बोनाफाईड सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पिछले साल का मार्कशीट
  • एक रंगीन फोटोग्राफ
  • एडमिशन नंबर
  • एडमिशन डेट

यह भी पढ़ें: प्रियंवदा बिरला स्कॉलरशिप

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए योग्यता क्या है?

ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लिए आवश्यक योग्यता नीचे दी गई है:

  • झारखंड राज्य स्थायी एवं लोकल निवासी ही इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • यह छात्रवृति  योजना केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी गरीब श्रेणी के लिए लागू होती है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम पारिवारिक आय   2.5 लाख तक होनी चाहिए।
  • ओबीसी श्रेणी के लिए अधिकतम पारिवारिक आय  1.5  लाख तक होनी चाहिए।
  • इस छात्रवृति योजना का लाभ 10 वीं से ऊपर किसी भी संकाय एवं किसी भी वर्ग में पढने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • नई नियमावली के तहत राज्य के बाहर के विश्वविद्यालय एवं संस्थानों से सामान्य स्नातक कोर्स जैसे बी० ए०, बीएससी, बि० कोम, सहित डिग्री डिप्लोमा और अन्य कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

ई कल्याण छात्रवृत्ति झारखंड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले ‘e Kalyan’ की वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in/ को अपने ब्राउज़र पर खोलें ।
  2. अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहें हैं तो स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें एक नया पेज खुलेगा सबसे नीचे Register/Sign up लिंक पर क्लिक कर अपना सारा विवरण भर लें एवं भरा हुआ विवरण का प्रिंट ले लें।
  3. अगर आप पहले अप्लाई कर चूंके हैं और ये आप दूसरी बार अप्लाई कर रहें हैं तो आप स्टूडेंट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें अपना Username और Password डालकर Login कर लें एवं अपना सारा विवरण  भर लें एवं भरा हुआ विवरण का प्रिंट ले लें।

झारखंड ई कल्याण मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

झारखंड ई कल्याण मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • आप को सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: इंस्पायर स्कॉलरशिप

Contact Helpdesk No’s: 040-23120591,040-23120592,040-23120593
E-mail: [email protected]

Source: J L Jharkhand

FAQs

ई कल्याण का लास्ट डेट कब है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 है।

ई कल्याण स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

आप इस प्रकार चेक कर सकते हैं – 
अपने “Student Login ID” से लॉगिन कर लें।
फिर, Post Matric Application Status के “Application Status” लिंक पर क्लिक करें।
और “Session” को सेलेक्ट करे।
इतना करने के बाद सारा विवरण आप देख सकते है।

छात्रवृत्ति का फॉर्म कब से भराएगा?

जिला सूचना केंद्र के प्रिंसीपल सिस्टम एनालिस्ट प्रशांत करोले ने बताया कि 31 जनवरी तक पोर्टल के जरिए फॉर्म भरे जाएंगे। इसके लिए संबंधित छात्र को समग्र आईडी, आधार नंबर, 10वीं बोर्ड की मार्कशीट, बोर्ड का नामांकन नंबर, जाति व आय प्रमाण-पत्र, पिछले साल की मार्कशाट अनिवार्य है।

आशा करते हैं कि आपको E Kalyan Jharkhand का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments