Chattan Kise Kahate Hain: शैल किसे कहते हैं? जानें प्रकार और उदाहरण 

1 minute read
Chattan Kise Kahate Hain

Chattan Kise Kahate Hain: हमारी पृथ्वी एक गतिशील ग्रह है जो कि सकेंद्री परतों से बनी है। पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को पर्पटी (Crust) कहा जाता हैं। यह सबसे पतली परत होती है। यह महाद्वीपीय संहति में 35 किमी एवं समुंद्री सतह में केवल 5 किमी तक है। महाद्वीपीय संहति मुख्य रूप से सिलिका एवं ऐलुमिना जैसी खनिजों से बनी है। वहीं पर्पटी के ठीक नीचे मेटल होता है जो 2900 किमी की गहराई तक फैला होता है। इसकी सबसे आंतरिक परत क्रोड है, जिसकी त्रिज्या लगभग 3500 किमी है। यह मुख्यतः निकल एवं लोहे की बनी होती है। क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी के आयतन का केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही पर्पटी है। जबकि 84 प्रतिशत मेटल एवं 15 प्रतिशत हिस्सा क्रोड है। 

बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामाजिक विज्ञान विषय से संबधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में सामाजिक विज्ञान के एक महत्वपूर्ण विषय शैल किसे कहते हैं? (Chattan Kise Kahate Hain) के बारे में बताया गया है। 

शैल किसे कहते हैं? – Chattan Kise Kahate Hain

शैल उस ठोस, कठोर पदार्थ को कहते हैं जो पृथ्वी की बाहरी परत यानी भू-पर्पटी (crust) का निर्माण करता है। इसे “चट्टान” (Rock) भी कहा जाता है। पृथ्वी की पर्पटी अनेक प्रकार के शैलों से बनी है। पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहते हैं। शैल विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती हैं। 

शैल के प्रकार – Shail Ke Prakar

शैल मुख्य रुप से तीन प्रकार की होती हैं:-

  • आग्नेय शैल 
  • अवसादी शैल 
  • कायांतरित शैल  

आग्नेय शैल किसे कहते हैं? 

आग्नेय शैल (Igneous Rocks) वे शैल (चट्टानें) होती हैं जो मैग्मा या लावा के ठंडा होकर ठोस बनने से बनती हैं। इन्हें प्राथमिक शैल भी कहते हैं। ध्यान दें कि आग्नेय शैल दो प्रकार की होती हैं:-

  • बर्हिभेदी शैल – जब द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आता है और तेजी से ठंडा होकर ठोस बन जाता है। पर्पटी पर इस प्रकार से बने शैल को बर्हिभेदी आग्नेय शैल कहते हैं। इनकी संरचना बहुत महीन दानों वाली होती है। उदाहरण के लिए बेसाल्ट। दक्क्न पठार बेसाल्ट शैलों से ही बना है। 
  • अंतर्भेदी शैल – अंतर्भेदी शैल वे आग्नेय शैल होती हैं जो पृथ्वी की सतह के अंदर गहराई में मैग्मा के धीरे-धीरे ठंडा होकर जमने से बनती हैं। धीरे-धीरे ठंडा होने के कारण ये बड़े दानों का रूप ले लेते हैं। ग्रेनाइट ऐसे ही शैल का एक उदाहरण है। 

अवसादी शैल किसे कहते हैं? – Avsadi Chattan Kise Kahate Hain

अवसादी शैल (Sedimentary Rocks) वे शैल (चट्टानें) होती हैं जो रेत, मिट्टी, कंकड़, जीवाश्म और अन्य कणों के जमा होने और समय के साथ दबाव के कारण कठोर हो जाने से बनती हैं। ये अदृढ़ अवसाद दबकर एवं कठोर होकर शैल की परत बनाते हैं। उदाहरण के लिए, बलुआ पत्थर, रेत के दानों से बनता है। इन शैलों में पौधों, जानवरों एवं अन्य सूक्ष्म जीवाणुओं, जो कभी इन शैलों पर रहे हैं, के जीवाश्म भी हो सकते हैं।  

कायांतरित चट्टान किसे कहते हैं?

Rupantarit Chattan Kise Kahate Hain: कायांतरित चट्टान (Metamorphic Rock) वह चट्टान होती है जो पहले से मौजूद किसी आग्नेय या अवसादी चट्टान के अत्यधिक ताप, दबाव या रासायनिक क्रियाओं के कारण अपने रूप, बनावट और संघटन में बदलाव के बाद बनती है। कायांतरित चट्टान को रूपांतरित चट्टान भी कहा जाता है। उदाहरण के लिए, चिकनी मिट्टी स्लेट में एवं चुना पत्थर संगमरमर में परिवर्तित हो जाता है। 

FAQs 

शैल क्या है?

शैल वह प्राकृतिक रूप से ठोस पदार्थ है जो खनिजों से बना होता है और पृथ्वी की सतह तथा अंदरूनी हिस्सों में पाया जाता है।

मैग्मा कैसे बनता है?

पृथ्वी के भीतर मौजूद चट्टानों के पिघलने से मैग्मा बनता है। 

शैल चक्र क्या है?

एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हैं। 

जीवाश्म क्या है?

शैलों की परतों में दबे मृत पौधों एवं जंतुओं के अवशेषों को जीवाश्म कहते हैं। 

अवसादी चट्टान का दूसरा नाम क्या है?

अवसादी चट्टान को सेडिमेंट्री रॉक्स (Sedimentary Rock) भी कहा जाता है।    

आशा है कि आपको इस लेख में शैल किसे कहते हैं? (Chattan Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और UPSC परीक्षा से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*