CBSE Board 12th Result 2024: 12वीं के रिजल्ट का है इंतजार, जानिए कितना रहा था पिछली साल पास प्रतिशत

1 minute read
CBSE Board 12th Result 2024

CBSE Board 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई रिजल्ट के लिए आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी को साझा नहीं किया है।  रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in के माध्यम से चेक कर पाएंगे।

वहीं CBSE Result 2023 में 12वीं क्लास में कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6 प्रतिशत बेहतर था। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 प्रतिशत रहा था और लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 प्रतिशत रहा था। 2023 में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे।

CBSE Board 12th Result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड 

यहां 10th और 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है-

  • स्टेप 1: CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3:  अब CBSE बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें। 10वीं वाले हाईस्कूल के लिंक पर और 12वीं वाले इंटर रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • स्टेप 6: स्टूडेंट्स यहां से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकते है।

CBSE Board Result 2024: मोबाइल पर कैसे अपना रिजल्ट चेक करें

यहां 10th और 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट को डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं:-

  • स्टेप 1: CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: रिजल्ट बटन पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 3: रोल नंबर और अन्य जरुरी जानकारियां फिल करें। 
  • स्टेप 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 5: इसके बाद रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें। 

ये भी पढ़ें 

CBSE Board : 5 साल में कैसा रहे 10वीं, 12वीं के नतीजे, यहां देखें
CBSE Full Form in Hindi : सीबीएसई का फुल फॉर्म क्या है?
CBSE Board Result 2024 : 10वीं-12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते हैं जारी
CBSE English Sample Paper Class 10 Pre Board : सीबीएसई क्लास 10th इंग्लिश प्री बोर्ड एग्जाम की क्वेश्चन पेपर देखें यहां
CBSE Board Exam 2024 : 10वीं, 12वीं के प्राइवेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
CBSE Date Sheet : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, यहां देखें किस दिन है कौन सा एग्जाम?

उम्मीद है आप सभी को CBSE Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*