BMS कोर्स विवरण: कॉलेज, फीस, योग्यता, सिलेबस और करियर स्कोप

1 minute read
bms course details in hindi

अगर आप 12वीं के बाद मैनेजमेंट और बिजनेस से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो BMS (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) कोर्स आपके लिए एक सही शुरुआत हो सकता है। इस कोर्स के माध्यम से आप बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे विषयों की बुनियादी समझ विकसित करते हैं, जो आगे चलकर कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के लिए जरूरी मानी जाती है।

BMS एक अंडरग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्स है, जिसमें आपको बिजनेस ऑपरेशन, टीम मैनेजमेंट, मार्केट एनालिसिस और निर्णय लेने से जुड़ी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाती हैं। इन स्किल्स की मदद से आप कंपनियों में मैनेजमेंट और बिजनेस से जुड़े विभिन्न रोल्स के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।

BMS कोर्स पूरा करने के बाद आप मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा कई छात्र आगे MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करके अपने करियर को और आगे बढ़ाते हैं।

इस ब्लॉग में आगे आप BMS कोर्स की योग्यता, एडमिशन प्रक्रिया, फीस, सिलेबस, टॉप कॉलेज और करियर स्कोप के बारे में विस्तार से जानेंगे।

कोर्स का नाम बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
कोर्स अवधि3 वर्ष 
कोर्स का लेवलअंडरग्रेजुएट
योग्यता कक्षा 12 पास (आमतौर पर न्यूनतम 50% अंक, संस्थान के अनुसार अलग हो सकते हैं)
एडमिशन क्राइटेरिया मेरिट बेस्ड / एंट्रेंस बेस्ड 
प्रवेश परीक्षा CUET UG, IPU CET, SET (Symbiosis), NMIMS NPAT
रोजगार के क्षेत्र कॉर्पोरेट कंपनियाँ, स्टार्टअप्स, बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर, कंसल्टिंग फर्म, ई-कॉमर्स कंपनियाँ, रिटेल और मार्केटिंग सेक्टर
जॉब प्रोफाइल बिजनेस एनालिस्ट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, HR असिस्टेंट, ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव

BMS कोर्स क्या है?

BMS का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज है। यह 3 साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जिसे बिजनेस और मैनेजमेंट की बुनियादी समझ विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप 12वीं के बाद मैनेजमेंट, बिजनेस ऑपरेशन और लीडरशिप से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए एक मजबूत आधार तैयार कर सकता है।

इस कोर्स के दौरान आपको मैनेजमेंट के सिद्धांत, बिजनेस रणनीतियाँ, मार्केटिंग, फाइनेंस और संगठन प्रबंधन जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही कई कॉलेजों में प्रोजेक्ट वर्क, केस स्टडी और इंटर्नशिप के माध्यम से आपको वास्तविक बिजनेस वातावरण को समझने का अवसर भी मिलता है, जिससे मैनेजमेंट से जुड़ी प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित करने में मदद मिलती है।

BMS कोर्स क्यों करें?

अगर आप 12वीं के बाद बिजनेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई को समझकर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो BMS कोर्स इस दिशा में एक उपयोगी शुरुआत बन सकता है। इस कोर्स के दौरान आपको बिजनेस की कार्यप्रणाली, टीम मैनेजमेंट और निर्णय लेने की प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण चीजों को समझने का मौका मिलता है। नीचे कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि BMS कोर्स क्यों चुन सकते हैं:

  • बिजनेस की बेसिक समझ विकसित होती है – BMS में आपको मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और बिजनेस ऑपरेशन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि कंपनियाँ और संगठन किस तरह काम करते हैं।
  • MBA के लिए मजबूत आधार बनता है – अगर आप आगे MBA करना चाहते हैं, तो BMS की पढ़ाई मैनेजमेंट के कई कॉन्सेप्ट पहले ही स्पष्ट कर देती है। इससे आगे की पढ़ाई समझना आसान हो जाता है।
  • प्रैक्टिकल सीखने का अवसर मिलता है – कई कॉलेजों में इस कोर्स के दौरान प्रोजेक्ट वर्क, प्रेजेंटेशन और इंटर्नशिप कराई जाती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से आपको वास्तविक बिजनेस माहौल को समझने का अनुभव मिलता है।
  • कई सेक्टर में अवसर मिल सकते हैं – BMS की डिग्री के बाद आप कॉर्पोरेट कंपनियों, बैंकिंग सेक्टर, स्टार्टअप्स, कंसल्टिंग फर्म और ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं।
  • प्रोफेशनल स्किल्स बेहतर होती हैं – इस कोर्स के दौरान कम्युनिकेशन, लीडरशिप और एनालिटिकल स्किल्स पर भी काम होता है, जो आगे किसी भी मैनेजमेंट रोल में उपयोगी साबित होती हैं।

BMS कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

BMS कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपके लिए यह जरूरी है कि आप संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय की एलिजिबिलिटी शर्तों को ध्यान से देख लें। अलग-अलग संस्थानों में नियम थोड़ा अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर निम्नलिखित योग्यताएं मांगी जाती हैं:

  • 12वीं पास होना जरूरी – BMS कोर्स में प्रवेश के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए।
  • न्यूनतम अंक – कई कॉलेजों में एडमिशन के लिए लगभग 50% अंक आवश्यक माने जाते हैं, हालांकि यह प्रतिशत संस्थान के अनुसार अलग हो सकता है।
  • एंट्रेंस या मेरिट के आधार पर एडमिशन – कुछ विश्वविद्यालय CUET UG, IPU CET, NMIMS NPAT या सेंट जेवियर्स BMS एंट्रेंस टेस्ट जैसी परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन देते हैं। वहीं कई कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके भी प्रवेश देते हैं।

BMS में एडमिशन कैसे होता है?

अगर आप BMS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आमतौर पर एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग की प्रक्रिया से गुजरना होता है। अलग-अलग विश्वविद्यालयों में यह प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एडमिशन पूरा होता है।

  • एंट्रेंस एग्जाम देना – कई केंद्रीय और प्रमुख विश्वविद्यालय BMS में एडमिशन के लिए CUET UG स्कोर स्वीकार करते हैं। इसके अलावा कुछ निजी और स्वायत्त संस्थान NPAT, SET, AIMA UGAT या IPMAT जैसी परीक्षाओं के आधार पर भी प्रवेश देते हैं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना – एंट्रेंस परीक्षा देने के बाद आपको संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इस दौरान 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
  • कॉलेज प्रेफरेंस और काउंसलिंग – कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आपको कॉलेज और कोर्स की पसंद (Preference) भरनी होती है। इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
  • मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट – विश्वविद्यालय आपके एंट्रेंस स्कोर और पात्रता शर्तों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करते हैं। मेरिट में स्थान मिलने पर आपको कॉलेज में सीट अलॉट की जाती है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करना – सीट मिलने के बाद आपको कॉलेज में जाकर ओरिजिनल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना होता है। इसके बाद निर्धारित फीस जमा करने पर आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाता है।

प्रवेश परीक्षाएं

BMS कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालय निम्नलिखित प्रवेश परीक्षाओं को स्वीकार कर सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा का प्रकारवर्ष 2026 में परीक्षा की संभावित तिथि
CUET (UG)राष्ट्रीय स्तरीयमई – जून 2026
IPMATराष्ट्रीय स्तरीयमई 2026
JIPMATराष्ट्रीय स्तरीयजून 2026
NPATविश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाजनवरी – मई 2026 (मल्टीपल स्लॉट्स)
SET (सिम्बोसिस)विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षामई 2026
MAH B.B.A./B.M.S. CETराज्य स्तरीयमई 2026
सेंट जेवियर एंट्रेंस एग्जामविश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाजून 2026

BMS कोर्स स्पेशलाइजेशन

BMS कोर्स में आप अपनी रुचि और करियर के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं:

  • फाइनेंस और एकाउंटिंग 
  • मार्केटिंग
  • ह्यूमन रिसोर्स
  • ऑपरेशंस मैनेजमेंट
  • इंटरनेशनल बिजनेस
  • एंटरप्रेन्योरशिप
  • बिजनेस एनालिटिक्स
  • सप्लाई चेन मैनेजमेंट
  • बिजनेस लॉ और एथिक्स
  • ट्रैवल एंड टूरिज्म

BMS कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस

BMS कोर्स में एडमिशन की आवेदन प्रक्रिया कॉलेज या विश्वविद्यालय के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाती है। दोनों तरीकों की सामान्य प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में समझाई गई है –

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ जमा करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार करें।
  • चयन होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं और निर्धारित फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि प्रवेश परीक्षा (जैसे – CUET UG, DU JAT, IPU CET, MUCMET और सेंट जेवियर्स) आयोजित होती है, तो उसमें शामिल हों।
  • मेरिट/रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अंत में फीस जमा करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

BMS कोर्स का सिलेबस

BMS सिलेबस को स्टूडेंट्स के वर्किंग स्किल्स और करियर डेवलपमेंट के लिए प्रोफेशनल रूप से तैयार किया गया है। इसमें आपको फाइनेंस, मार्केटिंग, HR आदि की स्पेशलाइजेशन भी शामिल होती हैं। ध्यान दें कि कोर्स का सिलेबस संस्थान और यूनिवर्सिटी अनुसार भिन्न हो सकता है, लेकिन प्रमुख थियोरेटिकल और प्रैक्टिकल विषय अधिकांश जगह समान होते हैं।

यहाँ आपके लिए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट से निम्नलिखित टेबल में BMS कोर्स का सिलेबस और इसमें पढ़ाए जाने वाले मुख्य विषयों की सूची दी गई है:-

सेमेस्टरमुख्य विषयमहत्वपूर्ण टॉपिक्सस्किल / प्रैक्टिकल आउटकम
सेमेस्टर 1प्रिंसिपल्स ऑफ मैनेजमेंटमैनेजमेंट की मूल अवधारणाएँ, प्लानिंग, ऑर्गेनाइजिंग, लीडरशिप, कंट्रोलिंगमैनेजमेंट सोच और बिजनेस स्ट्रक्चर की समझ
बिजनेस कम्युनिकेशनप्रोफेशनल कम्युनिकेशन, ईमेल राइटिंग, प्रेजेंटेशन स्किल, कॉर्पोरेट भाषाकम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल मजबूत
बिजनेस इकोनॉमिक्स-Iडिमांड-सप्लाई, मार्केट व्यवहार, इलास्टिसिटीमार्केट लॉजिक समझना
फाइनेंशियल अकाउंटिंगजर्नल, लेजर, ट्रायल बैलेंस, बैलेंस शीटबेसिक अकाउंटिंग स्किल
बिजनेस मैथ्सप्रतिशत, अनुपात, ब्याज, बेसिक सांख्यिकीएनालिटिकल सोच विकसित
सेमेस्टर 2ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियरकर्मचारी व्यवहार, मोटिवेशन, लीडरशिप स्टाइलएचआर की बेसिक समझ
बिजनेस एनवायरनमेंटभारतीय अर्थव्यवस्था, सरकारी नीतियाँ, व्यापार नियमबिजनेस अवेयरनेस
बिजनेस लॉकॉन्ट्रैक्ट लॉ, कंपनी लॉ, कानूनी ढांचालीगल बेसिक समझ
बिजनेस इकोनॉमिक्स-IIजीडीपी, मुद्रास्फीति, फिस्कल पॉलिसी, मैक्रो इकोनॉमिक्सआर्थिक निर्णय क्षमता
कंप्यूटर एप्लीकेशनएमएस एक्सेल, पावरपॉइंट, डेटा बेसिक्सडिजिटल और एक्सेल स्किल
सेमेस्टर 3मार्केटिंग मैनेजमेंटमार्केटिंग मिक्स, ब्रांडिंग, कंज्यूमर बिहेवियरमार्केटिंग रणनीति समझ
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंटभर्ती, ट्रेनिंग, परफॉर्मेंस मैनेजमेंटएचआर स्किल डेवलप
फाइनेंशियल मैनेजमेंटकैपिटल, इंवेस्टमेंट, बजट, रिस्क मैनेजमेंटफाइनेंशियल प्लानिंग
प्रोडक्शन और ऑपरेशन्सप्रोडक्शन सिस्टम, क्वालिटी कंट्रोल, लॉजिस्टिक्सऑपरेशनल समझ
रिसर्च मेथडोलॉजीडेटा कलेक्शन, रिसर्च प्रोसेस, रिपोर्ट राइटिंगरिसर्च और एनालिटिकल स्किल
सेमेस्टर 4बिजनेस स्ट्रेटेजीSWOT एनालिसिस, प्रतिस्पर्धा रणनीति, बिजनेस प्लानिंगस्ट्रेटेजिक सोच
कॉस्ट अकाउंटिंगकॉस्ट कंट्रोल, बजटिंग, कॉस्टिंग मेथडकॉस्ट एनालिसिस
बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टमबैंकिंग स्ट्रक्चर, फाइनेंशियल मार्केटफाइनेंस की समझ
एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंटस्टार्टअप, बिजनेस प्लान, उद्यमिता कौशलएंटरप्रेन्योर माइंडसेट
बिजनेस स्टैटिस्टिक्सडेटा एनालिसिस, प्रॉबेबिलिटी, फोरकास्टिंगडेटा आधारित निर्णय
सेमेस्टर 5इंटरनेशनल बिजनेसग्लोबल ट्रेड, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, ग्लोबलाइजेशनइंटरनेशनल बिजनेस समझ
इन्वेस्टमेंट एनालिसिसशेयर मार्केट, पोर्टफोलियो, रिस्क-रिटर्ननिवेश ज्ञान
ई-कॉमर्सऑनलाइन बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस मॉडलडिजिटल बिजनेस स्किल
स्पेशलाइजेशन विषयमार्केटिंग / फाइनेंस / एचआर / एनालिटिक्सकरियर फोकस तय
सेमेस्टर 6प्रोजेक्ट वर्कवास्तविक बिजनेस प्रोजेक्ट या रिसर्चप्रैक्टिकल एक्सपोजर
इंटर्नशिप / वाइवाइंडस्ट्री ट्रेनिंगकॉर्पोरेट अनुभव
बिजनेस एथिक्स और CSRनैतिकता, सस्टेनेबिलिटी, सामाजिक जिम्मेदारीएथिकल डिसीजन मेकिंग
स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंटलॉन्ग-टर्म बिजनेस प्लानिंगलीडरशिप और स्ट्रेटेजी

BMS कोर्स के लिए कॉलेज

BMS कोर्स की फीस संस्थान पर निर्भर करती है। सरकारी कॉलेजों में इसकी अनुमानित सालाना फीस लगभग INR 10,000 से INR 50,000 के बीच होती है। वहीं, प्राइवेट कॉलेजों में फीस अपेक्षाकृत अधिक होती है, जो INR 1,00,000 से 4,00,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है। कुछ प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में कुल कोर्स फीस 4 से 6 लाख तक भी हो सकती है। फीस में अंतर संस्थान की सुविधाओं और स्थान के अनुसार होता है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान या विश्वविद्यालय का फीस स्ट्रक्चर जरूर चेक कर ले।

यहाँ BMS कोर्स के लिए कुछ प्रमुख सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के नाम और उनकी फीस बताई है:

सरकारी संस्थान

कॉलेज का नामस्थानअनुमानित वार्षिक फीस
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (SSCBS)नई दिल्लीINR 18,000 – INR 25,000
सेंट जेवियर्स कॉलेजमुंबईINR 40,000 – INR 50,000
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (DU)नई दिल्लीINR 22,000 – INR 28,000
केशव महाविद्यालय (DU)नई दिल्लीINR 20,000 – INR 26,000
एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्समुंबईINR 20,000 – INR 30,000
इलाहाबाद विश्वविद्यालयप्रयागराजINR 10,000 – INR 15,000

प्राइवेट संस्थान

कॉलेज का नामस्थानअनुमानित वार्षिक फीस
NMIMS (अनिल सुरेंद्र मोदी स्कूल ऑफ कॉमर्स)मुंबईINR 3,50,000 – INR 4,25,000
सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज (SCMS)पुणे/नोएडाINR 3,20,000 – INR 4,00,000
क्राइस्ट यूनिवर्सिटीबेंगलुरुINR 2,00,000 – INR 2,80,000
मिथिबाई कॉलेजमुंबईINR 50,000 – INR 70,000
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडाINR 2,50,000 – INR 3,50,000
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI)गुड़गांवINR 4,50,000 – INR 5,50,000

नोट: तालिका में दी गई फीस केवल अनुमानित है और समय-समय पर बदल सकती है। सटीक और नवीनतम फीस की जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

BMS कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

BMS कोर्स करने के बाद आप बीमा सेक्टर, भारतीय रेलवे, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, विप्रो, डेलॉइट, गोदरेज, अमेजन, फ्लिपकार्ट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), शिक्षण संस्थाएं, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs), सरकारी और प्राइवेट बैंक में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी
मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव3.5 से 6.5 लाख 
सेल्स प्रोफेशनल4 से 7 लाख 
डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव3.5 से 6 लाख
एकाउंट्स एक्जीक्यूटिव3 से 5.5 लाख 
HR एक्जीक्यूटिव2.5 से 6 लाख 
बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव (BDO)2.5 से 4.5 लाख
ऑपरेशंस कोऑर्डिनेटर3 से 5 लाख 
कस्टमर सक्सेस एक्जीक्यूटिव2.5 से 5.5 लाख 


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

BMS कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

BMS कोर्स पूरा करने के बाद आपके सामने कई शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध होते हैं, लेकिन सही चुनाव लक्ष्य पर निर्भर करता है। यहाँ आपके लिए BMS कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प को संक्षिप्त में नीचे दी गई टेबल में बताया गया है, इन विकल्पों से आपकी करियर ग्रोथ बढ़ जाती है जो आपके सैलरी पैकेज को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है –

कोर्सअवधिकरियर अवसर
MBA (मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन)2 वर्षमैनेजर, बिजनेस कंसल्टेंट, मार्केटिंग मैनेजर
PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट)2 वर्षबिजनेस एनालिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर
MIM (मास्टर इन मैनेजमेंट)1-2 वर्षइंटरनेशनल बिजनेस मैनेजर, कंसल्टेंट
LLB (बैचलर ऑफ लॉज़)3 वर्षवकील, लीगल एडवाइजर, कॉर्पोरेट लॉ कंसल्टेंट
M.Com (मास्टर ऑफ कॉमर्स)2 वर्षअकाउंटेंट, फाइनेंस ऑफिसर
डेटा एनालिटिक्स / बिज़नेस एनालिटिक्स में PG कोर्स1-2 वर्षडेटा एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट
पब्लिक पॉलिसी या डेवेलपमेंट स्टडीज1-2 वर्षपॉलिसी एनालिस्ट, रिसर्चर

FAQs

BMS और BBA में क्या अंतर है?

BMS और BBA दोनों कोर्स मैनेजमेंट से जुड़े हैं, लेकिन BMS में बिज़नेस मैनेजमेंट और एनालिसिस पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जबकि BBA में जनरल मैनेजमेंट और बिज़नेस ऑपरेशन्स पढ़ाया जाता है। इन दोनों कोर्सेज के विषयों में समानता होती है, पर पढ़ाई की गहराई और तरीके में थोड़ा अंतर देखा जाता है।

BMS कितने साल का होता है?

यह ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है जिसकी अवधि सामान्यतः तीन वर्ष होती है। इसे छह सेमेस्टर में बाँटा जाता है। हर सेमेस्टर में मैनेजमेंट, बिज़नेस, इकोनॉमिक्स और ऑर्गेनाइज़ेशन से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं, जिससे विद्यार्थी को बिज़नेस ऑपरेशन्स और मैनेजमेंट की मूल समझ विकसित होती है।

क्या BMS कोर्स 12वीं के बाद किया जा सकता है?

हाँ, यह कोर्स 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है। अधिकतर यूनिवर्सिटीज़ में किसी भी विषय से 12वीं पास विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं, लेकिन कुछ अच्छे संस्थान अंकों के आधार पर चयन करते हैं। गणित या बिज़नेस बैकग्राउंड होने से इस कोर्स की पढ़ाई समझना आसान हो जाता है।

BMS कोर्स कौन कर सकता है?

इस कोर्स के लिए विद्यार्थी का 12वीं पास होना आवश्यक है। अधिकतर यूनिवर्सिटीज़ कम से कम 45 से 50 प्रतिशत अंक मांगते हैं। कुछ संस्थानों में प्रवेश परीक्षा या इंटरव्यू भी हो सकता है।

BMS में कितने विषय होते हैं?

BMS कोर्स में कुल 6 से 8 मुख्य विषय होते हैं, जो मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, अकाउंटिंग और ऑपरेशंस जैसे मैनेजमेंट के अलग-अलग पहलुओं को कवर करते हैं। ये विषय आपके बिजनेस और मैनेजमेंट ज्ञान को मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

संबंधित आर्टिकल्स:

CMA कोर्स डिटेल्सCFA कोर्स डिटेल्स
PGDM कोर्स क्या है?12वीं के बाद MBA कैसे करें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको BMS कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*