बीएससी करने के बाद क्या करें?

1 minute read
b sc karne ke baad kya kare

यदि आप बीएससी के बाद अच्छे करियर ऑप्शंस के बारे में सोच रहे हैं, तो यह पूरी तरह आपकी रूचि और फ्यूचर गोल्स पर निर्भर करता है। आप हायर स्टडीज कर सकते हैं या फिर रिसर्च व टीचिंग फील्ड को चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि सही कोर्स का चयन करने से न केवल आपकी स्किल्स बढ़ती है बल्कि जॉब मार्केट में आपकी डिमांड भी बढ़ जाती है। वहीं, अगर आप सिक्योर फ्यूचर और परमानेंट जॉब चाहते हैं तो अपनी पसंदीदा फील्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं।

आज तेजी से बदलती दुनिया में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के कारण साइंस के क्षेत्र में आपके पास कई करियर ऑप्शंस मौजूद हैं। इस लेख में आप बीएससी के बाद प्रमुख कोर्सेज और रोजगार के क्षेत्रों के बारे में जानेंगे। 

बीएससी के बाद हायर स्टडीज क्यों करें?

बीएससी के बाद हायर स्टडीज करने से संबंधित कोर्स या विषय में स्पेशलाइजेशन, रिसर्च स्किल्स और बेहतर करियर ऑपर्च्युनिटी मिलती हैं। इससे टीचिंग, रिसर्च, इंडस्ट्री और प्रतियोगी परीक्षाओं में सीनियर लेवल की जॉब्स की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा हायर स्टडीज के कुछ प्रमुख बेनिफिट्स इस प्रकार हैं:

  • विषय में स्पेशलाइजेशन
  • बेहतर करियर ऑपर्च्युनिटीज 
  • रिसर्च के अवसर
  • हाई सैलरी की संभावना
  • एडवांस रोल के लिए एलिजिबल बनना
  • शिक्षण क्षेत्र में प्रवेश
  • व्यक्तित्व और स्किल डेवलपमेंट 

बीएससी के बाद प्रमुख अकादमिक कोर्सेज 

अगर आप सोच रहे हैं कि BSc के बाद कौनसा अकादमिक कोर्स सबसे अच्छा है, तो यह आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है। इसमें अकादमिक रिसर्च और टेक्निकल एक्सपर्टीज अहम होती है। यहां आप बीएससी के बाद कुछ प्रमुख अकादमिक कोर्सेज की सूची देख सकते हैं:

प्रमुख अकादमिक कोर्सेज 
एमएससी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीएमएससी जूलॉजी 
एमएससी नर्सिंग एमएससी फिजिक्स 
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी एमएससी केमिस्ट्री 
एमएससी मैथमेटिक्स एमएससी एग्रीकल्चर 
एमएससी कंप्यूटर साइंस एमएससी नॉटिकल साइंस
एमएससी फैशन डिजाइन एमएससी हॉस्पिटैलिटी
एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस एमएससी बायोकेमिस्ट्री
एमएससी जियोलॉजी एमएससी माइक्रोबायोलॉजी
मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशंस 

प्रवेश परीक्षा

एमएससी व मास्टर कोर्स में एडमिशन के लिए आपको राष्ट्रीय या संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है। यहां कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची दी गई हैं:

प्रवेश परीक्षा का नाम प्रवेश परीक्षा की तिथि 
CUET PG 6 – 10 मार्च, 2026 
IIT JAM15 फरवरी, 2026 
NEST6 जून, 2026 
TISSNETमार्च 2026 (संभावित)

यह भी पढ़ें: लैब टेक्नीशियन कैसे बनें?

बीएससी के बाद प्रमुख प्रोफेशनल कोर्सेज

वैसे तो आप बीएससी के बाद अपनी रूचि अनुसार किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा पास कर एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन यहां साइंस विषय से संबंधित व इंडस्ट्री ओरिएंटेड कोर्सेज की सूची दी गई है:

2 वर्षीय एमबीए प्रोग्राम
एमबीए टेक्सटाइल मैनेजमेंटएमबीए एग्रीकल्चर एंड फ़ूड बिजनेस
एमबीए हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंटएमबीए लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट
एमबीए एनजीओ मैनेजमेंटएमबीए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट
एमबीए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीएमबीए डिज़ास्टर मैनेजमेंट
1-2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM)
3 वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम
बैचलर ऑफ लॉ (LLB)
बीएड प्रोग्राम
2 वर्षीय एमबीए प्रोग्राम
एमबीए टेक्सटाइल मैनेजमेंटएमबीए एग्रीकल्चर एंड फ़ूड बिज़नेस
बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed)

प्रवेश परीक्षा

सभी प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आपको राष्ट्रीय या संस्थान संबंधित प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य होता है। नीचे दी गई तालिका में कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची प्रोग्राम अनुसार दी गई हैं:

एमबीए प्रोग्राम और PGDM
प्रवेश परीक्षा का नामप्रवेश परीक्षा की तिथि 
CAT29 नवंबर, 2026 
XAT4 जनवरी, 2026 
MAT1-8 मार्च, 2026 
CMAT25 जनवरी, 2026 
SNAPदिसंबर 2026 (संभावित)
NMATनवंबर – दिसंबर, 2026 (संभावित)
IBSAT26-27 दिसंबर, 2026 
ATMA3 मई, 2026 
एलएलबी प्रोग्राम 
प्रवेश परीक्षा का नामप्रवेश परीक्षा की तिथि 
CLAT7 दिसंबर, 2025 
AILET3 मई, 2026 
SLAT20-28 दिसंबर, 2025 
CUET PG 6 – 10 मार्च, 2026 
बीएड प्रोग्राम
प्रवेश परीक्षा का नामप्रवेश परीक्षा की तिथि 
CTET7-8 फरवरी, 2026
पंजाब BEd CET मार्च-जून 2026 (संभावित)
छत्तीसगढ़ BEd CET जून-जुलाई, 2026 (संभावित)
APEdCET अप्रैल-मई, 2026 (संभावित)
TSEdCET मार्च-अप्रैल, 2026 (संभावित)
तमिलनाडु BEd (TNTEU)जुलाई, 2026 (संभावित)

यह भी पढ़ें: आंखों का डॉक्टर कैसे बनें?

बीएससी के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी 

अगर आप बीएससी के बाद करियर में स्टेबिलिटी, स्ट्रक्चर्ड ग्रोथ और अन्य कई प्रकार की सुविधाएं चाहते हैं, तो आप अपनी रूचि अनुसार इन प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में से किसी एक की तैयारी कर सकते हैं:

परीक्षा का नाम भर्ती आयोग प्रमुख पद 
सिविल सेवा परीक्षा (CSE)संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)IAS, IPS, IFS (प्रशासनिक अधिकारी)
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS)संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)आर्मी ऑफिसर (लेफ्टिनेंट), नेवल ऑफिसर, फ्लाइंग ऑफिसर, एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर, शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर व आर्टिलरी ऑफिसर आदि। 
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)कनिष्ठ लेखा सहायक, कस्टम्स इंस्पेक्टर, कनिष्ठ सेक्शन ऑफिसर आदि। 
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा (IBPS PO)बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)प्रोबेशनरी ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, क्रेडिट ऑफिसर, मार्केटिंग और सेल्स ऑफिसर, डिपॉजिट ऑफिसर व ट्रेजरी ऑफिसर आदि। 
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षाबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)IT ऑफिसर, HR ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी व क्रेडिट ऑफिसर आदि। 
इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE)IITs और IISc द्वारा आयोजितPSUs में विभिन्न पदों पर नौकरी जैसे सिंचाई इंजीनियर, रिसर्च और डेवलपमेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सॉफ़्टवेयर इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर व इंडस्ट्रियल इंजीनियर आदि। 

बीएससी के बाद अकादमिक रिसर्च और अध्यापन करियर

बीएससी के बाद एमएससी करने के बाद, यदि आप अकादमिक रिसर्च और अध्यापन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं:

परीक्षापरीक्षण संगठनयोग्यताएं उद्देश्य
CSIR NETवैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)एमएससी व संबंधित विषयों में न्यूनतम 55 % अंक वैज्ञानिक अनुसंधान और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने हेतु। 
UGC NETराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)एमएससी व संबंधित विषयों में न्यूनतम 55 % अंक कॉलेज व विश्वविद्यालय में अध्यापन और रिसर्च के लिए।

बीएससी के बाद प्रमुख डिप्लोमा कोर्सेज 

बीएससी के बाद यदि आप कम अवधि के इंडस्ट्री ओरिएंटेड और स्किल डेवलपमेंट कोर्स करना चाहते हैं, तो आप इन कोर्सेज का चयन कर सकते हैं: 

डिप्लोमा कोर्ससंभावित करियर स्कोप
डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंगडिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट, SEO स्पेशलिस्ट, कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट आदि। 
डिप्लोमा इन फॉरेन लैंग्वेजअनुवादक, इंटरप्रेटर, भाषा प्रशिक्षक
डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंटफाइनेंस एनालिस्ट, टैक्स को‑ऑर्डिनेटर
डिप्लोमा इन बैंकिंग और इंश्योरेंसबैंकिंग अधिकारी, बीमा सलाहकार
डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंटएचआर, ऑपरेशंस, बिजनेस सपोर्ट रोल्स
डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंसआईटी सपोर्ट, सिस्टम एडमिन, डेटा हैंडलिंग रोल्स
डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटीसाइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंगग्राफिक व वेब डिज़ाइनर

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद वेटरनरी डॉक्टर कैसे बनें?

बीएससी के बाद सही करियर ऑप्शन कैसे चुनें?

आपको बीएससी के बाद सही करियर चुनने के लिए अपनी पसंद, स्किल्स और मार्केट ट्रेंड्स का ध्यान रखना चाहिए:

  • सेल्फ-असेसमेंट: अपनी स्ट्रेंथ, कमजोरियां, रुचि और काम करने के पसंदीदा माहौल की पहचान करें। यह आपको सही फील्ड चुनने में मदद करेगा।
  • इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट एक्सपीरियंस: ग्रेजुएट लेवल पर ही अलग-अलग सेक्टर में प्रोजेक्ट या इंटर्नशिप करके वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त करें। इससे आप सही करियर ऑप्शन का चयन कर सकते हैं।  
  • मेंटरिंग और गाइडेंस: प्रोफेसर, सीनियर स्टूडेंट या इंडस्ट्री प्रोफेशनल से सलाह लेकर निर्णय लें। सही मार्गदर्शन से गलत निर्णय की संभावना कम होती है।
  • करियर की मांग और मार्केट ट्रेंड: IT, रिसर्च, फार्मा, एनवायर्नमेंटल साइंसेस और इंटरडिसिप्लिनरी रोल्स में नौकरी की मांग और भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन करें।
  • योग्यता और आवश्कताएं: आपको जिस फील्ड में करियर बनाना है, उसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और स्किल को सुनिश्चित करें।
  • भविष्य में ग्रोथ: अपने चुने हुए क्षेत्र में प्रमोशन, स्केल और सैलरी की संभावनाओं का आकलन करें। 
  • फ्यूचर प्रूफ स्किल्स: AI, डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग जैसे एडवांस्ड और आवश्यक स्किल्स सीखें। यह आपको बदलते उद्योग में प्रतिस्पर्धी बनाए रखेगा।

FAQs 

जॉब सिक्योरिटी के लिए BSc के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

बीएससी के बाद एमएससी डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स जॉब सिक्योरिटी प्रदान करते हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में लगातार मांग बनी रहती है।

बीएससी फाइनल ईयर के बाद क्या करना चाहिए?

बीएससी फाइनल ईयर के बाद आपको पोस्ट ग्रेजुएशन, सरकारी नौकरी की तैयारी, इंटर्नशिप या जॉब के विकल्पों पर विचार करना चाहिए, जो आपकी रुचि और करियर गोल पर निर्भर करते हैं।

बीएससी के बाद मास्टर डिग्री क्या है?

बीएससी के बाद मास्टर डिग्री (MSc) स्नातकोत्तर स्तर की स्पेशलाइज्ड एजुकेशन है, जो किसी विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में गहन अध्ययन और अनुसंधान के अवसर प्रदान करती है।

बीएससी के बाद प्राइवेट नौकरी कैसे पाएं?

बीएससी के बाद प्राइवेट नौकरी पाने के लिए इंटर्नशिप, ऑनलाइन जॉब पोर्टल, नेटवर्किंग और अपस्किलिंग कोर्स का सहारा लेना चाहिए।

बीएससी के बाद डॉक्टर कैसे बनें?

बीएससी के बाद डॉक्टर बनने के लिए MBBS या BDS जैसी मेडिकल डिग्री के लिए NEET क्वालिफाई करना और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना आवश्यक है।

Related Reads:

BDS कोर्स डिटेल्स12वीं के बाद NEET के बिना मेडिकल कोर्सेज
CTET पेपर 1 और 2 का सिलेबसडेंटिस्ट कैसे बने?


आशा है कि आपको इस लेख में बीएससी के बाद प्रमुख करियर ऑप्शंस की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही करियर गाइड से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*