Angola Facts : अंगोला के बारे में रोचक तथ्य 

1 minute read

अंगोला, दक्षिण अफ्रीका का एक विशाल देश है जो अपनी समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसे आधिकारिक तौर पर अंगोला गणराज्य (Republic of Angola) कहा जाता है। अंगोला की राजधानी ‘लुआंडा’ (Luanda) है, जो देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। तो ये थे अंगोला के बारे में कुछ रोचक तथ्य, अन्य Angola Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Angola Facts in Hindi – अंगोला से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Angola Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. अंगोला का नाम वास्तव में प्राचीन एनडोंगो साम्राज्य के राजाओं की उपाधि “एनगोला” से लिया गया है।
  2. अंगोला ने 11 नवंबर 1975 को पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
  3. अंगोला का क्षेत्रफल लगभग 1,246,700 वर्ग किलोमीटर है।
  4. अंगोला की करंसी क्वान्ज़ा है। 
  5. अंगोला में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। 
  6. अंगोला की आधिकारिक भाषा पुर्तगाली है।
  7. क्षेत्रफल के अनुसार, अंगोला अफ्रीका का सातवां सबसे बड़ा देश है। 
  8. संयुक्त राष्ट्र के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, अंगोला की जनसँख्या लगभग 3 करोड़ 78 लाख है।
  9. क्वांज़ा नदी अंगोला की सबसे लंबी नदी है। इसे कोन्ज़ा, क्वान्ज़ा, और कुआन्ज़ा के नाम से भी जाना जाता है।
  10. अंगोला एक ऐसा देश है जहाँ युवा पीढ़ी की संख्या अधिक है। 
  11. अंगोला की राजधानी लुआंडा को “अफ्रीका का पेरिस” कहा जाता है। 
  12. अंगोला का पारंपरिक संगीत सेम्बा है। यह संगीत अंगोला की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 
  13. 1975 में पुर्तगाल से आज़ाद होने के बाद से अंगोला में तीन संविधान रहे हैं। पहला संविधान 1975 में लागू हुआ, दूसरा संविधान 1992 में और तीसरा संविधान 2010 में लागू  हुआ था।
  14. अंगोला का भोजन वास्तव में पुर्तगाली और अफ्रीकी स्वाद से प्रभावित है।
  15. अंगोला दुनिया के प्रमुख हीरा उत्पादक देशों में से एक है।
  16. विशाल सैबल मृग, अंगोला का राष्ट्रीय प्रतीक है। 
  17.  क्वीकामा राष्ट्रीय उद्यान अंगोला का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों में से एक है। 
  18. अंगोला के मुख्य कृषि उत्पादों में कॉफी, मक्का और कसावा (एक ऐसी जड़ वाली फसल जिसका उपयोग साबूदाना बनाने के लिए होता है)  शामिल हैं।
  19. अंगोला की राजधानी लुआंडा, विदेशियों के रहने के लिए सबसे महंगे शहरों में से एक है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Angola Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*