अंधों में काना राजा मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
अंधों में काना राजा मुहावरे का अर्थ

अंधों में काना राजा मुहावरे अर्थ (Andho Mein Kana Raja Muhavare Ka Arth) मूर्खों के बीच में कम ज्ञान वाले को भी श्रेष्ठ ज्ञानवान माना जाता है। तो ऐसे में उस वाक्य के लिए अंधों में काना राजा मुहावरे का प्रयोग करते हैं, इस ब्लॉग में अंधों में काना राजा मुहावरे का अर्थ का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

अंधों में काना राजा मुहावरे अर्थ क्या है?

अंधों में काना राजा मुहावरे अर्थ (Andho Mein Kana Raja Muhavare Ka Arth) होता है- मूर्खों के बिच कम पढ़ा लिखा व्यक्ति, मूर्खों में थोड़ा समझदार व्यक्ति।

अंधों में काना राजा मुहावरे पर व्याख्या

मोहित एक इंटरव्यू में गया वह पर सब लोग हिंदी में ही जवाब दे रहे थे, मोहित ने वहां पर अंग्रेजी में जवाब देकर उस नौकरी को पा लिया और वो अंधों में काना राजा बन गया।

अंधों में काना राजा मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • गांव में न पढ़ें लिखे लोगों के बीच में अनमोल बस 12वीं पास है, जिसे लोग कहते हैं अंधों में काना राजा।
  • एक दुकान पर सेठ से पैसे मांगने पर उसके नौकर बहुत डरते थे, लेकिन सुरेश बेधड़क पैसे मांग था वह अंधों में काना राजा था। 
  • मेरे गांव में बिना पढ़ा लिखा लड़का चुनाव जीत गया, लेकिन उस गांव में अंधों में काना राजा बन गया। 
  • पढ़ाई का ज्ञान न होने के बाद भी वो काम पढ़ें लोगो के बीच अंधों में काना राजा बना रहता था।

उम्मीद है, अंधों में काना राजा मुहावरे अर्थ (Andho Mein Kana Raja Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*