अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ

अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ (Akal Ka Dushman Muhavare Ka Arth) जब कोई व्यक्ति किसी बात को बार-बार समझने के बाद भी न समझे, जिसे समझाना व्यर्थ हो जाये तो हम उस वाक्य के लिए अक्ल का दुश्मन मुहावरे का प्रयोग करते हैं। कई बार हिंदी की परीक्षाओं में मुहावरों के बारे में पूछा जाता है, इसलिए इस ब्लॉग में अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ, वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेंगे।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ क्या है?

अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ (Akal Ka Dushman Muhavare Ka Arth) होता है- मूर्ख या बेवकूफी के काम करने वाला’, मूर्ख व्यक्ति।

अक्ल का दुश्मन मुहावरे पर व्याख्या

अनुराग आजकल बहुत अजीब हरकते करता है, वो गलत चीज पर भी बात को नहीं मानता है। कभी-कभी लगता है अनुराग अक्ल का दुश्मन हो गया है।

अक्ल का दुश्मन मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • मोहित बहुत बड़ा अक्ल का दुश्मन है, वो कभी किसी की बात मानता ही नहीं है।
  • कुछ लोग अक्ल के दुश्मन होते हैं, उनको कोई नहीं समझा सकता है।
  • कल स्कूल में बच्चों को कुछ काम करने को दिया और सबने उल्टा कर दिया, टीचर ने सबको डांटे हुए कहा तुम सब अक्ल के दुश्मन हो गए हो। 
  • अनमोल को समझते हुए, उसके पिता ने कहा की तुम दिन का दिन अक्ल के दुश्मन होते जा रहे हो। 

उम्मीद है, अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ (Akal Ka Dushman Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*