एक और एक ग्यारह मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Ek Aur Ek Gyarah Muhavare ka Arth

एक और एक ग्यारह मुहावरे का अर्थ (Ek Aur Ek Gyarah Muhavare Ka Arth) होता है, “जब हम लोगों किसी काम को मिलकर एक साथ करते हैं”। तो उसके लिए हम मुहावरे का प्रयोग करते हैं “एक और एक ग्यारह”। इस ब्लॉग में आप एक और एक ग्यारह मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

एक और एक ग्यारह मुहावरे का अर्थ क्या है?

एक और एक ग्यारह मुहावरे का अर्थ (Ek Aur Ek Gyarah Muhavare Ka Arth) होता है- एकता मे शक्ति होना। 

एक और एक ग्यारह मुहावरे का अर्थ अंग्रेजी में 

One and one make eleven- These people will keep robbing us like this until we become one and one eleven.

एक और एक ग्यारह पर व्याख्या

विजय और शेखर दोनों पक्के दोस्त थे और दोनों एक साथ मिल कर सभी मुश्किल से मुश्किल काम को कर देते थे। उन दोनों की मित्रता को एक और एक ग्यारह कहा जाता था। 

एक और एक ग्यारह मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • जब हम मिलकर किसी काम को करते हैं तो हम कहते हैं, हम एक और एक ग्यारह हैं। 
  • साथ मिल कर काम करने से शक्ति मिलती है और लोग कहते है, ये एक और एक ग्यारह है।
  • सभी को एक और एक ग्यारह हो कर रहने से बहुत लाभ है।
  • शुभम और महेश हमेशा एक और एक ग्यारह होकर काम करते हैं।

उम्मीद है, एक और एक ग्यारह मुहावरे का अर्थ (Ek Aur Ek Gyarah Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*