स्कूल असेंबली के लिए 30 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 30 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 30 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 30 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 30 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. देशभर में हर वर्ष 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस (Ayushman Bharat Day 2026) मनाया जाता है। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी।
  2. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) 30 अप्रैल से चंडीगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में बेहतर प्रथाओं और नवाचारों पर 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। यह दो दिवसीय सम्मेलन होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे।
  3. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहा है। इसका नाम ‘ई-प्राप्ति’ है। यह पुराने और निष्क्रिय EPF खातों को ढूंढने और उन्हें UAN से जोड़ने में मदद करेगा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 30 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल को नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  2. अमेरिका की सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट सांसदों द्वारा प्रस्तुत उस विधेयक को खारिज कर दिया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को क्‍यूबा पर अमेरिकी ऊर्जा नाकाबंदी समाप्त करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य करने का प्रावधान था।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 30 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. वरिष्ठ IPS अधिकारी सी.वी. आनंद को तेलंगाना का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  2. दिल्ली हाई कोर्ट 4 मई को शराब नीति मामले पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई सीबीआई की याचिका पर होगी, जिसमें निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया था।
  3. दिल्ली सरकार ने इस साल खराब मौसम के कारण गेहूं की गुणवत्ता पर असर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकार ने गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में विशेष छूट देने को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
  4. रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पूर्वी समर्पित माल गलियारे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24 घंटे गश्त बढ़ाने और ड्रोन की तैनाती के माध्यम से निगरानी बढ़ाने की व्यापक योजना की घोषणा की है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 30 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 42वां मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून सेशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों को 22 से 24 मई 2026 के बीच आवेदन पत्र में सुधार का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

आशा है कि आपको 30 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*