12वीं के बाद इंडियन आर्मी कैसे ज्वाइन करें?

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
12th ke baad army kaise join kare

भारत में 12वीं के बाद भारतीय सेना में जाना कई युवाओं का सपना होता है। यदि आप 12वीं के बाद भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आप अग्निवीर स्कीम और नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) के माध्यम से देश की सेवा करने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। यह देश की सेवा करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है, यदि आप भी इस दिशा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में आप 12वीं के बाद भारतीय सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया के बारे में जान सकेंगे।

भारतीय सेना के बारे में

भारतीय सेना भारत की थल सेना को कहा जाता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत की सीमाओं की रक्षा करना, आतंरिक सुरक्षा बनाए रखना और आपदा के समय में नागरिकों की रक्षा करना है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और शक्तिशाली सेनाओं में से एक है, जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1895 को ब्रिटिश काल में हुई थी, जबकि आजादी के बाद यह भारतीय गणराज्य की सेना बन गई और 15 जनवरी 1949 को पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल के.एम. करिअप्पा नियुक्त हुए। भारतीय सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसका सर्वोच्च कमांड भारत के राष्ट्रपति के पास होता है, जबकि इसका संचालन सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के नेतृत्व में किया जाता है।

भारतीय सेना आपदा प्रबंधन, शांति स्थापना मिशनों और मानवीय सहायता कार्यों में भी सक्रीय रूप से भाग लेती है। भारतीय सेना अपने सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवा, आवास सुविधा, कैंटीन, बीमा, खेल सुविधाएँ और शिक्षा के लिए अध्ययन अवकाश जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। यह सुविधाएं मुख्य रूप से सुरक्षित और संतुलित जीवनशैली प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आज भारतीय सेना इन्फैंट्री और आर्मर्ड कॉर्प्स के साथ-साथ साइबर युद्ध, ड्रोन तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय सेना ने आजादी के बाद भी 1947-48 के भारत-पाक युद्ध, 1965 और 1971 के युद्ध और कारगिल युद्ध (1999) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

12वीं के बाद आप भारतीय सेना को मुख्य रूप से दो तरीकों से जॉइन किया जा सकता है। इसमें पहला तरीका JCO/OR (जूनियर कमीशंड ऑफिसर/अन्य रैंक) के तहत भर्ती रैली (जैसे अग्निवीर योजना) और दूसरा अधिकारी स्तर की भर्ती प्रक्रिया NDA, CDS, NCC स्पेशल एंट्री के माध्यम से किया जा सकता है।

12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के माध्यम

भारतीय सेना आपको अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार अपने साथ जुड़ने के कई अवसर प्रदान करती है, जैसे:

  • नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA): 12वीं के बाद भारतीय सेना में जाने का लोकप्रिय तरीका नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) है। इसके लिए आपको UPSC द्वारा आयोजित NDA परीक्षा देनी होती है। इस प्रक्रिया में मुख्य तौर पर तीन चरण – लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होते हैं। इस परीक्षा में चयन होने के बाद आपको 3 साल की ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। इसके बाद भारतीय सेना के अभ्यर्थियों को 1 साल की अतिरिक्त ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून के लिए भेजा जाता है, जबकि नेवी और एयर फाॅर्स के अभ्यर्थी अपनी-अपनी अकादमियों में ट्रेनिंग पूरी करनी होती है।
  • टेक्नीकल एंट्री स्किम: 12वीं के बाद भारतीय सेना में जाने के लिए एक दूसरा तरीका टेक्नीकल एंट्री स्कीम है, जिसके लिए आपका 12वीं कक्षा PCM विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास करना होता है। यह स्कीम केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है तथा आवेदन के लिए आयु सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष होनी चाहिए। इसके माध्यम से आप निर्धारित ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद सीधे ऑफिसर रैंक पर नियुक्त होते हैं। इसमें लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं होता, बल्कि इसमें 12वीं के PCM मार्क्स और JEE Main स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होती है, जिसके बाद SSB इंटरव्यू लिया जाता है। इस स्कीम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 4 साल की इंजीनियरिंग ट्रेनिंग के बाद स्थायी कमीशन मिलता है।
  • अग्निवीर योजना: 12वीं के बाद भारतीय सेना में जाने के लिए तीसरा महत्वपूर्ण रास्ता अग्निवीर योजना भी है, जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर टेक्निकल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (CEE), फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं। इसमें चयनित युवाओं को 4 साल की सेवा का अवसर मिलता है, जिसके बाद लगभग 25% उम्मीदवारों को प्रदर्शन के आधार पर सेना में स्थायी रूप से रख लिया जाता है।
  • आर्मी रैली भर्ती: 12वीं के बाद भारतीय सेना में जाने के लिए आप आर्मी रैली भर्ती प्रक्रिया का भी हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें आप मुख्य पदों जैसे सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल और क्लर्क के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। यह सैनिक स्तर पर आपकी भर्ती करती है। इसकी चयन प्रक्रिया में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (दौड़, बीम आदि), लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होता है।

12वीं के बाद भारतीय सेना में पात्रता मानदंड

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के आधार पर यहाँ 12वीं के बाद भारतीय सेना में अलग-अलग एंट्री स्कीम के माध्यम से पात्रता मानदंड की जानकारी दी गई है। एंट्री स्कीम का चुनाव करने के बाद आप आवेदन करने से पहले पात्रता को भी चेक कर सकते हैं –

प्रवेश राष्ट्रीय रक्षा अकादमीअग्निवीर वायु योजना
भर्ती का पदकमीशन प्राप्त अधिकारी (लेफ्टिनेंट)अग्निवीर (GD/तकनीकी/क्लर्क)
प्रवेश भर्ती प्रबंधनसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)
जेंडरपुरुष व महिला पुरुष और महिला
कमीशन का प्रकारस्थायी अग्निपथ योजना के तहत 4 वर्ष की सेवा। प्रदर्शन और संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर नियमित भर्ती का अवसर। 
नागरिकता भारतीय भारतीय 
वैवाहिक स्थितिअविवाहितअविवाहित
शैक्षणिक योग्यता12वीं (किसी भी स्ट्रीम से)12वीं ((फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी और मैथ्स के साथ)
आयु सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष17.5 से 21 वर्ष 
न्यूनतम ऊंचाईपुरुष: 157 सेमी और महिला: 152 सेमी162 – 170 सेमी (क्षेत्र/पद के अनुसार)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा (UPSC) और SSB इंटरव्यूलिखित परीक्षा (CEE) और फिजिकल टेस्ट
भर्ती विज्ञापन जारी करने वालासंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)भारतीय सेना
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.injoinindianarmy.nic.in

12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल कैसे हों? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

12वीं के बाद भारतीय सेना में प्रवेश के कुछ सामान्य चरण इस प्रकार हैं:

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के द्वारा भर्ती 

स्टेप 1: 12वीं पास करें 

सबसे पहले आप 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास करें। भारतीय सेना (Army Wing) के लिए किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce या Arts) से 12वीं पास करना पर्याप्त है। यदि आप अभी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, तब भी आप ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ (NDA) के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि कोर्स शुरू होने की तारीख तक आप अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर लें।

स्टेप 2: NDA में आवेदन करें 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के जरिए 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होना सबसे आसान माध्यम माना जाता है। NDA में प्रवेश के लिए ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा वर्ष में दो बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके जरिए आप भारतीय वायु सेना के अलावा आर्मी और भारतीय नौसेना में भी भर्ती हो सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए आवेदन आमतौर पर जनवरी में शुरू होते हैं और परीक्षा अप्रैल व नवंबर के आसपास होती है। आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 3: NDA परीक्षा पास करें  

NDA परीक्षा पास करने के लिए दो चरण होते हैं:

  • लिखित परीक्षा: NDA की परीक्षा में दो पेपर होते हैं- मैथ्स और जनरल एबिलिटी। यह परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है, जिसमें मैथ्स के 300 अंक और जनरल एबिलिटी के 600 अंक निर्धारित हैं। दोनों पेपर की अवधि ढाई-ढाई घंटे होती है। आप हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक भाषा का चयन कर परीक्षा दे सकते हैं। ध्यान रखें कि गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाते हैं।
  • सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू: SSB इंटरव्यू का यह चरण उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है, जो लिखित परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं। इस प्रक्रिया में दो चरण शामिल होते हैं- प्रथम चरण स्क्रीनिंग टेस्ट तथा द्वितीय चरण में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य (GTO) और पर्सनल इंटरव्यू होता है।

स्टेप 4: मेडिकल टेस्ट पास करें 

SSB इंटरव्यू क्लियर करने के बाद आपको मेडिकल टेस्ट पास करना होता है, जिसमें फिटनेस, आंखों की जांच और अन्य स्वास्थ्य मानक शामिल होते हैं। मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होती है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को NDA की ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है। ट्रेनिंग के बाद ही आप भारतीय सेना में अपनी सेवा दे सकते हैं।

अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में भर्ती

स्टेप 1: अग्निवीर के लिए पात्रता की जांच करें

अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में भर्ती होने के लिए आपको सबसे पहले पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए, जिसमें अलग-अलग ट्रेड (जैसे – GD, Technical, Clerk) के आधार पर पात्रता भिन्न-भिन्न हो सकती है जबकि इसके लिए आयु सीमा लगभग 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए।

स्टेप 2: भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें

अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में भर्ती होने के लिए पात्रता की जांच करने के बाद अब आपको भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोफाइल बनाकर संबंधित ट्रेड के लिए आवेदन करना होता है।

स्टेप 3: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) दें

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के बाद आवेदन करने के बाद अब आपको कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) देना होता है। यह एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा है, जिसमें आपसे सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग से जुड़े प्रश्नों को पूछा जाता है। यह परीक्षा आपकी बेसिक योग्यता की जांच करती है।

स्टेप 4: फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) पास करें

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) को पास करने के बाद अगला पड़ाव फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) पास करनी होती है। इसमें 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स (बीम), 9 फीट डिच और जिग-जैग बैलेंस जैसे टेस्ट शामिल होते हैं। इस टेस्ट में आपकी फिजिकल फिटनेस की जांच की जाती है।

स्टेप 5: मेडिकल और फाइनल चयन

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) पास करने के बाद आपकी मेडिकल जांच की जाती है, जिसमें आपके शरीर के सभी मानकों की जांच की जाती है। इस पड़ाव को पास करने के बाद ही फाइनल लिस्ट तैयार की जाती है। इस मेडिकल टेस्ट को पास करने के बाद फाइनल लिस्ट में चयनित उम्मदवारो को 4 साल की ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है। 

भारतीय सेना में सैलरी

यहाँ भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर मिलने वाली बेसिक सैलरी को रैंक के अनुसार दिया गया है, जिसे आप निम्नलिखित टेबल में आसानी से देख सकते हैं –

रैंकपे लेवलबेसिक सैलरी (प्रति माह)
सिपाहीलेवल 3INR 21,700 – INR 69,100
लांस नायकलेवल 3/4INR 21,700 – INR 81,100
नायकलेवल 4INR 25,500 – INR 81,100
हवलदारलेवल 5INR 29,200 – INR 92,300
नायब सूबेदारलेवल 6INR 35,400 – INR 1,12,400
सूबेदारलेवल 7INR 44,900 – INR 1,42,400
सूबेदार मेजरलेवल 8INR 47,600 – INR 1,51,100
लेफ्टिनेंटलेवल 10INR 56,100 – INR 1,77,500
कैप्टनलेवल 10BINR 61,300 – INR 1,93,900
मेजरलेवल 11INR 69,400 – INR 2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नललेवल 12AINR 1,21,200 – INR 2,12,400
कर्नललेवल 13INR 1,30,600 – INR 2,15,900
ब्रिगेडियरलेवल 13AINR 1,39,600 – INR 2,17,600
मेजर जनरललेवल 14INR 1,44,200 – INR 2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरललेवल 15INR 1,82,200 – INR 2,24,100
जनरल (COAS)लेवल 18INR 2,50,000 (फिक्स)

नोट – यहाँ दी गई सैलरी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य कई स्त्रोतों से ली गई है, जो बेसिक सैलरी है। इसमें भत्ते जुड़ने पर यह सैलरी बढ़ जाती है।

भारतीय सेना में मिलने वाली सुविधाएं

भारतीय सेना में आपको स्थायी सैलरी के साथ ही महंगाई भत्ता (DA), ट्रेवल अलाउंस (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) या सरकारी आवास, इंश्योरेंस कवरेज, पेंशन (NPS), प्रोविडेंट फंड तथा मेडिकल इंश्योरेंस जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

वहीं, अग्निवीरों को सरकार द्वारा मासिक सैलरी के अलावा केवल जोखिम और कठिनाई, ड्रेस और यात्रा भत्ते दिए जाते हैं। हालांकि उन्हें ग्रेच्युटी या पेंशन से जुड़ा कोई लाभ नहीं मिलता है। लेकिन अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि पूरी होने पर एक बार INR 10.04 लाख का ‘सेवा निधि पैकेज’ दिया जाता है, जिस पर ब्याज लगने के बाद यह राशि लगभग INR 11.71 लाख की हो जाती है।

FAQs

क्या मैं 12 वीं के बाद सीधे सेना में शामिल हो सकता हूं?

हाँ, आप 12 वीं के बाद सीधे सेना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप अग्निवीर और ऑफिसर रैंक के लिए NDA और TES को चुन सकते हैं।

12वीं के बाद आर्मी में जाने के लिए क्या करना पड़ता है?

12वीं के बाद आर्मी में जाने के लिए आप अग्निवीर स्कीम, नेशनल डिफेंस अकाडेमी (NDA) और टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) जैसे रास्तों को चुन सकते हैं।

इंडियन आर्मी में जाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

इंडियन आर्मी में जाने के लिए पढ़ाई आपकी एंट्री स्कीम पर निर्भर करती है, जैसे- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के लिए 10वीं पास, टेक्निकल और क्लर्क पदों के लिए 12वीं पास होना जरुरी होता है। कुछ भर्तियों में विज्ञान विषय से 12वीं पास होना जरुरी होता है। साथ ही ऑफिसर रैंक के लिए ग्रेजुएशन करना जरुरी होता है।

सेना में भर्ती के लिए मेडिकल टेस्ट में क्या जांच होती है?

भारतीय सेना सेना में भर्ती के लिए मेडिकल टेस्ट में आंखों की दृष्टि, सुनने की क्षमता, हड्डियों की स्थिति, दिल और फेफड़ों की जांच शामिल होती है। इसका उद्देश्य यह देखना है कि कहीं आपको कोई गंभीर बिमारी तो नहीं है।

भारतीय सेना में प्रवेश के लिए SSB इंटरव्यू क्या होता है?

SSB इंटरव्यू के माध्यम से भारतीय सेना में अधिकारियों की भर्ती होती है। यह 5 दिन का इंटरव्यू होता है, जिसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होता है।

संबंधित लेख पढ़ें:

भारतीय सेना में आर्मी ऑफिसर कैसे बनें?SPG कमांडो कैसे बनें?
12वीं के बाद भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें?भारतीय सेना में कैप्टन कैसे बनें?

हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको 12वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*