Today’s Current Affairs in Hindi | 14 मार्च 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 March 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

रंगों का उत्सव होली आज पूरे देश में मनाया जाएगा

  • रंगों का उत्सव होली आज 14 मार्च को भारत सहित दुनियाभर में मनाया जाएगा। होली का महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

WAVES शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण 1 से 4 मई तक मुंबई में होगा आयोजित

  • विश्व दृश्‍य श्रव्‍य मनोरंजन शिखर सम्‍मेलन WAVES का पहला संस्करण 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित होगा। 

दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा

  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर बाद 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। अगले दिन 15 मार्च से सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। 

QS रैंकिंग 2025 में IIT, IIM समेत कुल 9 भारतीय संस्थान टॉप 50 में शामिल

  • क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) रैंकिंग 2025 में सब्जेक्ट-वाइज रैंकिंग के 15वें एडिशन में नौ भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थान दुनिया के टॉप 50 में शामिल हुए। 

भारत की GDP वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान, रेटिंग एजेंसी मूडीज

  • रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार भारत की GDP वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है।

CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं देश के विभिन्न हिस्सों में 15 मार्च को आयोजित होगी 

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-CBSE के अनुसार शनिवार 15 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं देश के विभिन्न हिस्सों में होली  के बावजूद तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी। 
  • वहीं हिंदी कोर और हिंदी वैकल्पिक विषयों के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएंगी। 
  • बताना चाहेंगे जो छात्र 15 मार्च को परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों में भाग लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित विशेष परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

इंग्लैंड के क्रिकेटर Harry Brook अगले 2 साल के लिए IPL से बैन हुए 

  • इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक को अगले दो साल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग-IPL में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने नीलामी में चुने जाने के बाद खुद को IPL से बाहर कर लिया था।  

वरिष्ठ संघ प्रचारक डॉ. शंकर राव तत्ववादी का निधन हुआ 

  • प्रतिष्ठित विद्वान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. शंकर राव तत्ववादी का निधन हो गया है। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे।

ओडिशा में छात्र अब कक्षा 12वीं पूरी करने के तुरंत बाद B. Ed.की डिग्री प्राप्त कर पाएंगे 

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, ओडिशा में छात्र अब कक्षा 12वीं पूरी करने के तुरंत बाद बैचलर ऑफ एजुकेशन- B. Ed. की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। 
  • वहीं योग्‍य छात्र एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम-ITEP के माध्यम से B. Ed. कार्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम चार वर्षीय बी.एड. डिग्री प्रदान करेगा।

झारखंड ने जीता 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब

  • हॉकी झारखंड ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में गत विजेता हॉकी हरियाणा को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने अमरीका से पोलैंड में परमाणु हथियार तैनात करने का आग्रह किया

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा (Andrzej Duda) ने अमरीका से पोलैंड में परमाणु हथियार तैनात करने का आग्रह किया है।

14 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. विश्व स्‍तर पर महिलाओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक “अट्टुकल पोंगाला” का आयोजन कहां किया गया है?

(A) कोयम्बटूर
(B) हैदराबाद 
(C) मैसूर 
(D) तिरुवनंतपुरम
उत्तर- तिरुवनंतपुरम

2. अमेरिका ने किस देश के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% किया है?

(A) चीन 
(B) मैक्सिको
(C) कनाडा 
(D) स्पेन 
उत्तर- कनाडा 

3. महत्वपूर्ण मिशन के लिए किस स्पेस एजेंसी ने एक स्पेस टेलीस्कोप SPHEREx लांच किया है?

(A) ISRO 
(B) NASA 
(C) ESA
(D) CNSA
उत्तर- NASA 

4. रक्षा मंत्रालय ने ट्रांसपोर्टेबल रडार, अश्विनी की खरीद के लिए किस सार्वजिनक क्षेत्र के उपक्रम के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?

(A) DRDO
(B) BHEL 
(C) BDL 
(D) BEL
उत्तर- BEL

5. UAE ने किस देश में दस अत्याधुनिक प्रसूति और बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है?

(A) पाकिस्तान 
(B) बांग्लादेश 
(C) अफगानिस्तान 
(D) इराक 
उत्तर- अफगानिस्तान 

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

13 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
12 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
11 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
10 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
9 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
8 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
7 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
6 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
5 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
4 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
3 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
2 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
1 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*