एक ट्रेडिशनल MBA के विपरीत एग्जीक्यूटिव MBA उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जिनके पास आमतौर पर 5-10 साल का वर्क एक्सपीरियंस है और जो अपनी जॉब जारी रखते हुए लीडरशिप स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं। UK में स्थित कई प्रतिष्ठित B-स्कूल हैं, जिन्हें दुनियाभर में उच्च रैंक प्राप्त हैं। जो इसे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनाते हैं। यह कोर्स मॉड्यूलर ब्लेंडेड फॉर्मेट में ऑफर किया जाता है, जिसमें केस-बेस्ड और पियर लर्निंग पर फोकस किया जाता है। यदि आप भी यूके से एग्जीक्यूटिव MBA करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें।
This Blog Includes:
- यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स स्ट्रक्चर
- भारतीय छात्र यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स क्यों चुनें?
- यूके में एग्जीक्यूटिव MBA के लिए योग्यता
- UK में एग्जीक्यूटिव MBA की फीस
- यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया
- यूके के टॉप एग्जीक्यूटिव MBA कॉलेज
- स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल एड
- करियर स्कोप
- FAQs
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स स्ट्रक्चर
UK में एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम किसी अन्य मास्टर डिग्री की तरह 1-2.5 साल का होता है। UK की यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट्स के लिए फुल-टाइम, पार्ट-टाइम, इलेक्टिव और कई इंटर्नशिप के अवसरों के साथ EMBA प्रोग्राम ऑफर करती हैं। यह प्रोफेशनल डिग्री अकाउंटिंग और फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस, मार्केटिंग, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, स्ट्रैटेजी, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे टॉपिक्स को कवर करती है। इसके अलावा आप स्पेशलाइजेशन के रूप में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ग्लोबल MBA या मार्केटिंग मैनेजमेंट जैसी EMBA डिग्री भी चुन सकते हैं।
भारतीय छात्र यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स क्यों चुनें?
यूके में पढ़ाई करना हमेशा से भारतीय छात्रों के लिए एक मुख्य विकल्प रहा है, यही कारण है कि एग्जीक्यूटिव MBA एक मिड-करियर मैनेजमेंट प्रोग्राम है, जिसे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया जाता है। यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी नौकरी या व्यवसाय के साथ-साथ अपनी मैनेजमेंट स्किल्स को ग्लोबल लेवल पर अपग्रेड करना चाहते हैं।
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के माध्यम से आप इंटरनेशनल बिजनेस केस स्टडीज, लीडरशिप ट्रेनिंग, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और नेटवर्किंग जैसे विषयों को आसानी से समझ सकते हैं। इसके अलावा, इस कोर्स को यूके से करने पर आप में प्रैक्टिकल नॉलेज और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण का विकास होता है। यह प्रोग्राम अंतरराष्ट्रीय कॉहोर्ट और विभिन्न इंडस्ट्री बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स के साथ सीखने का अवसर प्रदान करता है।
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA के लिए योग्यता
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स करने के लिए यूँ तो अधिकतर UK एक्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम कम से कम 5–7 साल का फुल टाइम प्रोफेशनल अनुभव मांगते हैं, जिसमें मैनेजेरियल एक्सपोज़र अपेक्षित होता है। लेकिन इसके साथ-साथ कई ऐसी योग्यताएं हैं जिन्हें पूरा करना होता है:
प्रवेश योग्यता
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स करने के लिए निम्नलिखित प्रवेश योग्यताएं अनिवार्य हैं:
- आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है।
- अधिकांश UK एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम 5 से 10 साल का प्रोफेशनल/मैनेजरियल अनुभव मांगते हैं। इसके साथ ही टॉप यूनिवर्सिटीज में एवरेज एक्पीरियंस 10-14 साल तक होता है।
- इसके साथ ही बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे एडवांस कोर्स के लिए 2-5 साल का अनुभव आमतौर पर रेगुलर MBA के लिए मांगा जाता है।
- यदि आपकी पिछली पढ़ाई अंग्रेज़ी में नहीं हुई है, तो IELTS/TOEFL जैसे टेस्ट पास करना आवश्यक होता है।
- इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए IELTS, TOEFL जैसी परीक्षाओं में निर्धारित स्कोर लाना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
- पासपोर्ट की वैध कॉपी
- अकादमिक सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट्स
- प्रोफेशनल वर्क एक्सपीरियंस लेटर्स
- इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशियेंसी टेस्ट ( जैसे – IELTS, TOEFL या PTE) का स्कोरकार्ड।
- करंट रिज्यूमे या CV
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP)
- लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR)
- फाइनेंशियल प्रूफ
- वीज़ा डॉक्यूमेंट्स
इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (IELTS/TOEFL स्कोर)
इस कोर्स के लिए IELTS/TOEFL स्कोर की आवश्यकता संबंधित यूनिवर्सिटी पर निर्भर करती है। UK की कई यूनिवर्सिटीज EMBA अभ्यर्थियों से अंग्रेज़ी भाषा परीक्षा की मांग नहीं करतीं। हालांकि, जहां यह आवश्यक होती है, वहां आमतौर पर IELTS में 7.0 से 7.5 का ओवरऑल स्कोर या उसके समकक्ष TOEFL स्कोर स्वीकार किया जाता है।
सब-स्कोर की रिक्वायरमेंट प्रत्येक यूनिवर्सिटी के अनुसार भिन्न हो सकती हैं, इसलिए संबंधित यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता मानदंड अवश्य देखना चाहिए। इसके साथ ही TOEFL के लिए सामान्यतः कुल 100 अंकों का स्कोर अपेक्षित होता है, जिसमें पढ़ने में 22, सुनने में 21, बोलने में 23 और लिखने में 21 अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।
नोट: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें: IELTS और TOEFL में अंतर
UK में एग्जीक्यूटिव MBA की फीस
इस कोर्स की फीस यूके में यूनिवर्सिटी और स्थान के अनुसार भिन्न होती है। आमतौर पर इसकी अनुमानित फीस का आकलन आप निम्नलिखित फीस स्ट्रक्चर से कर सकते हैं:
| बिज़नेस स्कूल | अनुमानित ट्यूशन फीस (GBP) | INR इक्विवेलेंट |
| लंदन बिज़नेस स्कूल (लंदन स्ट्रीम) | £134,950 | INR 1,70,55,655 |
| कैंब्रिज जज एक्सक्यूटिव MBA | £98,100 | INR 1,23,99,055 |
| बाएस बिजनेस स्कूल (सिटी, लंदन) | £55,700 | INR 70,40,034 |
| इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूल | £67,500 | INR 85,31,460 |
| एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल | £51,000 | INR 64,45,992 |
| वारविक बिजनेस स्कूल (WBS) | £53,750 | INR 67,93,570 |
| एडिनबर्ग विश्वविद्यालय | £34,700 | INR 43,85,802 |
| इंपीरियल कॉलेज लंदन | £84,500 | INR 1,06,80,124 |
| डरहम विश्वविद्यालय | £40,000 | INR 50,55,680 |
नोट: INR रूपांतरण जनवरी 2026 तक के लगभग £1 = INR 126.4 के एक्सचेंज रेट पर आधारित हैं। ध्यान दें कि यह फीस अनुमानित है और इसमें आवास, यात्रा तथा अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से संबंधित खर्च शामिल नहीं हो सकते हैं।
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के लिए सामान्य आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:
- ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सबमिट करें: सबसे पहले संबंधित बिजनेस स्कूल की ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं और आवश्यक दस्तावेज (जैसे पर्सनल स्टेटमेंट, CV/रिज्यूमे, अकादमिक ट्रांस्क्रिप्ट, प्रमाणपत्र, रिफ़रेंस आदि) अपलोड करें।
- आवश्यक अनुभव और योग्यताएं सुनिश्चित करें: आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपकी प्रबंधकीय व लीडरशिप एक्सपीरियंस (सामान्यतः 5–10 साल) और शिक्षा मानदंड (स्नातक डिग्री या समकक्ष) पूरी हों।
- इंटरव्यू: एप्लीकेशन शॉर्टलिस्ट होने पर आपको आमतौर पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह व्यक्तिगत या ऑनलाइन (वीडियो/स्काइप) हो सकता है। इस चरण में आपका प्रोफेशनल एक्सपीरियंस, करियर गोल और प्रोग्राम के लिए उपयुक्तता पर चर्चा होती है।
- ऑफर लेटर, फीस भुगतान और सीट कन्फर्मेशन: सफल इंटरव्यू के बाद आपको संबंधित संस्थान द्वारा ऑफर लेटर दिया जाता है। इसके बाद आपको (जहां लागू हो) अपेक्षित डिपॉज़िट या फीस भुगतान करना होता है ताकि आपका एडमिशन कंफर्म हो जाए।
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए स्पाउस वीजा की जानकारी
यूके के टॉप एग्जीक्यूटिव MBA कॉलेज
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स करने के लिए आप निम्नलिखित कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आवेदन कर सकते हैं:
| कॉलेज/संस्थान का नाम | स्थान | न्यूनतम योग्यताएं और अनुभव |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | ऑक्सफोर्ड | शैक्षणिक: 2:1 ऑनर्स डिग्री या समकक्ष अनुभव: न्यूनतम 5-10 साल का पेशेवर अनुभव, जिसमें 3-5 साल प्रबंधकीय भूमिका में हों। अन्य: IELTS 7.5 या इससे अधिक, GMAT/EA स्कोर (या छूट) |
| लंदन बिजनेस स्कूल (LBS) | लंदन | शैक्षणिक: स्नातक की डिग्री अनुभव: न्यूनतम 10 साल का पेशेवर अनुभव, जिसमें प्रबंधकीय जिम्मेदारियां हों। अन्य: IELTS 7.5 या इससे अधिक, GMAT/GRE स्कोर |
| यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | कैम्ब्रिज | शैक्षणिक: मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड (आमतौर पर 2:1) अनुभव: न्यूनतम 7 साल का कार्य अनुभव, जिसमें प्रबंधकीय अनुभव शामिल हो। अन्य: IELTS 7.0 या इससे अधिक, GMAT/GRE आवश्यक हो सकता है। |
| इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूल | लंदन | शैक्षणिक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अनुभव: न्यूनतम 5 साल का महत्वपूर्ण कार्य अनुभव अन्य: IELTS 7.0 या इससे अधिक, ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट/वीडियो इंटरव्यू |
| वारविक बिजनेस स्कूल (WBS) | वारविक/लंदन | शैक्षणिक: यूके ऑनर्स डिग्री (2:2 या ऊपर) या समकक्ष असाधारण प्रोफाइल वालों को छूट मिल सकती है। अनुभव: न्यूनतम 4 साल का प्रबंधन अनुभव अन्य: IELTS 7.0 या इससे अधिक |
| एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल | मैनचेस्टर | शैक्षणिक: ऑनर्स डिग्री या समकक्ष पेशेवर योग्यता अनुभव: न्यूनतम 3 साल का प्रबंधकीय अनुभव अन्य: IELTS 6.5 या इससे अधिक |
| बेयस बिजनेस स्कूल | लंदन | शैक्षणिक: स्नातक डिग्री अनुभव: न्यूनतम 5 साल का प्रासंगिक कार्य अनुभव अन्य: IELTS 7.0 या इससे अधिक, मजबूत SOP |
नोट: यह जानकारी सामान्य रेफरेंस के लिए है; अंतिम एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया हर इंटेक में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें – भारतीय छात्रों के लिए यूके से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स की जानकारी
स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल एड
यूके की अधिकांश यूनिवर्सिटीज एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम के लिए मेरिट-आधारित, नीड-बेस्ड तथा एम्प्लॉयर-प्रायोजित स्कॉलरशिप्स और लोन की सुविधाएं प्रदान करती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख बिजनेस स्कूलों और वहां उपलब्ध स्कॉलरशिप्स की जानकारी इस प्रकार है:
| बिज़नेस स्कूल | उपलब्ध स्कॉलरशिप/फाइनेंशियल एड | अनुमानित सहायता राशि (GBP) | INR इक्विवेलेंट |
| लंदन बिजनेस स्कूल (लंदन स्ट्रीम) | Merit Scholarships, Women in Business Award | £10,000 – £30,000 | INR 12,63,920 – INR 37,91,760 |
| कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल | Cambridge Executive MBA Bursaries | £5,000 – £20,000 | INR 6,31,960 – INR 25,27,840 |
| वार्विक बिजनेस स्कूल (ब्लेंडेड) | WBS Scholarships, Employer Sponsorship | £5,000 – £15,000 | INR 6,31,960 – INR 18,95,880 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ बिर्मिंघम | Global Executive MBA Scholarships | £5,000 – £10,000 | INR 6,31,960 – INR 12,63,920 |
| इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूल | Imperial Dean’s Scholarships | £10,000 – £25,000 | INR 12,63,920 – INR 31,59,800 |
नोट: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है।
करियर स्कोप
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA करने के बाद आप मैनेजमेंट, ऑपरेशंस और कंसल्टिंग में सीनियर लीडरशिप रोल्स जैसे स्ट्रेटजी डायरेक्टर, बिजनेस हेड, कंसल्टिंग मैनेजर, COO, CFO और प्रोजेक्ट डायरेक्टर की प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इस कोर्स के पूरा होने के बाद आपके लिए कई अन्य करियर विकल्प भी खुल जाते हैं:
- चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर
- चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर
- चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर
- चीफ मार्केटिंग ऑफिसर
- चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर
- चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर
- चीफ ह्यूमन रिसोर्सेस ऑफिसर
FAQs
एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो काम करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। यह कोर्स लीडरशिप, मैनेजमेंट और बिजनेस डिसीजन लेने की क्षमता विकसित करता है।
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA करने के के बाद आपको उच्च पदों जैसे बिजनेस कंसल्टेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर, स्ट्रेटेजी हेड और डायरेक्टर जैसी भूमिकाओं में अवसर मिलते हैं।
यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कोर्स के लिए आवेदन करते समय आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव, सिफारिश पत्र, व्यक्तिगत स्टेटमेंट और कभी-कभी इंटरव्यू लिया जाता है। EMBA में आमतौर पर GMAT/GRE की आवश्यकता नहीं होती, सिवाय कुछ रेयर केस में इसकी मांग की जाती है।
एक्जीक्यूटिव MBA सीनियर प्रोफेशनल्स के लिए है जो काम करते हुए लीडरशिप स्किल्स अपग्रेड करना चाहते हैं, जबकि पारंपरिक MBA शुरुआती करियर प्रोफेशनल्स को व्यापक प्रबंधन आधार देता है। इसलिए किसी एक को सार्वभौमिक रूप से बेहतर कहना सही नहीं है।
UK में एग्जीक्यूटिव MBA की फीस आमतौर पर £45,000 से £130,000 (लगभग INR 48 लाख से INR 1.4 करोड़+) के बीच होती है। ध्यान रखें कि यह फीस यूनिवर्सिटी और प्रोग्राम के अनुसार बदलती है।
यूके में बिना GMAT के एग्जीक्यूटिव MBA करना पूरी तरह संभव है। कई शीर्ष यूनिवर्सिटीज कार्य अनुभव, अच्छे स्नातक ग्रेड और साक्षात्कार के आधार पर GMAT से छूट प्रदान करती हैं।
हमें आशा है कि इस लेख में आप जान पाए होंगे कि भारतीय छात्र यूके में एग्जीक्यूटिव MBA कैसे करें। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!