5 का टेबल क्या आपको पता है इतने रूपों में पढ़ सकते हैं

1 minute read
5 ka table

5 ka table या पहाड़ा गणित में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली गुणन सारणी में से एक है। 5 का पहाड़ा बाकी संख्याओं के पहाड़ों की तुलना में काफ़ी सरल है। कक्षाओं के दौरान पढ़ाए जाने वाले गणित के सवालों जैसे कि विभाजन, अंश, और लंबी गुणा, गुणनखंड आदि में 5 के पहाड़े का काफी उपयोग होता है। 5 के पहाड़े की सबसे खास बात यह है कि सभी संख्याओं में अंतिम अंक हमेशा 0 या 5 होता है। इस ब्लॉग में हम कुछ ऐसी युक्तियां बताएंगे, जिसके कारण 5 का पहाड़ा आपके लिए काफी सरल हो जाएगा, तो आइए जानें 5 का पहाड़ा।

5 का पहाड़ा क्या है?

गणित में, एक पहाड़ा एक गणितीय तालिका है जिसका उपयोग एल्जेब्रिक सिस्टम के लिए गुणन संक्रिया या मल्टीप्लिकेशन ऑपरेशन को परिभाषित करने के लिए किया जाता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो, पहाड़ा, एक गणितीय सूची है जिसे प्राय: छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को अच्छी तरह याद करा दिया जाता है, क्योंकि बड़े से बड़े गणितीय प्रश्नों को हल करने में इसका उपयोग होता है। अगर 2 से 20 तक के पहाड़े याद हो तो हम आसानी से गणित के प्रश्नों को हल कर सकते हैं, साथ ही अपने दैनिक जीवन में भी इसका उपयोग कर सकते हैं। 5 का पहाड़ा भी उन अंकों की गणितीय सूची है, जो पांच से संबंधित हैं। आइए आगे कुछ तरीकों से 5 ka table जानते हैं।

5 ka Table
Source : Pinterest

5 का पहाड़ा इंग्लिश में

इंग्लिश में 5 का पहाड़ा इस प्रकार पढ़ेंगे –

One time five 5 ( Five )
Two time five 10 (Ten)
Three time five 15 (Fifteen)
Four time five 20 (Twenty)
Five time five 25 (Twenty five)
Six time five 30 (Thirty)
Seven time five 35 (Thirty five)
Eight time five 40 (Forty)
Nine time five 45 (Forty Five)
Ten time five 50 (Fifty)
Eleven time five55 (Fifty five)
Twelve time five60 (Sixty)

5 ka Table हिंदी में

आइए अब जानते हैं कि हिंदी में पांच का पहाड़ा कैसे पढ़ेंगे। यह आपकी कक्षाओं में आपके काफ़ी काम आएगा-

पांच एकम5 (पांच)
पांच दूनी10 (दस)
पांच तिया15 (पंद्रह)
पांच चौके20 (बीस)
पांच पांचे25 (पच्चीस)
पांच छक्के30 (तीस)
पांच साते35 (पैंतीस)
पांच आठे40 (चालीस)
पांच नौवें45 (पैंतालीस)
पांच दहिये50 (पचास)
पांच ग्यारम55 (पचपन)
पांच बारम60 (साठ)

5 ka Table जोड़ने के क्रम में

जोड़ के रूप में 5 का पहाड़ा देखें –

55
5+510
5+5+515
5+5+5+520
5+5+5+5+525
5+5+5+5+5+530
5+5+5+5+5+5+535
5+5+5+5+5+5+5+540
5+5+5+5+5+5+5+5+545
5+5+5+5+5+5+5+5+5+550
5+5+5+5+5+5+5+5+5+5+555
5+5+5+5+5+5+5+5+5+5+5+560

5 ka Table गणित और अंग्रेजी के रूप में

5 का पहाड़ा गणित और अंग्रेजी के रूप में इस प्रकार है –

5 × 15 ( five)
5 × 210 (Ten)
5 × 315 (Fifteen)
5 × 420 (Twenty)
5 × 525 (Twenty five)
5 × 630 (Thirty)
5 × 735 (Thirty five)
5 × 840 (Forty)
5 × 945 (Forty Five )
5 × 1050 (Firty)
5 × 1155 (Fifty five)
5 × 1260 (Sixty)

5 ka Table गणित और हिंदी के रूप में

5 का पहाड़ा गणित और हिंदी के रूप में इस प्रकार है-

5 × 15 (पांच)
5 × 210 (दस )
5 × 315 (पंद्रह)
5 × 420 (बीस)
5 × 525 (पच्चीस)
5 × 630 (तीस)
5 × 735 (पैंतीस)
5 × 840 (चालीस)
5 × 945 (पैंतालीस)
5 × 1050 (पचास )

5 ka Table बनाने या याद रखने के तरीके

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि 5 ka table काफी सरल है। यदि आप स्वयं के लिए या फिर अपने बच्चे को सिखाने के लिए 5 का पहाड़ा जानना चाहते हैं, तो नीचे हमने इसके लिए कुछ युक्तियां बताई हैं –

जोड़ के रूप में

वैसे तो पहाड़ा ज्ञात करने का एक सरल और लोकप्रिय तरीका गुणा के रूप में होता है, जिससे 10 से ऊपर तक की संख्याओं को प्राप्त करते हैं और जिसके लिए छोटी संख्याओं के पहाड़े ज्ञात होना आवश्यक है। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं 5 के पहाड़े की, तो इसके लिए हमें जोड़ का उपयोग करके 5 का पहाड़ा प्राप्त करना होगा।  इसके लिए आपको 5 से 1 कम मतलब 4 में 1 जोड़ना है जिससे 5 प्राप्त होता है। चूंकि हम 5 का पहाड़ा बना रहे हैं इसलिए 5 में प्राप्त योगफल को जोड़ते जाना है।

उदाहरण के लिए, 5 में 5 जोड़ने पर 10 प्राप्त होता है, ऐसे ही अगले क्रम में 5 में 10 जोड़ना है और प्राप्त योगफल 15 है, जिसे फिर 5 से जोड़ना है और यही क्रम निरंतर करते रहना है। 

4+15
5+510
5+1015
5+1520
5+2025
5+2530
5+3035
5+3540
5+4045
5+4550
5+5055
5+5560

अंकों का क्रम याद करके 5 का पहाड़ा याद रखना

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे होगा, तो हम आपको बता दें कि ये काफी आसान से भी आसान तरीका है बस आपको जरूरत है तो, एक क्रम याद करने की। आइए बनाएं 5 ka table-

  • सबसे पहले 5 खंडों और 2 क्रमों की एक तालिका बनाएं।
  • जैसा कि हमने शुरुआत में ही आपको बताया था कि 5 के पहाड़े की एक खासियत है कि इसके पहाड़े में सभी अंकों की इकाई या आखिरी अंक 5 और 0 होता है। तो बस यही था हमारा बोनस प्वाइंट और अब इन सभी खंडों में 5,0,5,0,5,0 के क्रम को आखिर तक भरें।
50505
05050
  • अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा पहाड़ा हुआ, तो रुकिए ज़रा असली काम तो यहां शुरू होता है। अब हम आपको अंकों का एक सरल क्रम बता रहें हैं जिसे आपको याद करना है, जो है – 0,1,1,2,2,3,3,4,4,5। बस इतना ही, अब आपको करना ये है कि, ऊपर बॉक्स में भरे गए अंकों के सामने आपको इन संख्याओं के क्रम को भर देना है।
0510152025
3035404550
  • और बस लीजिए तैयार है 5 ka table। बस आपको ये छोटा सा क्रम याद रखना है, जिसमें 0 के बाद की सभी संख्याएं 2,2 बार रिपीट होंगी।

वर्कशीट

अब आपने यह देखा कि हम 5 का पहाड़ा कैसे बना सकते हैं। अब आपको जरूरत है अभ्यास की। 5 का पहाड़ा बार-बार लिखें, बार-बार दोहराएं। एक समय सारणी बनाएं और निरंतर अभ्यास करते रहें। इससे आप जल्द ही 5 का पहाड़ा याद कर पाएंगे। आपकी दिमागी कसरत के लिए हमने नीचे 5 के पहाड़े से संबंधित कुछ गणितीय सवाल दिए हैं। इन्हें हल करें और अपनी क्षमता का आकलन करें।

1. यदि बगीचे की एक क्यारी में 5 फूल हैं, तो ऐसी ही 5 क्यारियों में और कितने फूल होंगे?

2. अमित ने एक दुकान से 5 रूपये के 10 पेन लिए, तो बताइए कि उसे दुकानदार को कितने रूपये देने होंगे?

3. अपने उत्तर को संख्या रेखा पर अंकित कीजिए। 

              5×9=_______

4. नीचे दी गई संख्या रेखा में 5 के पहाड़े में आने वाले अंकों पर गोला लगाइए।

5. बताइए कि 5 के पहाड़े में 45 कितने बार में आता है?

6. एक कक्षा में 40 छात्र हैं, क्विज प्रतियोगिता के लिए 5-5 छात्रों का ग्रुप बनाना है, तो बताइए कि 40 बच्चों के कितने ग्रुप बनेंगे?

  1. उत्तर- 5×5=25
  2. उत्तर- 5+5+5+5+5+5+5+5+5+5=50 या 5×10=50
  3. उत्तर- 45
  4. उत्तर- 5,10,15,20,25,30,35,40,45,50
  5. उत्तर- 5 के पहाड़े में 45 नौवें बार में आता है।
  6. उत्तर- 40÷5=8 ग्रुप

FAQs

पांच चौके कितने होते हैं?

पांच चौके 20 होते हैं।

5 का पहाड़ा क्या है?

पहाड़ा, जिसे मल्टीप्लिकेशन टेबल कहते हैं, एक गणितीय सूची है जिसे प्राय: छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को अच्छी तरह याद करा दिया जाता है। गुणा और भाग की अंकगणितीय क्रियाओं को करने में इसका उपयोग में होता है। 5 का पहाड़ा भी उन अंकों की गणितीय सूची है, जो पांच से संबंधित हैं।

5 का पहाड़ा कैसे याद करें?

अभ्यास ही एक तरीका है जिससे आप 5 का पहाड़ा याद रख सकते हैं। 5 का पहाड़ा बार-बार लिखें, बार-बार दोहराएं। एक समय सारणी बनाएं और निरंतर अभ्यास करते रहें। इससे आप जल्द ही 5 का पहाड़ा याद कर पाएंगे।

5 ka Table कैसे बनाएं?

5 का पहाड़ा काफी आसान है इसके लिए आपको 5 से 1 कम मतलब 4 में 1 जोड़ना है जिससे 5 प्राप्त होता है। चूंकि हम 5 का पहाड़ा बना रहे हैं इसलिए 5 में प्राप्त योगफल को जोड़ते जाना है। उदाहरण के लिए, 5 में 5 जोड़ने पर 10 प्राप्त होता है, ऐसे ही अगले क्रम में 5 में 10 जोड़ना है और प्राप्त योगफल 15 है, जिसे फिर 5 से जोड़ना है और यही क्रम निरंतर करते रहना है।

5 के पहाड़े में 35 कितने बार में आता है?

5 के पहाड़े में 35, 7 बार में आता है, मतलब की 5 का पहाड़े को 7 तक पढ़ने पर 35 प्राप्त होता है।

हम आशा करते हैं कि अब आप 5 ka Table जान गए होंगे। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं और साथ ही एक उचित मार्गदर्शन चाहते हैं तो आज ही 1800572000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*